थलापति विजय से मिलकर कांग्रेस नेताओं ने सौंपा समर्थन-पत्र, लोकसभा और निकाय चुनाव में भी गठबंधन
क्या है खबर?
तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पाने वाले थलापति विजय से बुधवार को राज्य के कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए समर्थन का पत्र सौंपा। राज्य में कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडंकर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु कांग्रेस समिति और कांग्रेस विधायक दल ने सरकार बनाने के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।
गठबंधन
लोकसभा और निकाय चुनाव में भी रहेगा गठबंधन
चोडंकर ने कहा कि यह गठबंधन इस शर्त पर है कि TVK गठबंधन से उन सभी सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखेगा जो संविधान में विश्वास नहीं रखतीं। उन्होंने कहा कि TVK-कांग्रेस के बीच यह गठबंधन थंथाई पेरियार, बीआर अंबेडकर और पेरुंथलाइवर कामराज के गौरवशाली दिनों को वापस लाने का प्रयास करेगा। चोडंकर ने कहा कि गठबंधन आपसी सम्मान, उचित हिस्सेदारी और साझा ज़िम्मेदारी पर आधारित है, जो इस सरकार के साथ निकाय, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों के लिए भी है।
ट्विटर पोस्ट
कांग्रेस ने विजय को समर्थन पत्र सौंपा
Live தமிழ்நாடு காங்கிரஸ் தலைவர்கள் இன்று த வெ க தலைவர் திரு. விஜய் அவர்களை நேரில் சந்தித்து ஆட்சி அமைக்க ஆதரவு தெரிவித்தனர்.
— Tamil Nadu Congress Committee (@INCTamilNadu) May 6, 2026
https://t.co/jiJDTg3GLX
शपथ
शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल
TVK के साथ गठबंधन होने के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 7 मई को होने वाले थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर तमिलनाडु कांग्रेस समिति ने राजेश कुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। TVK ने 234 में 108 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 5 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए आवश्यक 118 सीटों की जरूरत है।