NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राजस्थान चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की सूची; वसुंधरा, गहलोत और पायलट के नाम 
    अगली खबर
    राजस्थान चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की सूची; वसुंधरा, गहलोत और पायलट के नाम 
    राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली और भाजपा ने दूसरी सूची जारी की है

    राजस्थान चुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने जारी की सूची; वसुंधरा, गहलोत और पायलट के नाम 

    लेखन आबिद खान
    Oct 21, 2023
    04:50 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मदीवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की सूची में कुल 83 लोगों के नाम हैं, जिसमें वसुंधरा राजे और सतीश पुनिया जैसे बड़े नामों को जगह मिली है।

    दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी 33 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम हैं। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा।

    भाजपा

    भाजपा ने झालरापाटन से वसुंधरा को उतारा

    भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन से मैदान में उतारा है।

    नागौर से हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं ज्योति मिर्धा को टिकट मिला है।

    नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ की सीट बदल दी गई है। उन्हें चूरू की जगह तारा नगर सीट से टिकट मिला है।

    भाजपा की सूची में 10 महिलाओं को जगह मिली है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के 15 और अनुसूचित जनजाति के 10 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।

    टिकट

    भाजपा ने काटे 7 विधायकों के टिकट

    भाजपा ने दूसरी सूची में 7 विधायकों के टिकट काटे हैं। इनमें सांगानेर से अशोक लाहोटी, सूरसागर से सूर्यकांत व्यास, चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह आक्या, नागौर से मोहन चौधरी, सूरजगढ़ से सुभाष पूनिया, बड़ी सादड़ी से ललित कुमार ओस्तवाल और मकराना से रूपाराम के नाम शामिल हैं।

    इसके अलावा कई पूर्व मंत्रियों पर दोबारा भरोसा जताया गया है। भाजपा ने कम से कम 9 पूर्व मंत्रियों को टिकट दिया है।

    कांग्रेस

    कांग्रेस की सूची में 5 मंत्रियों को मिली जगह

    कांग्रेस ने सचिन पायलट को टोंक सीट और मुख्यमंत्री गहलोत को अपनी पुरानी सीट सरदारपुरा से उतारा है। इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लाछमनगढ़ और मुकेश भाकर लाडनूं से चुनाव लड़ेंगे।

    बायतू से हरीश चौधरी, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा और ओसियां से दिव्या मदेरणा को टिकट मिला है। कांग्रेस की सूची में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। 33 में से 30 पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है।

    नाम

    भाजपा ने घोषित किए 124 नाम

    राजस्थान चुनावों के लिए ये भाजपा की दूसरी सूची है। इससे पहले भाजपा ने जो सूची जारी की थी, उसमें 41 नाम थे। इन 41 में से 39 सीटें पिछले चुनावों में भाजपा हार गई थी। इस सूची में कई चौंकाने वाले नाम थे।

    पार्टी ने मध्य प्रदेश की तरह ही 7 सांसदों की यहां से विधायक का टिकट दिया था। इन 41 सीटों में से 29 सीटें ऐसी हैं, जहां इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है।

    तारीख

    चुनाव आयोग ने बदली है राजस्थान में मतदान की तारीख

    राजस्थान में पहले 23 नवंबर को मतदान होना था, जिसे चुनाव आयोग ने बदल दिया है। अब राज्य में 25 नवंबर को मतदान होगा। हालांकि, परिणामों की घोषणा पहले की तरह 3 दिसंबर को ही होगी।

    चुनाव आयोग ने बताया कि 25 नवंबर को राजस्थान में बड़े पैमाने पर शादी और सामाजिक कार्यक्रम हैं, जिस कारण विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और और विभिन्न मीडिया मंचों में यह मुद्दा उठाया गया था।

    मध्य प्रदेश

    भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए जारी की 5वीं सूची 

    भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए भी 5वीं सूची जारी कर दी है। इसमें 92 लोगों के नाम है। भाजपा ने इसमें 3 मंत्रियों का टिकट काट दिया है। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट भी काट दिया है।

    भाजपा मध्य प्रदेश के लिए 4 अलग-अलग सूची जारी कर 228 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। यहां से भी कई सांसद और केंद्रीय मंत्री मैदान में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    अशोक गहलोत
    सचिन पायलट
    वसुंधरा राजे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    एकमात्र टेस्ट: इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को हराया, शोएब बशीर ने झटके 6 विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मई को गुजरात में करेंगे 24,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन गुजरात

    राजस्थान

    राजस्थान: कोटा के बाद अब सीकर में NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने आत्महत्या की छात्र आत्महत्या
    राजस्थान में लाइब्रेरियन और सहायक प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी? अशोक गहलोत
    राजस्थान: पानी की समस्या बताने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग विधानसभा चुनाव

    अशोक गहलोत

    राजस्थान चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे विधायकों से मुलाकात, सचिन पायलट अनुपस्थित सचिन पायलट
    राजस्थान: गहलोत सरकार रक्षाबंधन पर महिलाओं को देगी स्मार्टफोन, 3 साल का इंटरनेट भी मुफ्त मिलेगा राजस्थान
    राजस्थान: अशोक गहलोत के बयान पर केंद्रीय मंत्री शेखावत का पलटवार, बताया एक नंबर का झूठा  राजस्थान
    सचिन पायलट ने साधा अशोक गहलोत पर निशाना, बोले- उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, वसुंधरा राजे सचिन पायलट

    सचिन पायलट

    राजस्थान: 15 नए चेहरों ने ली मंत्री पद की शपथ, पायलट ने जताई फेरबदल पर खुशी राजस्थान
    राजस्थान: नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे गृह और वित्त विभाग राजस्थान
    राजस्थान: सचिन पायलट का कांग्रेस हाईकमान को अल्टीमेटम, बोले- बिना देरी के मुझे मुख्यमंत्री बनाएं राजस्थान
    राहुल से पूछताछ: सचिन पायलट हिरासत में; पुलिस पर कांग्रेस कार्यालय में घुसने का आरोप दिल्ली पुलिस

    वसुंधरा राजे

    राजस्थान चुनावः कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जसवंत सिंह के बेटे कांग्रेस समाचार
    राजस्थान चुनावः कांग्रेस की पहली सूची जारी, गहलोत और पायलट दोनों चुनावी मैदान में कांग्रेस समाचार
    पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी नतीजे, कौन कहां कितने वोट से जीता चुनाव
    शिवराज, रमन और वसुंधरा अब करेंगे केंद्र की राजनीति, यहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025