LOADING...
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी का निशाना, बोले- अब पेट्रोल-डीजल पर अगला वार
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी का निशाना, बोले- अब पेट्रोल-डीजल पर अगला वार

लेखन गजेंद्र
May 01, 2026
03:44 pm

क्या है खबर?

चुनाव खत्म होते ही कामर्शियल गैस के सिलेंडर के दाम एकदम से 993 रुपये बढ़ने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही बताया था कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी और आज कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कहा कि यह एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है और अब अगला वार पेट्रोल-डीजल पर होगा।

चुनाव

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल ने एक्स पर लिखा, 'कह दिया था- चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कामर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है। फरवरी से अब तक- 1,380 रुपये की बढ़ोतरी- सिर्फ़ 3 महीनों में 81 प्रतिशत का इजाफा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई- हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।'

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का पोस्ट

Advertisement

कीमत

दिल्ली में अब 3,071.5 रुपये का हुआ सिलेंडर

नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 3,071.5 रुपये हो गया है। आम लोगों को राहत देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह तीसरी बार है जब 28 फरवरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। मार्च की शुरुआत में करीब 115 रुपये और फिर 1 अप्रैल को लगभग 200 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Advertisement