NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / साजिश से लेकर सराहना तक, विनेश फोगाट मामले पर राहुल-मोदी समेत किस नेता ने क्या कहा?
    अगली खबर
    साजिश से लेकर सराहना तक, विनेश फोगाट मामले पर राहुल-मोदी समेत किस नेता ने क्या कहा?
    विनेश फोगाट मामले पर किस राजनेता ने क्या कहा

    साजिश से लेकर सराहना तक, विनेश फोगाट मामले पर राहुल-मोदी समेत किस नेता ने क्या कहा?

    लेखन आबिद खान
    Aug 07, 2024
    05:51 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक होने के कारण उन पर ये कार्रवाई की गई है।

    भारत के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि न सिर्फ फोगाट के गोल्ड जीतने का सपना टूटा है, बल्कि अब उन्हें कोई मेडल नहीं मिलेगा। इस मामले पर राजनेताओं की ओर से साजिश से लेकर समर्थन तक के बयान दिए गए हैं।

    आइए जानते हैं मामले पर किसने क्या कहा।

    प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री बोले- निराशा को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।'

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा- आपने देश को गौरवान्वित किया

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'विश्वविजेता पहलवानों को हरा कर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी। आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है।'

    गृह मंत्री

    गृह मंत्री ने दी शुभकामनाएं

    गृह मंत्री ने लिखा, 'विनेश फोगाट की अयोग्यता ने निश्चित रूप से लाखों भारतीयों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। उनका खेल करियर शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने विश्व चैंपियन को हराने का गौरव हासिल किया है। यह दुर्भाग्य उनके शानदार करियर में एक अपवाद मात्र है, जिससे मुझे यकीन है कि वह फिर से जीत हासिल करेंगी और हमेशा की तरह विजेता बनेंगी। हमारी शुभकामनाएं और समर्थन हमेशा उनके साथ हैं।'

    कांग्रेस

    कांग्रेस ने मामले को बताया साजिश

    कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने मामले को साजिश बताते हुए कहा, 'आज 140 करोड़ भारतीय विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने से स्तब्ध हैं। यह भारतीय खेलों के लिए एक काला दिन है। हमें प्रधानमंत्री से सांत्वना ट्वीट नहीं चाहिए, हमें उनसे न्याय चाहिए। उन्होंने विनेश फोगाट के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए IOA से संपर्क क्यों नहीं किया? भारत को स्वर्ण पदक से वंचित करने के पीछे एक भयावह साजिश है।'

    विजेंदर सिंह

    विजेंदर सिंह ने भी साजिश की ओर किया इशारा

    पूर्व चैंपियन मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने दावा किया कि विनेश फोगाट और भारत की अन्य पदक उम्मीदों के खिलाफ ऐसे लोगों द्वारा साजिश रची जा रही है, जो भारत को एक खेल राष्ट्र के रूप में उभरते हुए देखकर खुश नहीं हैं।

    उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह गड़बड़ हो सकती है। 100 ग्राम, आप मजाक कर रहे हैं। खिलाड़ी रातों-रात 5 से 6 किलो वजन कम कर सकते हैं।"

    संसद

    मुद्दे पर संसद में भी हंगामा

    खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में कहा कि विनेश का 2 बार वजन कराया गया, लेकिन उनका वजन 50.100 किलोग्राम पाया गया। खेल मंत्री ने बताया कि विनेश को तैयारी के लिए हरसंभव मदद की गई और उनकी तैयारी पर 70.45 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए।

    इस बीच विपक्ष खेल मंत्री के बयान से संतुष्ट नजर नहीं आया और विरोध जताते हुए विपक्षी सांसद लोकसभा से वाकआउट कर गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विनेश फोगाट
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    विनेश फोगाट

    कौन हैं WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, जिन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप? कुश्ती
    WFI अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह 22 जनवरी को दे सकते हैं इस्तीफा कुश्ती
    क्या है पहलवानों और WFI के बीच चल रहा पूरा विवाद? जानिए अब तक क्या-क्या हुआ कुश्ती
    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ की लंबी बैठक, नहीं निकला कोई समाधान अनुराग ठाकुर

    नरेंद्र मोदी

    राज्यसभा में प्रधानमंत्री का संबोधन; मणिपुर, पेपर लीक और आपातकाल पर विपक्ष को घेरा राज्यसभा
    राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मणिपुर पर बयान, बोले- लगातार हिंसा कम होती जा रही राज्यसभा
    टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, देखें वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को रूस यात्रा पर जाएंगे, 5 साल बाद करेंगे दौरा रूस समाचार

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी को मानहानि मामले में बेंगलुरु की विशेष कोर्ट से मिली जमानत बसवराज बोम्मई
    राहुल गांधी को बनाया जाए नेता प्रतिपक्ष, CWC की बैठक में प्रस्ताव पारित- रिपोर्ट कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC)
    राहुल गांधी छोड़ सकते हैं वायनाड सीट, CWC की बैठक में हुई अहम चर्चा- रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    सोनिया गांधी सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं, खड़गे ने रखा था प्रस्ताव कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    JDU नेता का बड़ा दावा, कहा- नीतीश कुमार को मिला था प्रधानमंत्री पद का ऑफर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    दिल्ली में पानी की किल्लत पर बिफरा विपक्ष, भाजपा और कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन दिल्ली
    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव साथ लडे़गा MVA, उद्धव बोले- हमारी लड़ाई अब शुरू हुई महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025