राहुल गांधी से शादी की खबरों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- महिलाओं के लिए सम्मान नहीं
क्या है खबर?
कंगना रनौत अपनी हाजिरजवाबी को लेकर हमेशा से चर्चाओं में रहती हैं। अपने खिलाफ की गई बयानबाजी पर अभिनेत्री टिप्पणी करने से कभी नहीं चूकतीं। कुछ ऐसा ही उन्होंने फिर किया है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक मीम पेज पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। उन्होंने साफ कर दिया है कि इस तरह की टिप्पणी को वो बिल्कुल भी मजाक में नहीं लेंगी।
पोस्ट
कंगना ने मीम पेज पर निकाला गुस्सा
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस मीम पेज का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिस पर लिखा है, 'अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होंगे तो मैं उनसे शादी करने के लिए तैयार हूं।' उन्होंने पोस्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर की और आगे लिखा, 'यह फर्जी खबर कितनी घटिया है। राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। इस फर्जी खबर को फैलाने वालों पर शर्म आती है।'
दावा
कंगना के नाम पर फैलाई गई अफवाह
कंगना का यह स्पष्टीकरण उन कई खबरों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि अभिनेत्री ने कथित तौर पर कहा था कि अगर कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होने का फैसला करते हैं तो वह उनसे शादी कर लेंगी। हालांकि, कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया से इन वायरल खबरों पर विराम लगा दिया है। काम की बात करें, तो कंगना इन दिनों आगामी फिल्म 'क्वीन 2' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।