Loading...

कांग्रेस समाचार: खबरें

राहुल गांधी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मिले, क्या सियासी दंगल में किस्मत आजमाएंगे पहलवान?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मुलाकात की है।

हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के प्रस्ताव पर AAP की सहमति, अंतिम फैसला लेंगे केजरीवाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत लगभग पक्की हो गई है। मामले पर अंतिम फैसला जेल में बंद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लेंगे।

03 Sep 2024
• SEBI

SEBI प्रमुख को लेकर लगाए गए कांग्रेस के आरोपों का ICICI बैंक ने किया खंडन

कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनको ICICI से वेतन मिलता रहा।

02 Sep 2024
• हरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के लड़ेगी चुनाव, CEC बैठक में फैसला

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है।

02 Sep 2024
• ओडिशा

ओडिशा में 156 साल पुराने रेवेनशॉ विश्वविद्यालय का नाम बदलने के सुझाव पर क्यों छिड़ा विवाद?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओर से ओडिशा के कटक शहर में स्थित 156 साल पुराने ऐतिहासिक रेवेनशॉ विश्वविद्यालय का नाम बदलने का सुझाव पर विवाद खड़ा हो गया है।

'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद राहुल गांधी निकालेंगे 'भारत डोजो यात्रा', क्या है इसका मतलब?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वह 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद 'भारत डोजो यात्रा' निकालेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कार्यकर्ताओं की बैठक में पीते दिखे हुक्का

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं की बैठक में हुक्का पीते नजर आ रहे हैं।

28 Aug 2024
• राज्यसभा

राज्यसभा में पहली बार NDA को बहुमत, 12 में से 11 सीटें निर्विरोध जीतीं

राज्यसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच हुआ सीटों का बंटवारा

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी शुरू कर दी है।

24 Aug 2024
• हरियाणा

भाजपा ने की हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने की मांग, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर के साथ हरियाणा के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है।

23 Aug 2024
• ओडिशा

ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस और BJD का प्रदर्शन, सभापति के आसन पर चढ़े विधायक

ओडिशा की विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान विपक्षी पार्टियों में शामिल बीजू जनता दल (BJD) और कांग्रेस के विधायकों ने बड़ा हंगामा किया।

जम्मू-कश्मीर विधासभा चुनाव साथ लड़ेंगे कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस, सफल रही मुलाकात

जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) साथ मिलकर लड़ेंगे। यह घोषणा JKNC के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने की।

राहुल गांधी ने कैब चालक से बातचीत की, चालक बोला- सारे टैक्सी वाले रो रहे हैं

राहुल गांधी का आम लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। सुल्तानपुर में एक मोची से मुलाकात के बाद उन्होंने दिल्ली में एक कैब चालक से मुलाकात की।

17 Aug 2024
• कर्नाटक

MUDA मामले में घिरे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, क्या धोना पड़ेगा कुर्सी से हाथ?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) मामले में राज्यपाल ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

17 Aug 2024
• लोकसभा

लोकसभा की 6 नई संसदीय समितियों का गठन हुआ, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल बने PAC अध्यक्ष

लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को संसद की 6 प्रमुख संसदीय समितियों का गठन कर दिया है। इन समितियों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मंजूरी दे दी है।

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे कर सकते हैं MVA के लिए विधानसभा चुनाव अभियान का नेतृत्व

महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन के चुनाव अभियान का प्रमुख बनाया जा सकता है।

साजिश से लेकर सराहना तक, विनेश फोगाट मामले पर राहुल-मोदी समेत किस नेता ने क्या कहा?

पेरिस ओलंपिक से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक होने के कारण उन पर ये कार्रवाई की गई है।

कांग्रेस सांसद बलवंत ने विनेश फोगाट मामले को साजिश बताया, कहा- जीतती तो सम्मान देना पड़ता

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर कांग्रेस सांसद बलवंत बसवंत वानखड़े ने इसे साजिश बताया है।

अनुराग ठाकुर के भाषण की प्रशंसा करने पर घिरे नरेंद्र मोदी, कांग्रेस लाई विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

लोकसभा में मंगलवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जाति पूछे जाने का मामला बढ़ता दिख रहा है।

राहुल गांधी ने बजट की आलोचना की, बोले- मध्यम वर्ग की पीठ-सीने पर चाकू मारा गया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आम बजट पर बोलते हुए केंद्र की आलोचना की और डर का माहौल बताते हुए बजट को धोखा देने वाला बताया।

सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते समय मोची से मिले राहुल गांधी, जूते की सिलाई कर जाना काम

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे थे। यहां से वापस लखनऊ आते समय उन्होंने सुल्तानपुर में काफिला रोककर सड़क किनारे मोची राम चेत से मुलाकात की।

सरकारी कर्मचारियों के RSS गतिविधियों में शामिल होने पर कैसे लगा था प्रतिबंध?

