NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / क्या है भाजपा के राहुल गांधी को 'रावण' कहने का मामला, जिसमें कांग्रेस ने किया प्रदर्शन?
    अगली खबर
    क्या है भाजपा के राहुल गांधी को 'रावण' कहने का मामला, जिसमें कांग्रेस ने किया प्रदर्शन?
    भाजपा के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

    क्या है भाजपा के राहुल गांधी को 'रावण' कहने का मामला, जिसमें कांग्रेस ने किया प्रदर्शन?

    लेखन महिमा
    Oct 06, 2023
    07:31 pm

    क्या है खबर?

    राहुल गांधी को रावण बताने के लिए कांग्रेस ने आज दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भाजपा के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया।

    आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका। मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की गई है।

    आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला, कांग्रेस का इस पर क्या कहना है और प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    बुधवार को भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अपने अकाउंट पर एक पोस्ट में राहुल को नए युग के रावण के तौर पर दिखाया था।

    भाजपा ने लिखा था, 'ये धर्म विरोधी, राम विरोधी। इसका उद्देश्य भारत को नष्ट करना है।'

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे राहुल के खिलाफ हिंसा भड़काने वाला करार दिया, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो सकता है।

    राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने भी इस पोस्ट पर आपत्ति जताई।

    कांग्रेस

    कांग्रेस के मोदी को 'जुमला बॉय' कहने के जवाब में भाजपा ने किया था विवादित पोस्ट

    भाजपा का राहुल से जुड़ा पोस्टर कांग्रेस के एक पोस्ट के बाद आया था।

    दरअसल, कांग्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें चुनावी राज्यों में होने वाली रैलियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा गया था।

    पोस्ट में एक तस्वीर थी, जिसमें कांग्रेस ने मोदी को 'जुमला बॉय' बताया था और कैप्शन लिखा था, ' ये जल्द ही चुनावी रैली में उतरने वाले हैं।'

    कांग्रेस

    कांग्रेस ने पूछा- भाजपा की असली मंशा क्या?

    मामले पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा से सवाल किया कि आधिकारिक हैंडल से राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने के पीछे उसकी क्या मंशा है।

    उन्होंने पूछा कि क्या ऐसा करके भाजपा एक ऐसे कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा भड़काना चाहती है, जिसके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों द्वारा की गई थी, जो भारत को विभाजित करना चाहते थे।

    कांग्रेस

    कांग्रेस ने कहां-कहां प्रदर्शन किया?

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और केरल में बड़ा प्रदर्शन किया।

    दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी की।

    राजस्थान में प्रदेश मुख्यालय के पास प्रदर्शन में राज्य कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री महेश जोशी और प्रताप सिंह खाचरियावास और अन्य नेता शामिल हुए।

    जम्मू में पूर्व मंत्री योगेश साहनी के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च किया।

    विरोध

    कांग्रेस के प्रदर्शनों में क्या हुआ?

    देश के कई इलाकों में हुए विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए।

    इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विरोधी नारे लगाए और भाजपा नेताओं के पुतले भी फूंके।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथ में कई बैनर भी थे, जिसमें राहुल की फोटो और उनके समर्थन में नारे थे।

    दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि वो राहुल का ये अपमान नहीं सहेंगे।

    जानकारी

    कांग्रेस नेता ने कहा- राहुल गांधी से डर गई है भाजपा

    जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता योगेश साहनी ने कहा, "इस देश के लोग उन्हें (राहुल को) पसंद करते हैं। भाजपा राहुल जी के प्रति जनता के बढ़ते प्रेम से डर गई है, इसीलिए ऐसे हथकंडे अपना रही है।"

    नड्डा

    जयपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कोर्ट पहुंचा कांग्रेस कार्यकर्ता

    जयपुर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी की IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता और वकील जसवंत गुर्जर ने कोर्ट में याचिका दायर की है।

    गुर्जर ने अपनी याचिका में राहुल को लेकर किए गए रावण वाले पोस्टर पर आपत्ति जताई और कहा कि ये कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के साथ-साथ उसे राष्ट्र-विरोधी के रूप में चित्रित करता है।

    उन्होंने नड्डा और मालवीय के खिलाफ FIR की मांग की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    राहुल गांधी

    संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी, आज नहीं बोलेंगे राहुल गांधी  संसद मानसून सत्र
    राहुल गांधी 12-13 अगस्त को जाएंगे वायनाड, सांसदी बहाल होने के बाद पहला दौरा केरल
    राहुल गांधी को उनका पुराना सरकारी बंगला भी वापस मिला, लोकसभा समिति ने किया आवंटित दिल्ली
    भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में गुजरात से मेघालय जाएंगे राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा

    भाजपा समाचार

    मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले 'हाथ' थामने की होड़, 40 भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल मध्य प्रदेश
    भाजपा की अहम बैठक; प्रधानमंत्री मोदी का होगा स्वागत, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चुनाव पर होगी चर्चा  नरेंद्र मोदी
    राजस्थान भाजपा में फूट, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के खिलाफ बयान के बाद कैलाश मेघवाल निलंबित राजस्थान
    कर्नाटक: भाजपा का टिकट दिलवाने के बहाने व्यापारी से ठगे 4 करोड़ रुपये, दक्षिणपंथी कार्यकर्ता गिरफ्तार कर्नाटक

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: 'इंडिया, अर्थात भारत', संविधान सभा ने कैसे तय किया था देश का नाम? INDIA
    AAP और कांग्रेस की पंजाब इकाइयां गठबंधन के खिलाफ, क्या INDIA के रंग में पड़ेगा भंग? पंजाब
    मध्य प्रदेश: कांग्रेस का दावा, मुख्यमंत्री शिवराज के सामने भाजपा विधायक ने की सांसद से छेड़छाड़ मध्य प्रदेश
    जब पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने किया था 'इंडिया' नाम का विरोध, जानें कहानी मोहम्मद अली जिन्ना

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: मध्य प्रदेश में आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, जानें खास बातें मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExplainer: यूट्यूब क्रिएट क्या काम करता है और इससे वीडियो बनाना कैसे होगा आसान? यूट्यूब
    #NewsBytesExplainer: भारत और कनाडा के बीच तनाव से मसूर दाल के व्यापारी क्यों चिंतित?  कनाडा
    #NewsBytesExplainer: भाजपा-JDS गठंबधन के बाद कर्नाटक में कैसे बदलेंगे समीकरण और कांग्रेस पर क्या होगा असर? जनता दल (सेक्युलर)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025