NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मिले, क्या सियासी दंगल में किस्मत आजमाएंगे पहलवान?
    अगली खबर
    राहुल गांधी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मिले, क्या सियासी दंगल में किस्मत आजमाएंगे पहलवान?
    राहुल गांधी ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मुलाकात की है (तस्वीर: एक्स/@incindia)

    राहुल गांधी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मिले, क्या सियासी दंगल में किस्मत आजमाएंगे पहलवान?

    लेखन आबिद खान
    Sep 04, 2024
    12:19 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ओलिंपियन पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से मुलाकात की है।

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव के चलते इस मुलाकात को लेकर कई अटकलें हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस दोनों पहलवानों को राजनीति के अखाड़े में उतार सकती है।

    दोनों पहलवान पहले भी कई मामलों में केंद्र सरकार को निशाना पर लेते रहे हैं।

    आइए जानते हैं ऐसे क्या संकेत हैं, जो पहलवानों को टिकट मिलने की ओर इशारा कर रहे हैं।

    मुलाकात

    केसी वेणुगोपाल से भी मिले पहलवान

    राहुल से मिलने के बाद विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मिलने पहुंचे हैं। इससे दोनों को टिकट मिलने की अफवाहों को और बल मिल गया है।

    इससे पहले जब चुनाव समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने विनेश के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा था कि एक-दो दिन में सारा फैसला हो जाएगा।

    खबर है कि कांग्रेस आज उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।

    नाराजगी

    जगजाहिर है पहलवानों की भाजपा से नाराजगी

    पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के तत्कालीन अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया था।

    पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इस मामले में ये दोनों पहलवान काफी मुखर थे।

    हाल ही में विनेश शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के 200 दिन पूरे होने पर आयोजन में शामिल भी हुई थीं।

    किसान आंदोलन को लेकर भी पहलवानों का रवैया भाजपा विरोधी रहा है।

    स्वागत

    विनेश का स्वागत करने दिल्ली गए थे दीपेंद्र हुड्डा

    पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद विनेश को लेने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा खुद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। वे दिल्ली से विनेश के गांव तक रोड शो में उनके साथ रहे।

    इसके बाद विनेश ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की थी। तब हुड्डा ने कहा था, "एक खिलाड़ी किसी विशेष पार्टी या राज्य से संबंधित नहीं होता है, वो पूरे देश का होता है। जो भी कांग्रेस में आता है, हम उसका स्वागत करते हैं।"

    सीट

    पहलवानों को कहां से मिल सकता है टिकट?

    NDTV के अनुसार, कांग्रेस ने विनेश को बारडा और जुलाना सीट से लड़ने का विकल्प दिया है। बारड़ा उनका घर है तो जुलाना ससुराल है।

    वहीं, बजरंग ने बादली से टिकट मांगा है, लेकिन यहां से कांग्रेस के कुलदीप वत्स फिलहाल विधायक हैं। कुलदीप का टिकट कटने से कांग्रेस को ब्राह्णण वोटरों में नाराजगी का खतरा है।

    ऐसे में कांग्रेस ने बजरंग को बहादुरगढ़ और भिवानी का विकल्प दिया है।

    चुनाव

    हरियाणा में 5 अक्टूबर को डलेंगे वोट

    हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

    पहले यहां एक अक्टूबर को मतदान और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी। भाजपा ने छुट्टियों का हवाला देकर तारीख बदलने की मांग की थी।

    हरियाणा की 90 सीटों में 73 सामान्य और 17 आरक्षित सीटें हैं। यहां 20,629 पोलिंग बूथ होंगे और 150 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

    यहां 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    बजरंग पूनिया
    विनेश फोगाट
    हरियाणा

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, बोले- संसद में उठाएंगे पेपर लीक का मुद्दा नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी ने गिनाए NDA सरकार के 15 दिन, 10 मुद्दों को उठाया नरेंद्र मोदी
    लोकसभा में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, INDIA गठबंधन ने लिया फैसला लोकसभा
    #NewsBytesExplainer: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को क्या सुविधाएं मिलेंगी और क्या हैं जिम्मेदारियां? लोकसभा

    बजरंग पूनिया

    अस्थाई तौर पर निलंबित हुई विनेश ले सकेंगी विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा, WFI ने दी अनुमति कुश्ती
    भारतीय रेसलिंग फेडरेशन ने पहलवान सतेंदर मलिक पर लगाया आजीवन बैन, जानिए कारण कुश्ती
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पहलवानों का दबदबा, कुश्ती में जीते तीन गोल्ड सहित छह मेडल कुश्ती
    विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: बजरंग पूनिया ने रचा इतिहास, चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने कुश्ती

    विनेश फोगाट

    धरने पर बैठीं महिला पहलवानों की प्रधानमंत्री से अपील, 'बेटियों की मन की बात' भी सुनिए नरेंद्र मोदी
    विनेश फोगाट ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर पर लगाया आरोप, बोलीं- मामला दबाने की कोशिश की अनुराग ठाकुर
    जंतर-मंतर पर पहलवानों और पुलिस के बीच देर रात झड़प, जानिए क्या-क्या हुआ दिल्ली पुलिस
    पुलिस से झड़प के बाद पहलवानों का बड़ा ऐलान, सरकार को सभी मेडल वापस करेंगे बजरंग पूनिया

    हरियाणा

    हरियाणा: वैष्णों देवी जा रही बस को ट्रक ने रौंदा, परिवार के 7 लोगों की मौत वैष्णो देवी
    लोकसभा चुनाव: छठवें चरण का मतदान खत्म, जानें किस राज्य में कितने प्रतिशत वोट पड़े लोकसभा चुनाव
    हरियाणा: पानीपत में पुल का भारी-भरकम पाइप वाहनों पर गिरा, 4 घायल पानीपत
    गुरूग्राम में रात के समय नहीं रोकी जाएंगी गाड़ियां, वाहनों के चालान काटने पर मनाही गुरूग्राम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025