Page Loader
कांग्रेस नेता अधीर रंजन का दावा- संविधान की नई प्रतियों से 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द गायब
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने संविधान की प्रस्तावना से धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द गायब होने का दावा किया

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का दावा- संविधान की नई प्रतियों से 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द गायब

लेखन गजेंद्र
Sep 20, 2023
11:27 am

क्या है खबर?

लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि नए संसद भवन के उद्घाटन पर सांसदों को संविधान की जो नई प्रतियां दी गई हैं, उनमें प्रस्तावना में 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्द नहीं हैं। उन्होंने ANI से कहा, "हमें जो नया संविधान हाथ में दिया गया, उस संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि ये दोनों शब्द 1976 में संशोधन के बाद जोड़े गए।"

दावा

बड़ी चतुराई से किया गया काम- चौधरी

चौधरी ने कहा, "आज की तारीख में अगर कोई हमें संविधान दे तो उसमें धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी दो शब्द का जिक्र न रहे तो ये बड़े वर्ग के लिए चिंता की बात है।" उन्होंने कहा, "मैंने राहुल जी को यह दिखाया है। बड़े चतुराई से यह काम किया गया है। अगर आप कुछ बोलने की कोशिश करेंगे तो वो कहेंगे कि शुरू में यही था, जो शुरू में था, वही दे रहे हैं, लेकिन अंदर की मंशा अलग है।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए क्या बोले अधीर रंजन चौधरी