कांग्रेस समाचार: खबरें

मध्य प्रदेश: कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हुए

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 2 दिन में दूसरा बड़ा झटका लगा है। 6 बार के विधायक रामनिवास रावत आज मंगलवार को पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

30 Apr 2024

पंजाब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी ने गुरु नानक के 'पंजे' के नाम पर मांगा वोट, विवाद

पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की पत्नी अमृता वारिंग के एक बयान से नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

कांग्रेस को झटका; इंदौर से उम्मीदवार अक्षय कांति भाजपा में शामिल हुए, नामांकन वापस लिया

मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर सूरत जैसा कांड हो सकता है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब यहां भाजपा के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं रह गई है।

28 Apr 2024

दिल्ली

अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, लगाए कई आरोप

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

राहुल और प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे खड़गे- रिपोर्ट

27 अप्रैल की देर रात हुई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अमेठी और रायबरेली सीट पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान, बाकी राज्यों का क्या है हाल?

देश के 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूरा हो गया है। त्रिपुरा और मणिपुर में भारी मतदान हुआ है, जबकि बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में मतदाताओं का उत्साह नजर नहीं आया है।

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 390 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में, जानिए कौन सबसे गरीब और अमीर

लोकसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में 88 लोकसभा सीटों पर कुल 1,202 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इनमें 390 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण: 13 राज्यों में मतदान, इन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 89 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर 7 मई को चुनाव होंगे।

क्या कांग्रेस ने लोगों की संपत्ति को गरीबों और मुस्लिमों में बांटने का वादा किया है?

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के एक बयान पर खूब राजनीति हो रही है। उन्होंने अमेरिका में व‍िरासत कर का हवाला देते हुए भारत में भी इस पर चर्चा करने की पैरवी की है। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई दी है, लेकिन भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेर लिया है।

24 Apr 2024

#NewsBytesExplainer

#NewsBytesExplainer: क्या होता है विरासत कर, जिसे लेकर कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा विवाद?

चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान को लेकर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। उन्होंने अमेरिका में व‍िरासत कर का हवाला देते हुए भारत में भी इस पर चर्चा करने की पैरवी की है।

राजस्थान: कोटा में कांग्रेस उम्मीदवार का धरना, 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का आरोप

राजस्थान के कोटा में कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल ने पुलिस और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात को पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के बाहर धरना दिया।

राहुल गांधी बोले- केवल आर्थिक सर्वे कराने की बात कही, कार्रवाई की नहीं

राहुल गांधी ने बुधवार को 'आर्थिक सर्वे' पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि उन्होंने केवल सर्वे कराने की बात कही थी, लेकिन यह नहीं कहा कि वह कोई कार्रवाई करेंगे।

विरासत कर पर सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, कहा- उनके विचार निजी

लोकसभा चुनाव के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के एक बयान को लेकर मामला गरमा गया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका के विरासत कर की वकालत की है।

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतक नेहा के कांग्रेस पार्षद पिता से माफी मांगी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को नेहा हिरेमथ के पिता कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ से फोन पर बात की और माफी मांगी।

23 Apr 2024

गुजरात

गुजरात: सूरत से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे निलेश कुम्भानी "गायब", भाजपा में शामिल होने की अटकलें

गुजरात के सूरत में लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे निलेश कुम्भानी लापता हैं। उनकी कोई खबर नहीं है।

22 Apr 2024

गुजरात

गुजरात: सूरत सीट पर भाजपा की निर्विरोध जीत, कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द

गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर मतदान से पहले ही भाजपा की जीत तय हो गई है। यहां से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।

20 Apr 2024

कर्नाटक

कर्नाटक: कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या को लेकर क्या है पूरा विवाद?

कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा की हत्या को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है और भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, जातिगत जनगणना समेत ये 7 वादे होंगे

लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA जल्द ही अपना साझा घोषणा पत्र जारी करेगा। इसमें जातिगत जनगणना, पुरानी पेंशन योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और रोजगार समेत 7 मुद्दों पर बड़े वादे किए जा सकते हैं।

ममता बनर्जी बोलीं- मैंने बनाया INDIA गठबंधन, कांग्रेस-CPIM पर वोट बर्बाद मत करना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता ममता बनर्जी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPIM) पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया और लोगों से इन दोनों पार्टियों को वोट नहीं देने की अपील की।

महाराष्ट्र: संजय निरुपम ने दिया भाजपा को समर्थन, कहा- कांग्रेस के लिए वोट बर्बाद न करें 

महाराष्ट्र में कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके संजय निरुपम भले ही भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने भाजपा के समर्थन में बयान दिया।

लोकसभा चुनाव: नितिन गडकरी, कमलनाथ; पहले चरण में इन सीटों और उम्मीदवारों पर सबकी नजरें

देश में आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, जानें कौन से बड़े चेहरे मैदान में

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

#NewsBytesExplainer: क्या कन्हैया कुमार को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है कांग्रेस?

