LOADING...
राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया, कहा- सरकार आने पर कार्रवाई करेंगे
राहुल गांधी ने असम के जोरहाट और कार्बी आंगलोंग में जनसभा को संबोधित किया

राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया, कहा- सरकार आने पर कार्रवाई करेंगे

लेखन गजेंद्र
Apr 02, 2026
05:04 pm

क्या है खबर?

असम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कार्बी आंगलोंग में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरमा भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, जिनका नियंत्रण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो सरमा पर कार्रवाई जरूर होगी।

बयान

सरकार आने पर हाथ जोड़े कांग्रेस के सामने खड़े होंगे सरमा- राहुल

राहुल ने कहा, "असम में मिनी नरेंद्र मोदी हैं। सरमा हिंदुस्तान के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, जो दुनिया जानती है। अगर नरेंद्र मोदी कहे कि कूदो तो ये कूदेगा, अगर मोदी कहें कि अमित शाह के पैर पकड़ो, तो ये पैर पकड़ेगा। असम को हिमंत सिंडिकेट के साथ मिलकर चलाते हैं। हमारी सरकार आने पर छाती फुलाना भूलकर हाथ जोड़कर सामने आएगा। इसको माफी नहीं मिलेगी। सरमा के खिलाफ कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार का नतीजा, भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस इसे छोड़ेगी नहीं।"

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का भाषण

Advertisement

भाषण

जुबिन गर्ग और सरमा की सोच के बीच चुनाव- राहुल

राहुल गांधी ने जनसभा में कहा कि असम का चुनाव दिवंगत गायक जुबिन गर्ग और हिमंता बिस्वा सरमा की सोच के बीच में है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोहब्बत, एकता, भाईचारा और सम्मान है और दूसरी तरफ नफरत, हिंसा, भ्रष्टाचार और अहंकार है। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री नफरत फैला रहे हैं और लोगों को डरा-धमका रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस ने सरकार बनते ही जुबिन की मौत की जांच कराने का वादा किया है।

Advertisement