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गतिविधियों में शामिल होने पर पिछले 58 साल से लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।

21 Jul 2024
• बजट

सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने सरकार को घेरा, विशेष राज्य के दर्जे की मांग भी उठी

केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने बजट सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई।

20 Jul 2024
• हरियाणा

ED ने सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार देर रात हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है।

15 Jul 2024
• राज्यसभा

राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या गिरकर 86 हुई, जानिए क्या है इसके मायने

राज्यसभा में गत शनिवार को भाजपा के 4 मनोनीत सदस्य राकेश सिन्हा, राम शकल, सोनल मानसिंह और महेश जेठमलानी का कार्यकाल पूरा होने से पार्टी के सदस्यों की संख्या कम होकर 86 पर आ गई है।

विधानसभा उपचुनाव नतीजों के छिपे संकेत: मुख्यमंत्री सुक्खू का बढ़ेगा कद, दलबदलुओं को जनता ने नकारा

7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद की पहली अग्निपरीक्षा में INDIA गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिली है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को झटका लगा है। INDIA ने 13 में से 10 तो NDA को मात्र 2 सीटें मिली हैं।

विधानसभा उपचुनाव परिणामों में INDIA का दबदबा, 10 सीटें जीतीं; NDA को मिली केवल 2

7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में INDIA गठबंधन ने 10 पर जीत दर्ज की है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मात्र 2 सीट जीत सका है।

स्मृति ईरानी को निशाना बनाए जाने पर राहुल गांधी का संदेश, बोले- अपमानित न करें

लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी सीट से परास्त होने वाली भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात कही।

महाराष्‍ट्र में विधान परिषद चुनाव: 11 सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में, किसका पलड़ा भारी?

महाराष्ट्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 3 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे सेमीफाइनल माना जा रहा है।

10 Jul 2024
• उपचुनाव

विधानसभा उपचुनाव: 7 राज्यों की 13 सीटों पर मतदान जारी, जानें हर सीट के समीकरण

देश में 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

राहुल गांधी का लोगों से मिलने का सिलसिला जारी, मजदूरों के बाद लोको पायलट से मिले

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आम लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को अलीगढ़ और हाथरस में भगदड़ पीड़ितों के परिवारों से मिलने के बाद वह दिल्ली में रेलवे कर्मचारियों से मिले।

05 Jul 2024
• तेलंगाना

तेलंगाना: BRS में फूट जारी, 6 MLC आधी रात को कांग्रेस में शामिल

तेलंगाना में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही। यहां पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (BRS) में फूट जारी है।

03 Jul 2024
• राज्यसभा

प्रधानमंत्री मोदी आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे जवाब, हंगामे के आसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। इस दौरान वे विपक्ष की ओर से लगाए गए कई आरोपों का जवाब भी दे सकते हैं। विपक्ष राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET), महंगाई और अग्निवीर जैसे मुद्दों पर हंगामा कर सकता है।

क्या होता है धन्यवाद प्रस्ताव और सदन में इसका पास होना सरकार के लिए क्यों जरूरी?

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार में संसद का पहला सत्र चल रहा है।

01 Jul 2024
• संसद

संसद सत्र: केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और NEET पर हंगामे के आसार, विपक्ष करेगा धरना प्रदर्शन

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे हफ्ते में आज फिर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।

27 Jun 2024
• लोकसभा

आपातकाल पर स्पीकर के बयान पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, बोली- यह संसदीय परंपराओं का मजाक

18वीं लोकसभा के पहले सत्र में स्पीकर ओम बिरला द्वारा आपातकाल के जिक्र को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

26 Jun 2024
• लोकसभा

#NewsBytesExplainer: कितना अहम है लोकसभा डिप्टी स्पीकर का पद और इसपर विपक्ष की क्यों हैं नजरें?

18वीं लोकसभा के पहले सत्र में स्पीकर का चुनाव हो गया है। कोटा से भाजपा के सांसद ओम बिरला को ध्वनि मत से स्पीकर चुना गया है। वे 17वीं लोकसभा में भी स्पीकर की भूमिका निभा चुके हैं।

26 Jun 2024
• ओम बिरला

ओम बिरला लगातार दूसरी बार चुने गए लोकसभा स्पीकर

18वीं लोकसभा के पहले सत्र में आज लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार ओम बिरला ने विपक्षी गठबंधन INDIA के के कोडिकुन्निल सुरेश को हरा दिया।