NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगोई पर ठोका 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा
    अगली खबर
    हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगोई पर ठोका 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा
    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

    हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने गौरव गोगोई पर ठोका 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

    लेखन महिमा
    Sep 23, 2023
    05:13 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

    दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

    गोगोई ने रिनिकी पर आरोप लगाया था कि उनकी कंपनी को केंद्र सरकार से 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली है।

    रिनिकी के वकील देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि शुक्रवार को गुवाहाटी में कामरूप मेट्रोपॉलिटन के सिविल जज की अदालत में दायर किया गया था।

    सरमा 

    मंगलवार को अदालत में पेश होगा मामला

    ये मामला अब मंगलवार को गुवाहाटी में कामरूप मेट्रोपॉलिटन के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की आवंटित अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

    सैकिया ने कहा, "मेरे मुवक्किल ने एक्स पर कई पोस्ट कर गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हमने सब्सिडी प्राप्त करने के लिए कभी कोई आवेदन नहीं किया था।"

    सैकिया ने दावा किया कि गोगोई ने जो भी दावे किये थे, वो निराधार थे।

    गोगोई

    कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने क्या आरोप लगाए थे? 

    कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने एक्स (ट्विटर) पर दावा किया था कि भारत के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने किसान संपदा योजना की शुरुआत की थी, लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके अपनी पत्नी की कंपनी को क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी के हिस्से के रूप में 10 करोड़ रुपये दिलाने में मदद की।

    इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कुछ सबूत भी ट्वीट कर शेयर किये थे।

    सरमा

    सरमा ने आरोपों पर दी थी सफाई 

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गोगोई के आरोपों पर सफाई दी थी

    उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'मैं फिर इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि न तो मेरी पत्नी और न ही कंपनी (जिससे वह जुड़ी हैं) ने भारत सरकार से कोई राशि प्राप्त की है या इसका दावा किया है। अगर कोई व्यक्ति सबूत दे सके तो मैं सार्वजनिक जीवन से संन्यास होने सहित कोई भी सजा स्वीकार करने को तैयार हूं।'

    सरमा

    सरमा की पत्नी ने पहले ही दी थी चेतावनी 

    रिनिकी भुइयां सरमा ने भी इस पर सफाई दी थी।

    उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड 2006 से एक स्वतंत्र इकाई है। ये सभी नियमों का पालन करती है और इसके सभी वित्तीय रिकार्ड सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हैं।

    उन्होंने ये भी दावा किया था कि उनकी कंपनी सरकार समर्थित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए योग्य है। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा था कि वो गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी।

    कंपनी

     न्यूजबाइट्स प्लस

    सरमा की पत्नी रिनिकी मीडिया कंपनी प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) हैं।

    यह कंपनी कई चैनलों की मूल कंपनी है, जिनमें 2 समाचार चैनल (न्यूज लाइव और नॉर्थईस्ट लाइव), 3 मनोरंजन चैनल (रामधेनु, रंग और इंद्रधनु) और एक असमिया समाचार पत्र नियामिया बार्टा शामिल हैं।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कथित तौर पर नगांव जिले में 50 बीघा कृषि भूमि खरीदी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    असम
    हिमंत बिस्वा सरमा
    कांग्रेस समाचार
    मानहानि का मामला

    ताज़ा खबरें

    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष
    गूगल ड्राइव में आया नया AI फीचर, फाइल्स में हुए बदलावों को जान सकेंगे यूजर्स गूगल ड्राइव
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद लिखा भावुक संदेश, प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया विराट कोहली
    कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, 6 घायल कनाडा

    असम

    असम: वाराणसी के काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा कामाख्या मंदिर कॉरिडोर, देखें वीडियो हिमंत बिस्वा सरमा
    कांग्रेस ने IYC अध्यक्ष श्रीनिवास पर आरोप लगाने वालीं अंगकिता दत्ता को पार्टी से निकाला कांग्रेस समाचार
    अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में क्यों ले जाया गया और कितनी सुरक्षित है यह जेल? अमृतपाल सिंह
    IYC अध्यक्ष श्रीनिवास को असम पुलिस का नोटिस, 2 मई को पूछताछ के लिए बुलाया कांग्रेस समाचार

    हिमंत बिस्वा सरमा

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, भाजपा ने किया पलटवार अनुराग ठाकुर
    हैदराबाद: राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज तेलंगाना
    डिटेंशन सेंटरों में 6 सालों में विदेशी घोषित किए गए 31 लोगों की मौत- असम सरकार असम
    क्या है असम और मेघालय के बीच का सीमा विवाद जिसे सुलझाने में लगे 50 साल? गृह मंत्रालय

    कांग्रेस समाचार

    एक देश, एक चुनाव: अधीर रंजन चौधरी ने समिति में शामिल होने से मना क्यों किया? अधीर रंजन चौधरी
    संसद विशेष सत्र: सोनिया गांधी ने कांग्रेस संसदीय दल तो खड़गे ने INDIA की बैठक बुलाई  सोनिया गांधी
    भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान प्रबोध टिर्की कांग्रेस में शामिल, बोले- राहुल गांधी से प्रभावित ओडिशा
    #NewsBytesExplainer: 6 राज्यों के उपचुनाव में कहां किसमें मुकाबला और ये INDIA के लिए क्यों महत्वपूर्ण? उपचुनाव

    मानहानि का मामला

    मानहानि मुकदमे में कोर्ट के सामने पेश हुए राहुल गांधी, खुद को बताया निर्दोष, जानें मामला मुंबई
    ऑस्ट्रेलिया में अखबारों का पहला पन्ना काला क्यों छपा? ऑस्ट्रेलिया
    भाजपा ने AAP को भेजा 500 करोड़ रुपये का नोटिस, जानें पूरा मामला ट्विटर
    झारखंड: मुख्यमंत्री सोरेन ने किया भाजपा सांसद के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का दावा झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025