कांग्रेस ने पूर्व छात्र नेता और तेजतर्रार वक्ता कन्हैया कुमार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा है।

#NewsBytesExplainer: कांग्रेस को 'हाथ' और भाजपा को 'कमल' का चुनाव चिन्ह कैसे मिला?

देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसी हफ्ते 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा।

कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान 

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर लोकसभा चुनाव का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है।

#NewsBytesExplainer: सैनिक स्कूलों के राजनीतिकरण से संबंधित विवाद क्या है, जिस पर कांग्रेस और केंद्र आमने-सामने?

केंद्र की भाजपा सरकार ने सैनिक स्कूलों के राजनीतिकरण के कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है। रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि ये आरोप अनुचित और भ्रामक हैं।

10 Apr 2024

अमेठी

अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी, कांग्रेस को जीत की उम्मीद- रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही यह सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनौती देंगे।

महाराष्ट्र: सांगली और भिवंडी सीट पर विपक्ष में विवाद खत्म, उद्धव और पवार के उम्मीदवार उतरेंगे

महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का समझौता हो गया है। इनमें सांगली और भिवंडी सीट भी शामिल हैं, जिन पर विवाद था।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत क्यों की है?

लोकसभा चुनाव की गर्मागर्मी के बीच कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंच गई है।

लोकसभा चुनाव: MVA में सीटों का बंटवारा; शिवसेवा (उद्धव) को 21, कांग्रेस को 17 सीटें मिलीं

लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीटों का बंटवारा हो गया है।

08 Apr 2024

हरियाणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दिया, कांग्रेस में होंगे शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के प्रमुख नेताओं में शामिल चौधरी बीरेंद्र सिंह 10 साल बाद कांग्रेस में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने सोमवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया।

#NewsBytesExplainer: भाजपा के कुल उम्मीदवारों में 28 प्रतिशत दलबदलू, किस पार्टी से आए कितने नेता?

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 9 अलग-अलग सूचियों में 417 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पार्टी हरसंभव कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी का नया वादा, बोले- सत्ता में आए तो कराएंगे 'संपत्ति के बंटवारे' का सर्वे

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जाति जनगणना के बाद एक और बड़ा वादा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो देश की संपत्तियों पर नियंत्रण जानने के लिए संपत्ति के बंटवारे का सर्वे कराएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का खड़गे पर हमला, कहा- 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की तरह बात कर रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि वो 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' की तरह बात कर रहे हैं।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव में अपनी हार को चुनौती देने हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक मनु सिंघवी

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर सोनिया गांधी, कहा- संविधान बदलने की रची जा रहीं साजिशें

पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है।

#NewsBytesExplainer: कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को रद्द करने समेत अपने घोषणापत्र में क्या-क्या वादे किए हैं?

देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।

कांग्रेस का घोषणापत्र में वादा, 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की योजना लागू करेंगे

कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी करते हुए राजस्थान की चर्चित 'चिरंजीवी योजना' को देशभर में लागू करने का वादा किया।

लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में कांग्रेस का वादा, LGBTQ+ की 'सिविल यूनियन' को कानूनी मान्यता देंगे

कांग्रेस ने शुक्रवार को जारी किए अपने घोषणापत्र 'न्याय पत्र' में समलैंगिक समुदाय के लिए भी बड़ी घोषणा की। उसने समुदाय में नागरिक भागीदारी (एक तरह से शादी) को कानूनी मान्यता देने का वादा किया है।

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र; अग्निपथ योजना रद्द करने, MSP की कानूनी गारंटी समेत कई वादे

कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें अग्निपथ योजना को रद्द करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने और जातिगत जनगणना कराने समेत कई अहम वादे किए हैं।