NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा उपचुनाव: 7 राज्यों की 13 सीटों पर मतदान जारी, जानें हर सीट के समीकरण
    अगली खबर
    विधानसभा उपचुनाव: 7 राज्यों की 13 सीटों पर मतदान जारी, जानें हर सीट के समीकरण
    7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं

    विधानसभा उपचुनाव: 7 राज्यों की 13 सीटों पर मतदान जारी, जानें हर सीट के समीकरण

    लेखन आबिद खान
    Jul 10, 2024
    10:20 am

    क्या है खबर?

    देश में 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

    लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है, जब कोई चुनाव हो रहा है।

    बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद विधायकों के इस्तीफे की वजह से 10 और मौजूदा विधायकों के निधन के चलते 3 सीटें खाली हुई थीं।

    सीटें

    कहां-किन सीटों पर डाले जा रहे वोट?

    जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार की रुपौली, तमिलनाडु की विक्रावंडी और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा शामिल है।

    इन 13 सीटों में से बंगाल की 3 सीटों पर पिछली बार भाजपा को जीत मिली थी। बाकी 10 में से कांग्रेस ने 2 और अन्य पार्टियों ने 8 पर जीत दर्ज की थी।

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल में भाजपा-TMC में मुकाबला

    पश्चिम बंगाल की 4 सीटों में से 3 के भाजपा विधायक तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए थे। मानिकतला के विधायक साधन पांडे के निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।

    रायगंज सीट पर TMC के कृष्ण कल्याणी के सामने भाजपा के मानस कुमार घोष हैं। बागदाह सीट पर TMC की मधुपर्णा का मुकाबला भाजपा के बिनय कुमार विश्वास से है।

    राणाघाट दक्षिण से TMC के मुकुट मणि अधिकारी के सामने भाजपा के मनोज कुमार विश्वास हैं।

    बिहार

    बिहार में NDA के सामने INDIA

    बिहार की रुपौली सीट पर जनता दल युनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) आमने-सामने है। यहां JDU विधायक बीमा भारती के इस्तीफे के बाद चुनाव हो रहा है। हालांकि, अब वे JDU छोड़कर RJD में आ गई हैं।

    JDU ने यहां से कलाधर मंडल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि RJD ने एक बार फिर बीमा भारती पर भरोसा जताया है। ऐसे में इस सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA के बीच मुकाबला है।

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी मैदान में

    हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट क्रमश: 3 निर्दलीय विधायकों- होशियार सिंह, आशीष शर्मा और के एल ठाकुर के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है।

    देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर के सामने भाजपा के होशियार सिंह हैं। हमीरपुर में भाजपा के आशीष शर्मा और कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा के बीच मुकाबला है।

    नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह और भाजपा के केएल ठाकुर आमने-सामने हैं।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

    उत्तराखंड की मंगलौर सीट बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद खाली हुई है। यहां से भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना तो कांग्रेस ने पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन और BSP ने दिवंगत विधायक करीम के बेटे उबेदुर रहमान को टिकट दिया है।

    बद्रीनाथ सीट पर भाजपा के राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला के बीच सीधा मुकाबला है। ये सीट राजेंद्र भंडारी के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है।

    पंजाब

    पंजाब का उपचुनाव भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा

    पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट के उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। यहां से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा है, जो भाजपा के पूर्व विधायक भगत चुन्नी लाल के बेटे हैं।

    कांग्रेस ने सुरिंदर कौर को टिकट दिया है, जो 5 बार की नगर निगम पार्षद हैं। भाजपा ने शीतल अंगुरल को मैदान में उतारा है, जो हाल ही में AAP से भाजपा में आए हैं।

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में क्यों हो रहे उपचुनाव?

    तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) विधायक पुगाजेंथी के निधन के बाद खाली हुई है। यहां DMK ने अन्नियुर शिवा तो NDA ने सी अंबुमणि को उम्मीदवार बनाया है।

    मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह के भाजपा में जाने से खाली हुई है। यहां से भाजपा ने कमलेश को टिकट दिया है। कांग्रेस ने उनके सामने धीरेन शाह को उम्मीदवार बनाया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी यहां मैदान में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उपचुनाव
    बिहार
    हिमाचल प्रदेश
    पश्चिम बंगाल

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    उपचुनाव

    सपा-बसपा गठबंधन टूटा, उत्तर प्रदेश उपचुनाव में अपने-अपने दम पर उतरेंगी दोनों पार्टियां मायावती
    गठबंधन को बाय-बाय, अपने दम पर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी मायावती
    केरल: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी केरल
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल पश्चिम बंगाल

    बिहार

    भाजपा ने पवन सिंह को पार्टी से निकाला, NDA प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव पवन सिंह
    पेट्रोल-डीजल: 27 मई को कितने बदले तेल के दाम? जानिए नई कीमतें पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    बिहार: पटना में छात्र की पीट-पीटकर हत्या के बाद बवाल, विरोध-प्रदर्शन शुरू पटना
    बिहार में गर्मी से बुरा हाल, शेखपुरा में 50 छात्र स्कूल में बेहोश हुए गर्मी की लहर

    हिमाचल प्रदेश

    बैंक कर्मी बन जालसाज ने व्यक्ति से की 6 लाख रुपये की ठगी, आप ऐसे बचें साइबर अपराध
    राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता विक्रमादित्य कौन हैं और इसके क्या मायने? कांग्रेस समाचार
    हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, मैदान में बारिश से ठंड बढ़ी भारतीय मौसम विभाग
    हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी के आसार, उत्तर भारत में होगी छिटपुट बारिश भारतीय मौसम विभाग

    पश्चिम बंगाल

    संदेशखाली मामला: भाजपा नेता का वीडियो वायरल, बोले- कोई बलात्कार नहीं हुआ, हमने झूठे आरोप लगवाए सुवेंदु अधिकारी
    पश्चिम बंगाल: हुगली में संदिग्ध देसी बम के फटने से 1 बच्चे की मौत, कई घायल बम विस्फोट
    पश्चिम बंगाल: संदेशखाली रेप पीड़िता ने TMC के खिलाफ शिकायत वापस ली, भाजपा पर आरोप लगाया तृणमूल कांग्रेस
    पश्चिम बंगाल: राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ राष्ट्रपति को पत्र लिखेगी पीड़िता महिलाओं के खिलाफ अपराध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025