Page Loader
कांग्रेस ने महिला आरक्षण को बताया प्रधानमंत्री मोदी का जुमला, कहा- 2028 तक लागू नहीं होगा
कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को प्रधानमंत्री मोदी का जुमला कहा

कांग्रेस ने महिला आरक्षण को बताया प्रधानमंत्री मोदी का जुमला, कहा- 2028 तक लागू नहीं होगा

लेखन गजेंद्र
Sep 19, 2023
05:36 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव से पहले एक और जुमला बताया है। कांग्रेस का कहना है कि यह 2028 तक लागू नहीं होगा। इस संबंध में कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, 'महिला आरक्षण विधेयक की क्रोनोलॉजी समझिए, यह विधेयक आज पेश जरुर हुआ, लेकिन हमारे देश की महिलाओं को इसका फायदा जल्द मिलते नहीं दिखता। ऐसा क्यों? क्योंकि यह विधेयक जनगणना के बाद ही लागू होगा।'

कारण

कांग्रेस ने क्या दावा किया?

कांग्रेस ने बताया, 'जनगणना कब होगी, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। खबरों में कहीं 2027 तो कहीं 2028 की बात कही गई है। इस जनगणना के बाद ही परिसीमन या निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण होगा, तब जाकर महिला आरक्षण विधेयक लागू होगा। मतलब प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव से पहले एक और जुमला फेंका है और यह जुमला अब तक का सबसे बड़ा जुमला है। मोदी सरकार ने हमारे देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है'

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस का महिला आरक्षण विधेयक को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना