भाजपा समाचार: खबरें

मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही है भाजपा- कांग्रेस 

कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में निर्दलीय महिला उम्मीदवार का भाजपा पार्षद उम्मीदवार पर बंधक बनाने का आरोप

उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव के दौरान राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड 44 में निर्दलीय महिला उम्मीदवार ममता त्रिपाठी ने भाजपा नेता पर उनको कार में बंधक बनाने आरोप लगाया।

क्या है भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला, जिसमें कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिया दूसरे पोस्टमार्टम का आदेश?

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के मोयना में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की कथित हत्या मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा पोस्टमार्टम की ये पूरी प्रक्रिया सरकारी अस्पताल में एक मेडिकल टीम की निगरानी में की जाएगी।

कर्नाटक: प्रियंका गांधी का भाजपा पर तंज, कहा- आजकल सरकार चुराने वाले लोग आ गए हैं

कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के भाषण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। इसमें एक जनसभा के दौरान वह भाजपा पर तंज कसते हुए उसे सरकार चुराने वाला बता रही हैं।

छत्तीसगढ़: प्रमुख आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी नेता नंद कुमार साय भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

कर्नाटक: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, UCC लागू करने का किया वादा 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को बेंगलुरू में कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे।

'मन की बात' का 100वां एपिसोड, प्रधानमंत्री मोदी बोले- जो मुद्दा जुड़ा, वो जनआंदोलन बन गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का आज प्रसारण हुआ। इस क्षण को यादगार बनाने के लिए सरकार ने खास तैयारी की।

दिल्ली: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी, अरविंद केजरीवाल मिलने पहुंचे

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय पहलवानों का भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना जारी है।

कर्नाटक चुनाव: भाजपा विधायक का विवादित बयान, सोनिया गांधी को बताया 'विषकन्या'

कर्नाटक चुनाव में करीब 11 दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में यहां चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ-साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

पश्चिम बंगाल: भाजपा का आरोप, पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता को गोली मारी

पश्चिम बंगाल के कालियागंज में एक किशोरी से कथित रेप और उसकी हत्या के बाद भड़की हिंसा के बीच भाजपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उनके एक कार्यकर्ता को गोली मार दी।

#NewsBytesExplainer: क्या है 'DMK फाइल्स' का मामला, जिसमें मुख्यमंत्री स्टालिन पर लगाया गया भ्रष्टाचार का आरोप? 

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मंगलवार को तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल थियाग राजन की एक कथित ऑडियो क्लिप जारी की है, जिसमें वह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल के बंगले की मरम्मत पर खर्च हुए 45 करोड़ रुपये, भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल 

भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी बंगले की मरम्मत पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है।

AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय फिर चुनी गईं दिल्ली की मेयर 

आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार शैली ओबरॉय निर्विरोध रूप से 2023-24 सत्र के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) की मेयर चुनी गई हैं।

पश्चिम बंगाल: क्या है नाबालिग लड़की की मौत का मामला, जिसमें लोगों ने फूंक दिया थाना?

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज थाने में आज प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। ये लोग एक किशोरी की मौत को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

लोकसभा चुनाव के लिए महिला वोटरों को साधने में जुटी भाजपा, जानें खास योजना 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्ता-विरोधी लहर से निपटने के लिए भाजपा महिला वोटबैंक को साधने की तैयारी में है।

25 Apr 2023

बिहार

रिहाई पर विवाद: डॉन आनंद मोहन ने बिलकिस बानो मामले के जरिए किया भाजपा पर कटाक्ष 

बिहार में जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या में दोषी पूर्व सांसद और डॉन आनंद मोहन की रिहाई पर भाजपा राज्य की नीतीश सरकार को घेर रही है।

कर्नाटक: भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा- हमें एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहिए

कर्नाटक चुनाव के प्रचार के दौरान राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री रहे केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहती है।

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में पार्टी कार्यालय के अंदर आपस में ही भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जानें कारण

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद टिकट बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद सामने आ रहे हैं। सोमवार को गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच पार्टी कार्यालय में मारपीट हो गई।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी किया 'गुंडे पुकारते हैं, अखिलेश आइए' गीत, सुनिए

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में निकाय चुनाव के लिए एक भाजपा कार्यकर्ता को सभासद का टिकट नहीं मिला तो उसने खुद को आग लगाने को कोशिश की।

