Page Loader
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कार्यकर्ताओं की बैठक में पीते दिखे हुक्का
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पीते दिखे हुक्का

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कार्यकर्ताओं की बैठक में पीते दिखे हुक्का

लेखन गजेंद्र
Aug 29, 2024
01:32 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कार्यकर्ताओं की बैठक में हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सांसद मसूद कुर्सी पर बैठकर लोगों से बातचीत करते समय हुक्का गुड़गुड़ा रहे हैं और धुआं उड़ा रहे हैं। उनकी वीडियो सामने आने के बाद एक्स उपयोगकर्ता नाराजगी जता रहे हैं। मसूद चुनाव के दौरान भी समर्थकों के बीच हुक्का पीते दिखे थे।

ट्विटर पोस्ट

हुक्का पीते इमरान मसूद

पहचान

नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर गिरफ्तार हो चुके हैं मसूद

सांसद मसूद ने लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस के टिकट पर जीता है। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में भी रह चुके हैं। मसूद 2007-2012 के बीच विधायक रहे हैं। इससे पहले वह सहारनपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन थे। अभी मसूद वक्फ को लेकर बनी संसदीय कमेटी के सदस्य हैं। मसूद को 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने टुकड़ों में काटने की बात कही थी।