
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के लड़ेगी चुनाव, CEC बैठक में फैसला
क्या है खबर?
हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है।
पार्टी यह विधानसभा चुनाव में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के ही लड़ेगी। इसका मतलब है कि चुनाव से पहले पार्टी की तरफ से किसी को भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाएगा।
पार्टी नेता अजय सिंह यादव ने सोमवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद इस बात की जानकारी दी है।
आइए पूरी खबर जानते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें अजय सिंह यादव का बयान
#WATCH | Delhi: After the Congress CEC meeting, Congress leader Ajay Singh Yadav says, "Winnability should be the criteria for ticket distribution...There is no infighting...Congress will contest the Haryana assembly elections with no CM face. Post elections, the opinion of MLAs… pic.twitter.com/evil132cXp
— ANI (@ANI) September 2, 2024
बयान
अजय यादव ने क्या दिया बयान?
CEC की बैठक के बाद अजय यादव ने कहा, "इस बार चुनाव में भाजपा का पत्ता साफ होगा। सरपंचों में बड़ी नाराजगी है। टिकट वितरण के लिए जीत का मापदंड को आधार बनाया जाना चाहिए। अभी पार्टी में कोई अंदरूनी कलह नहीं है और सब एकजुट हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे के लड़ेगी। चुनाव के बाद विधायकों की राय ली जाएगी और फिर आलाकमान फैसला लेगा।"
प्रयोग
कांग्रेस ने इन राज्यों में भी बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के लड़ा था चुनाव
कांग्रेस ने बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ने का सबसे पहले प्रयोग पिछले साल राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में किया था। ऐसे में पार्टी में हरियाणा में भी वही रणनीति अपनाने का फैसला किया है।
बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा। इसके बाद 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के साथ मतों की गणना की जाएगी। हरियाणा में पहले 1 अक्टूबर को मतदान होना था।