Page Loader
समाजवादी पार्टी ने "भाजपा के अपराधी" नेताओं की सूची जारी कर पूछा- ये क्यों बचे हुए
समाजवादी पार्टी ने अपराधियों की सूची जारी कर योगी सरकार से सवाल किया

समाजवादी पार्टी ने "भाजपा के अपराधी" नेताओं की सूची जारी कर पूछा- ये क्यों बचे हुए

लेखन गजेंद्र
Apr 14, 2023
06:58 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के बाद राजनीति गर्म है। समाजवादी पार्टी (सपा) योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है। शुक्रवार को सपा ने ट्वीट के जरिए कथित अपराधियों के नामों की सूची जारी की और सवाल किया, 'ये सब क्या योगीजी के खासमखास हैं? दरअसल, ये सब योगीजी के स्वजातीय हैं, इसीलिए अभी तक बचे भी हुए हैं। गिरोह भी चला रहे, हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, वसूली, रंगदारी कर रहे।'

सवाल

अपराधियों को बताया भाजपा समर्थित

सपा ने अपराधियों की सूची जारी करने के साथ उसमें एक नोट भी लिखा, 'नोट- लिस्ट पुरानी है, लेकिन इसमें ज्यादातर अपराधी भाजपा समर्थित हैं और एक्टिव हैं।' सूची में कुलदीप सिंह सेंगर, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह और राजा भईया सहित 17 नाम शामिल हैं। साथ में उनके मुकदमे और जिले लिखे हैं। इनको सपा ने मुख्यमंत्री का स्वजातीय और भाजपा समर्थित बताया। यह सूची भाजपा के उस ट्वीट का जवाब है, जिसमें उसने अखिलेश यादव को घेरा था।

ट्विटर पोस्ट

सपा ने ट्वीट कर साधा भाजपा पर निशाना