LOADING...
राम मंदिर पर बमबारी कराकर मुस्लिमों पर दोष मढ़ सकती है भाजपा- कांग्रेस विधायक
कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने भाजपा पर राम मंदिर पर बमबारी की योजना बनाने का संगीन आरोप लगाया (तस्वीर: X/@brpatilmla)

राम मंदिर पर बमबारी कराकर मुस्लिमों पर दोष मढ़ सकती है भाजपा- कांग्रेस विधायक

लेखन गजेंद्र
Sep 26, 2023
11:09 am

क्या है खबर?

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा राम मंदिर पर बमबारी कर सकती है और इसका दोष मुस्लिमों पर डालेगी। उनके बयान का वीडियो कर्नाटक भाजपा ने एक्स पर साझा किया। इसमें पाटिल स्थानीय भाषा में बोलते दिख रहे हैं, "मोदी को अगला लोकसभा चुनाव जिताने के लिए संभावना है कि वे (भाजपा) राम मंदिर पर बमबारी करेंगे और इसका दोष मुसलमानों पर डालेंगे।"

बयान

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

भाजपा ने एक्स पर वीडियो साझा कर लिखा, 'हिंदुत्व की बुनियाद पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसियों की नजर राम मंदिर पर पड़ चुकी है। कांग्रेस का मकसद राम मंदिर को नुकसान पहुंचाना और हिंदू-मुस्लिम दंगा कराकर इसका ठीकरा सरकार के सिर पर फोड़ना है। कांग्रेस के पाटिल यह बात कह रहे हैं।' बता दें कि कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला है। 2019 में भाजपा ने यहां से 25 सीटें जीती थीं।

चुनाव

न्यूजबाइट्स प्लस

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पिछले दिनों पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्युलर (JDS) से गठबंधन किया और उसको अपने साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लाई है। JDS की कर्नाटक में वोक्कालिंगा और मुस्लिम समुदाय पर अच्छी पकड़ है। हालांकि, 2019 के चुनाव में JDS के हाथ केवल हासन की लोकसभा सीट आई थी। JDS को 2019 के चुनाव में करीब 9.67 और विधानसभा चुनाव में करीब 13.29 प्रतिशत वोट मिले थे।