कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार, कहा- पाकिस्तानी सांठगांठ का आरोप
क्या है खबर?
असम में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरपर्सन पवन खेड़ा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को पाकिस्तानी सांठगांठ का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी आरोप चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से लगाना गंभीर अपराध है, जिसके लिए आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
बयान
सरमा ने क्या कहा?
सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा मटीरियल एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने मुहैया कराया था। पिछले 10 दिनों में, पाकिस्तानी चैनलों ने असम चुनावों को लेकर 11 टॉक शो किए हैं। हर टॉक शो का यही निष्कर्ष था कि कांग्रेस को जीतना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तान का जुड़ाव साफतौर पर दिखा है।" सरमा ने बताया कि कल उनकी पत्नी ने FIR दर्ज कराई है, और उन्हें यकीन है कि पुलिस कार्रवाई करेगी।
आरोप
राहुल गांधी पवन खेड़ा को जेल भेजना चाहते हैं- सरमा
सरमा ने कहा कि आमतौर पर, ऐसे आरोप मानहानि का साधारण मामला होता है, लेकिन जब चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए ऐसी व्यवस्था की जाती है, तो यह चुनाव से जुड़ा मामला बन जाता है। सरमा ने आगे कहा कि उन्हें लगता है राहुल गांधी चाहते हैं कि पवन खेड़ा को जल्द से जल्द जेल भेजा जाए और उन्होंने अपनी साजिश के जरिए पवन खेड़ा का अध्याय आखिरकार बंद कर दिया है।
आरोप
कांग्रेस ने क्या लगाए हैं आरोप?
खेड़ा और गोगोई ने रविवार को दिल्ली और असम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरमा, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ विदेशों में अकूत संपत्ति का आरोप लगाकर भूचाल खड़ा कर दिया। खेड़ा ने बताया कि सरमा की पत्नी रिनिकी के नाम से 3 विदेशी पासपोर्ट हैं, जिसमें एक संयुक्त अरब अमीरात, एक मिस्र और एक एंटीगुआ-बरमूडा का है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा परिवार की अमेरिका में 52,000 करोड़ रुपये की कंपनी है और दुबई में 2 संपत्ति है।
ट्विटर पोस्ट
हिंमत बिस्वा सरमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Addressing the media on a very important issue.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) April 6, 2026
Join Live https://t.co/ImKMbv8x6l
ट्विटर पोस्ट
कांग्रेस का आरोप
असम में BJP का 'भ्रष्टाचार मॉडल' pic.twitter.com/HYoXepHqDF
— Congress (@INCIndia) April 5, 2026