Page Loader
कांग्रेस सांसद बलवंत ने विनेश फोगाट मामले को साजिश बताया, कहा- जीतती तो सम्मान देना पड़ता
विनेश फोगाट मामले को कांग्रेस सांसद बलवंत वानखड़े ने साजिश बताया (तस्वीर: एक्स/@BalwantINC)

कांग्रेस सांसद बलवंत ने विनेश फोगाट मामले को साजिश बताया, कहा- जीतती तो सम्मान देना पड़ता

लेखन गजेंद्र
Aug 07, 2024
03:04 pm

क्या है खबर?

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर कांग्रेस सांसद बलवंत बसवंत वानखड़े ने इसे साजिश बताया है। महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा सांसद वानखड़े ने समाचार एजेंसी PTI से कहा, "हमारे लिए यह दुख की बात है। अगर वह फाइनल में जाती तो अच्छा होता, लेकिन उनको रोका गया, यह दुख की बात है। इसके पीछे कोई साजिश है, जिसकी वजह से उन्हें यहां रोका गया।"

आरोप

आगे क्या बोले सांसद?

सांसद वानखड़े ने आगे कहा, "पूरे भारत को पता है कि जब वे जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे, तब उनको न्याय देना था, लेकिन उनको न्याय नहीं मिला। अब अगर वो स्वर्ण पदक जीतकर आतीं तो उनका सम्मान करना पड़ता। जिनको घसीटकर ले गए, उनका सम्मान करना, किसी लोगों को नहीं अच्छा लग रहा होगा।" कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी मामले पर आश्चर्य जताते हुए केंद्र सरकार और ओलंपिक समिति को जवाब देने को कहा है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले कांग्रेस सांसद?