NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ड्रग्स केस में गिरफ्तार, घर से उठा ले गई पंजाब पुलिस
    अगली खबर
    कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ड्रग्स केस में गिरफ्तार, घर से उठा ले गई पंजाब पुलिस
    कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेरा ड्रग्स केस में गिरफ्तार

    कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ड्रग्स केस में गिरफ्तार, घर से उठा ले गई पंजाब पुलिस

    लेखन महिमा
    Sep 28, 2023
    10:52 am

    क्या है खबर?

    पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार सुबह पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खैरा को पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से सुबह 6:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

    उन्हें फाजिल्का के जलालाबाद में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत दर्ज एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    इस गिरफ्तारी के लिए खैरा के आवास पर पुलिस अधीक्षक (SP) और फाजिल्का पुलिस की एक टीम पहुंची थी।

    खैरा

    खैरा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल 

    पंजाब पुलिस की टीम सुबह 6 बजे ही खैरा के चंडीगढ़ आवास पर पहुंच गई।

    इस दौरान खैरा फेसबुक पर लाइव वीडियो में अपना गुस्सा निकालते हुए दिखे। उन्होंने राज्य सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगया।

    उन्होंने कहा, "मुझे इस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि मैं भगवंत मान सरकार का पुरजोर विरोध करता हूं और उनका पर्दाफाश कर रहा हूं। मुख्यमंत्री मेरे खिलाफ व्यक्तिगत प्रतिशोध की भावना से काम कर रहे हैं।"

    लाइव

    खैरा ने पुलिस के साथ की बहस 

    खैरा फेसबुक लाइव में पुलिस से बहस करते हुए गिरफ्तारी वारंट की मांग करते हुए देखे जा सकते हैं।

    उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनका पहचान पत्र भी दिखाने को कहा क्योंकि कुछ पुलिसकर्मी साधारण कपड़ों में थे।

    इस पर एक पुलिसकर्मी ने बताया कि वे जलालाबाद के उपअधीक्षक (DSP) अच्छरू राम शर्मा हैं।

    उन्होंने खैरा को बताया कि उनकी गिरफ्तारी NDPS के तहत की जा रही है, जिस पर खैरा कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ये मामला रद्द कर चुका है।

    खैरा

    क्या है मामला? 

    2015 में पंजाब पुलिस ने 9 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्करों के पास से बड़ी मात्रा में ड्रग्स, पिस्टल, सोने के बिस्किट और पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए गए थे।

    बाद में इन तस्करों को NDPS अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था।

    तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खैरा पर आरोप लगे थे कि वो अपने निजी सचिव के फोन से इन तस्करों के संपर्क में थे। इस मामले में तब भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

    सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर क्या कहा था?

    सुप्रीम कोर्ट ने फाजिल्का ड्रग्स तस्करी मामले में 2015 में ही खैरा को राहत दे दी थी, लेकिन कहा था कि पुलिस चाहे तो इस मामले की जांच को आगे बढ़ा सकती है।

    मामले में सत्र न्यायालय ने 13 अप्रैल, 2023 को पंजाब पुलिस को विशेष जांच दल (SIT) गठन करने के आदेश दिए थे।

    तब DIG स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया, जिसने अपनी जांच में पाया कि खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल थे।

    ED

    ED भी कर चुकी है खैरा को गिरफ्तार

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी दिसंबर, 2021 में खैरा को फाजिल्का ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था।

    ED ने उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी पासपोर्ट रैकेट से जुड़े होने का आरोप लगाया था।

    ED ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत चंडीगढ़ से हिरासत में लिया था। इस मामले की जांच अब भी ED द्वारा जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    कांग्रेस समाचार
    ड्रग्स तस्करी
    ड्रग रैकेट

    ताज़ा खबरें

    रणवीर सिंह से भिड़ने को तैयार विक्रांत मैसी, जल्द शुरू होगी 'डॉन 3' की शूटिंग  रणवीर सिंह
    बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'रेड 2' का तूफान, 14वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये  अजय देवगन
    मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कर्नल सोफिया से जुड़ा है मामला सुप्रीम कोर्ट
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट को भेजे 14 सवाल, विधेयकों के फैसलों पर पूछा सवाल द्रौपदी मुर्मू

    पंजाब

    प्रकाश सिंह बादल: सबसे युवा मुख्यमंत्री से सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री तक के सफर पर एक नजर पंजाब की राजनीति
    WHO ने पंजाब में निर्मित कफ सिरप को लेकर जारी की चेतावनी, बताया जान का खतरा  विश्व स्वास्थ्य संगठन
    पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत, कई बीमार लुधियाना
    पंजाब: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास 36 घंटे के अंदर दूसरा धमाका, एक घायल पंजाब पुलिस

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के बयान पर क्या विवाद है और किसने क्या कहा?  सनातन धर्म
    'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम से भेजा गया G-20 रात्रिभोज का आमंत्रण, कांग्रेस ने उठाए सवाल G-20 शिखर सम्मेलन
    क्या 'इंडिया' हटाकर केवल 'भारत' किया जाएगा देश का नाम? G-20 निमंत्रण के बाद अटकलें केंद्र सरकार
    राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए 'इंडिया' नाम को क्यों बताया खतरनाक?  राजनाथ सिंह

    ड्रग्स तस्करी

    गुजरात: 200 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ छह पाकिस्तानी गिरफ्तार, पंजाब पहुंचनी थी ड्रग्स गुजरात
    मुंबई के गोदाम से 120 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, पूर्व पायलट गिरफ्तार मुंबई
    पंजाब: नशे की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- ऐसे तो युवा खत्म हो जाएंगे पंजाब
    रकुल प्रीत सिंह को ड्रग्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया तलब रकुल प्रीत सिंह

    ड्रग रैकेट

    ब्राज़ील: पुलिस ने तोते को किया गिरफ्तार, ड्रग तस्करों के लिए करता था काम ब्राजील
    कौन हैं ड्रग्स मामले में गिरफ्तार की गई अभिनेत्री संजना गलरानी? बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामले में रिया ने सारा अली खान और रकुलप्रीत का नाम लिया- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    सुशांत के दोस्त का दावा- बॉलीवुड पार्टियों में चलती है कोकिन, गांजा लेना आम बात बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025