तेलंगाना: अमित शाह के मुस्लिम आरक्षण खत्म करने की बात पर भड़के ओवैसी, जानें पूरा मामला 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि यदि तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य में मुसलमानों को दिए जाने वाले आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा।

23 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर बयान के बाद गरमाई सियासत, जानें पूरा मामला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के लिंगायत समुदाय पर दिए एक बयान पर राज्य की सियासत गरमा गई है।

19 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हत्या, तेजस्वी सूर्या ने की कार्रवाई की मांग

कर्नाटक के धारवाड़ जिले में मंगलवार देर रात भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नेता प्रवीण कम्मर की हत्या कर दी गई।

TMC नेता मुकल रॉय की भाजपा में वापसी की अटकलें तेज, जानिए क्या है पूरा मामला

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय जब से दिल्ली पहुंचे हैं, उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रॉय ने कहा है कि वह अभी भी भाजपा के विधायक हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना चाहते हैं।

महाराष्ट्र: 34 NCP विधायकों के साथ भाजपा से हाथ मिला सकते हैं अजित पवार- रिपोर्ट

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार शिवसेना और भाजपा के गठबंधन वाली एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो सकते हैं।

#NewsBytesExplainer: शेट्टार और सावदी के कांग्रेस में जाने से भाजपा को क्या नुकसान हो सकता है?

कर्नाटक चुनाव से पहले आज भाजपा को बड़ा झटका लगा और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कई दशकों तक भाजपा में रहने के बाद कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

17 Apr 2023

लखनऊ

लखनऊ: पार्षद चुनाव हार चुकीं सुषमा खर्कवाल को भाजपा ने बनाया मेयर उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी में 30 साल से जुड़ी सुषमा खर्कवाल पर दांव लगाया है। खर्कवाल प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य हैं।

उत्तर प्रदेश: शामली में टिकट न मिलने से नाराज पूर्व भाजपा सभासद ने खाया जहर, मौत

उत्तर प्रदेश के शामली में नगर निगम चुनाव के लिए टिकट न मिलने से नाराज एक पूर्व सभासद दीपक सैनी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी अस्पताल में मौत हो गई।

17 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में हुए शामिल, कल भाजपा से दिया था इस्तीफा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार सोमवार को बेंगलुरू में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल हो गए।

समाजवादी पार्टी ने "भाजपा के अपराधी" नेताओं की सूची जारी कर पूछा- ये क्यों बचे हुए

उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के बाद राजनीति गर्म है। समाजवादी पार्टी (सपा) योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है।

कर्नाटक चुनाव: पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल, भाजपा ने नहीं दिया था टिकट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इसकी पुष्टि की है।

लोकसभा चुनाव: विपक्षी एकता के लिए नीतीश कुमार का 'एक सीट एक उम्मीदवार' फॉर्मूला, जानें रणनीति

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने मुलाकात की।

13 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा पर लगा टिकट बंटवारे में परिवारवाद का आरोप, मंत्रियों के परिजनों को मिला मौका

कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा पर टिकट बंटवारे में परिवारवाद का आरोप लगना शुरू हो गया है।

लखनऊ: मेयर सीट के लिए भाजपा में परिवारवाद हावी, परिजनों को टिकट दिलाना चाहते हैं नेता

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है और सबसे अधिक नजर लखनऊ की मेयर सीट पर है, जो इस बार फिर महिलाओं के लिए आरक्षित है।

12 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा को 2 दिन में दूसरा झटका, टिकट न मिलने पर लक्ष्मण सावदी का इस्तीफा

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को भाजपा को दूसरा झटका लगा। लिंगायत समुदाय के नेता लक्ष्मण सावदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

11 Apr 2023

कर्नाटक

कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति छोड़ी

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राज्य के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति छोड़ने का ऐलान करते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

भाजपा युवा मोर्चा की नेता ने बकरीद को बताया सपा का स्थापना दिवस, गलत निकला दावा

उत्तर प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रिचा राजपूत का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इसमें उन्होंने भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थापना दिवस की जानकारी दी है।

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में भाजपा नेता के बेटे पर हमला, कार पर बम फेंका गया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भाजपा नेता विजय लक्ष्मी चंदेल के 20 वर्षीय बेटे विधान सिंह की कार पर बम फेंके जाने का मामला सामने आया है।

आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री किरण रेड्डी भाजपा में शामिल, पिछले महीने दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

दक्षिण भारत की राजनीति में कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका लगा है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।