NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विधानसभा उपचुनाव परिणामों में INDIA का दबदबा, 10 सीटें जीतीं; NDA को मिली केवल 2
    अगली खबर
    विधानसभा उपचुनाव परिणामों में INDIA का दबदबा, 10 सीटें जीतीं; NDA को मिली केवल 2
    7 राज्यों की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ रहे हैं

    विधानसभा उपचुनाव परिणामों में INDIA का दबदबा, 10 सीटें जीतीं; NDA को मिली केवल 2

    लेखन आबिद खान
    Jul 13, 2024
    04:08 pm

    क्या है खबर?

    7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में INDIA गठबंधन ने 10 पर जीत दर्ज की है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मात्र 2 सीट जीत सका है।

    हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल की है।

    पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के मोहिंदर भगत ने भाजपा के शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

    रुपौली सीट

    रुपौली सीट पर निर्दलीय ने JDU-RJD को पछाड़ा

    बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जनता दल युनाइटेड (JDU) के कलाधर मंडल और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की बीमा भारती को हरा दिया है।

    शंकर ने 8,204 वोटों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंडल को हरा दिया है।

    बीमा भारती यहां तीसरे स्थान पर रहीं। शंकर सिंह को 67,782, मंडल को 59,578 और भारती को केवल 30,114 वोट मिले।

    यहां से बीमा भारती JDU की विधायक थी। उनके RJD में जाने से ये सीट खाली हुई थी।

    नतीजे

    पश्चिम बंगाल की सभी 4 सीट TMC ने जीतीं

    पश्चिम बंगाल की बागदा, राणाघाट, मानिकतला और रायगंज सीट पर TMC को जीत मिली है।

    बागदा में TMC प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर ने भाजपा उम्मीदवार बिनय कुमार को 33,455 मतों से हरा दिया है।

    रायगंज में TMC प्रत्याशी कृष्णा कल्याणी ने भाजपा के मानस कुमार घोष को 50,077 वोटों से हरा दिया है।

    राणाघाट में TMC के मुकुट मणि अधिकारी ने भाजपा के मनोज कुमार बिस्वास को हराया है।

    मनिकतला में भी TMC की सुप्ति पांडेय को जीत मिली है।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: मंगलौर सीट पर 422 वोटों से जीती कांग्रेस

    उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर में कांग्रेस उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को केवल 422 वोटों से हराया।

    बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा के राजेंद्र भंडारी को 3,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

    भंडारी इस सीट से कांग्रेस के विधायक थे और लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश की 2 सीट पर कांग्रेस, एक पर भाजपा जीती

    हिमाचल प्रदेश की 3 में से 2 सीट पर कांग्रेस और एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

    नालागढ़ सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को 8,990 वोटों से हराया।

    हमीरपुर सीट पर भाजपा के आशीष शर्मा को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा को 1,571 वोटों के अंतर से हराया।

    नतीजों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जनता ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का जवाब दिया है।

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश में कमलनाथ को एक और झटका

    मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा के कमलेश शाह ने कांग्रेस के धीरन शाह को कड़े मुकाबले में हरा दिया। ये सीट मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इलाके की है। कमलनाथ ने खुद धीरन के लिए प्रचार किया था।

    तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के अन्नियुर शिवा ने NDA के सी अंबुमणि को 67,000 से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया है।

    सीटें

    किन सीटों पर हुए थे उपचुनाव?

    जिन सीटों पर उपचुनाव हुए थे, उनमें पश्चिम बंगाल की 4, हिमाचल प्रदेश की 3, उत्तराखंड की 2 और पंजाब, बिहार, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की एक-एक सीट शामिल है।

    लोकसभा चुनाव के बाद विधायकों के इस्तीफे की वजह से 10 और मौजूदा विधायकों के निधन के चलते 3 सीटें खाली हुई थीं।

    लोकसभा चुनाव के बाद ये पहले चुनाव थे, ऐसे में इन्हें INDIA और NDA के बीच शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    उपचुनाव
    पश्चिम बंगाल
    सुखविंदर सिंह सुक्खू

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    विधानसभा चुनाव: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला भाजपा का 'कमल', तेलंगाना में कांग्रेस जीती विधानसभा चुनाव
    तेलंगाना विधानसभा चुनाव: सिरसिल्ला सीट से मुख्यमंत्री के बेटे केटी रामा राव जीते तेलंगाना
    मध्य प्रदेश चुनाव: कैलाश विजयवर्गीय की बड़ी जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 57,000 वोटों से हराया मध्य प्रदेश चुनाव
    राजस्थान चुनाव: लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जीते राजस्थान

    उपचुनाव

    गठबंधन को बाय-बाय, अपने दम पर 2022 विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी मायावती
    केरल: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में भरा पानी, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी केरल
    पश्चिम बंगाल: उपचुनाव में हार के बाद अब भाजपा ने भी उठाए EVM पर सवाल पश्चिम बंगाल
    कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए अहम दिन, आज घोषित होंगे उपचुनावों के नतीजे कर्नाटक

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ राष्ट्रपति को पत्र लिखेगी पीड़िता महिलाओं के खिलाफ अपराध
    पश्चिम बंगाल: बर्धमान में मतदान के दौरान देसी बम फेंका, TMC कार्यकर्ता की मौत लोकसभा चुनाव
    लोकसभा चुनाव का चौथा चरण: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी सीटों का कैसा हाल? लोकसभा चुनाव
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 14 मई के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए आपके शहर में कितने पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    सुखविंदर सिंह सुक्खू

    सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, रविवार को लेंगे शपथ हिमाचल प्रदेश
    सुखविंदर सिंह सुक्खू को इन कारणों से मिली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी NSUI
    सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
    हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन हैं? कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025