NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कौन हैं 'रामायण' अभिनेता विक्रम मस्ताल, जो शिवराज चौहान के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव?
    अगली खबर
    कौन हैं 'रामायण' अभिनेता विक्रम मस्ताल, जो शिवराज चौहान के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव?
    कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज के खिलाफ अभिनेता विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा है

    कौन हैं 'रामायण' अभिनेता विक्रम मस्ताल, जो शिवराज चौहान के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव?

    लेखन नवीन
    Oct 15, 2023
    03:09 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। रविवार को कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

    सूची में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी शामिल हैं, जो अपने गढ़ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।

    इसके अलावा कांग्रेस ने बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ 'रामायण' के अभिनेता विक्रम मस्ताल को उतारा है।

    आइए जानते हैं कि ये अभिनेता मस्ताल कौन हैं।

    टीवी

    कौन हैं टीवी अभिनेता विक्रम मस्ताल?

    टीवी अभिनेता मस्ताल को आनंद सागर के 2008 के टेलीविजन शो 'रामायण' में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

    मस्ताल बधुनी निर्वाचन क्षेत्र के सकलनपुर गांव के एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव में रहकर ही पूरी की। इसके बाद उन्होंंने नर्मदा महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

    वह पिछले एक साल से मस्ताल बुधनी विधानसभा क्षेत्र में खासे सक्रिय हैं और नर्मदा सेवा सेना के अध्यक्ष भी हैं।

    मस्तान

    मस्तान ने और किन-किन सीरियल में किया है काम?

    मस्तान अभिनेता के अलावा लेखक और निर्देशक भी है। उन्होंने रामायण के अलावा बॉलीवुड फिल्म टॉप गियर (2022), वेब श्रृंखला बैटल ऑफ सारागढ़ी (2017) और आश्रम (2020) में अभिनय किया है।

    अभिनेता मस्तान का नाम आदिपुरुष फिल्म के दौरान भी चर्चाओं में आया था।

    उन्होंने इस फिल्म के निर्माताओं से हनुमान के किरदार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा की निंदा करते हुए इस किरदार के विवादित डायलॉग हटाने की मांग की थी।

    चुनाव

    बुधनी विधानसभा सीट मुख्यमंत्री शिवराज का गढ़

    मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट मुख्यमंत्री शिवराज का गढ़ मानी जाती है।

    यहां वह लगातार 4 विधानसभा चुनाव से जीतते आ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में शिवराज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव को 58,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

    कांग्रेस ने इस चुनाव में शिवराज के खिलाफ के अभिनेता मस्ताल को मैदान में उतारा है, जिसके बाद इस सीट पर मुकाबला बेहद खास होने वाला है।

    सूची

    144 उम्मीदवारों में से 65 की उम्र 50 साल के कम

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस की मध्य प्रदेश चुनाव की 144 उम्मीदवारों की सूची में सामान्य वर्ग से 47, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 39, अनुसूचित जनजाति (ST) से 30, अनुसूचित जाति (SC) से 22, एक मुस्लिम और 19 महिलाएं शामिल हैं।

    इसके अलावा सूची में 65 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का नाम भी शामिल है, जिन्हें राघौगढ़ सीट से मैदान में उतारा गया है।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    चुनाव आयोग मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर चुका है।

    सबसे पहले 7 नवंबर को मिजोरम में विधानसभा चुनाव का मतदान होगा और इसी दिन छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होगा। इसके बाद 17 नवंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होगा।

    राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा।

    सभी राज्यों के चुनावी नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश चुनाव
    शिवराज सिंह चौहान
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को बरकरार रखा जामा मस्जिद
    'बिग बॉस 18' की प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर कोरोना से संक्रमित पाई गईं, लिखा- मास्क पहनें  कोरोना वायरस
    IPL इतिहास में पहले विकेट के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    पेटीएम ने लेन-देन छुपाने के लिए पेश किया हाइड पेमेंट फीचर, ऐसे करें उपयोग  पेटीएम

    मध्य प्रदेश चुनाव

    मध्य प्रदेश का सियासी घमासान: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद कांग्रेस के 22 विधायकों का इस्तीफा मध्य प्रदेश
    'आइटम' वाले बयान पर चुनाव आयोग ने कमलनाथ को भेजा नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: दलित परिवार ने लगाया भाजपा को वोट नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी मध्य प्रदेश

    शिवराज सिंह चौहान

    भाजपा के संसदीय बोर्ड से बाहर किए गए नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान नितिन गडकरी
    जबलपुर: अस्पताल में इलाज न मिलने के कारण बच्चे ने मां के हाथों में तोड़ा दम मध्य प्रदेश
    कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पहुंचे आठ चीते, प्रधानमंत्री मोदी ने किया पिंजरों से आजाद मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: MPPSC परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, अधिकतम आयु सीमा बढ़ी मध्य प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    केरल में ओमेन चांडी के बेटे ने बरकरार रखी सीट, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विजय केरल
    इंडिया या भारत: देश की आत्मा पर हमला करने वालों को चुकानी होगी कीमत- राहुल गांधी राहुल गांधी
    बाइडन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कांग्रेस का मोदी पर तंज, "न करूंगा, न करने दूंगा" जो बाइडन
    मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले 'हाथ' थामने की होड़, 40 भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025