LOADING...
इंस्टाग्राम ने ब्लॉक की राहुल गांधी और थलापति विजय की रील, केंद्र सरकार का आया जवाब
इंस्टाग्राम ने राहुल गांधी और थलापति विजय की रील ब्लॉक की (तस्वीर: एक्स/@RahulGandhi)

इंस्टाग्राम ने ब्लॉक की राहुल गांधी और थलापति विजय की रील, केंद्र सरकार का आया जवाब

लेखन गजेंद्र
May 11, 2026
09:50 am

क्या है खबर?

तमिलनाडु के चेन्नई में नवनियुक्त मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के साथ बनाई गई उनकी रील अचानक इंस्टाग्राम से गायब होने पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने दावा किया कि इंस्टाग्राम ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियमों के कारण राहुल की रील और फोटो पोस्ट को 'ब्लॉक' कर दिया है, जिसमें वह और अभिनेता-राजनेता विजय नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया है।

आरोप

क्या है कांग्रेस का आरोप?

कांग्रेस नेता श्रीवत्स ने एक्स पर दावा किया कि इंस्टाग्राम ने राहुल की थलापति विजय के साथ शपथ ग्रहण समारोह वाली रील और तस्वीरों को ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने लिखा, 'वायरल रील को एक घंटे से भी कम समय में 1.2 करोड़ व्यूज़ और तस्वीरों वाली पोस्ट 4.6 करोड़ लोगों तक पहुंच चुकी थी। मेटा ने इसका कोई कारण नहीं बताया कि उनका अकाउंट एक्सेस क्यों नहीं हो रहा है। यह गड़बड़ी मंत्रालय के नियमों की वजह से है!'

आवाज

नेता प्रतिपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप

राहुल के सहयोगी श्रीवत्स ने बताया कि राहुल के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लंबे समय से दबाया जा रहा है। उनके एक्स, यूट्यूब, इंस्टा सभी को दबाया गया है। इसी तरह, भारत के विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाया जाता है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रुचिरा चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि मेटा ने पहले शपथ ग्रहण समारोह का वायरल वीडियो ब्लॉक किया और बाद में राहुल ने इस मुद्दे को उठाया तो उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी भी ब्लॉक कर दी गई।

Advertisement

खंडन

केंद्र ने क्या कहा?

कांग्रेस के दावों का जवाब देते हुए, मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा यह गलत दावा किया गया है कि विपक्ष के नेता की कुछ पोस्ट को मंत्रालय ने प्रतिबंधित कर दिया था। मंत्रालय ने कहा कि उसका इस कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं है और यह प्लेटफॉर्म के अपने आंतरिक सिस्टम की गलती से पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए चिह्नित करने के कारण हुआ था, जिसे अब ठीक कर दिया गया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ये रील ब्लॉक होने का दावा

Advertisement