LOADING...
जब योगी आदित्यनाथ ने किया था महिला आरक्षण विधेयक का विरोध, कांग्रेस ने साझा किया वीडियो
कांग्रेस ने साझा किया योगी आदित्यनाथ का महिला आरक्षण के विरोध में पुराना बयान

जब योगी आदित्यनाथ ने किया था महिला आरक्षण विधेयक का विरोध, कांग्रेस ने साझा किया वीडियो

लेखन गजेंद्र
Sep 19, 2023
02:57 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक को लेकर शुरू हुई सियासत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुराना वीडियो एक्स पर साझा किया। वीडियो में सांसद रहते हुए योगी ने महिला आरक्षण का विरोध किया था। कांग्रेस नेता ने वीडियो साझा कर लिखा, 'देखिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह बयान। क्या यही भाजपा की असली मंशा है? क्या इसी कारण से महिला आरक्षण विधेयक सालों तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा?'

बयान

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा था?

वीडियो में योगी कह रहे हैं, "इस विधेयक को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसलिए हम लोगों ने कह दिया है कि पार्टी पहले अपने स्तर पर चर्चा करे। संसद में चर्चा होने से पहले पार्टियां अपने स्तर पर देखें। पार्टी में अलग आंतरिक लोकतंत्र है तो जनप्रतिनिधियों की बातों को सुना जाए। उनके तथ्यों पर गौर किया जाए।" खबरों के मुताबिक, 2010 में भाजपा के समर्थन के बावजूद योगी ने महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया था।

ट्विटर पोस्ट

Embed