LOADING...
राजस्थान: गहलोत सरकार के मंत्री बोले- घोड़े खोल ले भाजपा, कांग्रेस की सरकार दोबारा आएगी
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कांग्रेस की दोबारा सरकार आने का दावा किया

राजस्थान: गहलोत सरकार के मंत्री बोले- घोड़े खोल ले भाजपा, कांग्रेस की सरकार दोबारा आएगी

लेखन गजेंद्र
Oct 23, 2023
06:39 pm

क्या है खबर?

राजस्थान की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा आएगी। उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा, "भाजपा घोड़े खोल ले, ऊपर से नीचे तक। सरकार रिपीट करने जा रही है। हमारी सरकार आएगी। फिर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खड़गे जी तय करेंगे कौन होगा मुख्यमंत्री। हमारे यहां मुख्यमंत्री का झगड़ा नहीं है। हमारा तो मुख्यमंत्री है ही।"

बयान

सीपी जोशी बताएं चित्तौड़ में क्या चेहरा है- खाचरियावास

खाचरियावास ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री का झगड़ा नहीं, चेहरा तो भाजपा को तय करना है। प्रियंका गांधी सवाल उठा चुकी हैं। मैं सीपी जोशी (भाजपा सांसद) से कहूंगा पहले अपना चेहरा चित्तौड़ में दिखाओ। वहां सामने आ जाएगा चेहरे की क्या हालत है।" बता दें कि खाचरियावास को कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में जगह दी है। उनको सिविल लाइंस सीट से मैदान में उतारा गया है। खाचरियावास अशोक गहलोत की सरकार में खाद्य और आपूर्ति विभाग संभाल रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए क्या बोले खाचरियावास

Advertisement