भाजपा समाचार: खबरें

13 Mar 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा विधायक का अजान पर विवादित बयान, पूछा- क्या अल्लाह बहरे हैं?

कर्नाटक के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अजान को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद राज्य की सियासत गरमा गई है।

#NewsBytesExplainer: RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा क्या है और क्या काम करती है?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की साल में एक बार होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) की बैठक आज से हरियाणा के समालखा में शुरू होगी।

राजस्थान: पुलवामा शहीद की पत्नी से मिलने जा रहे सांसद किरोड़ी लाल पुलिस कार्रवाई में घायल

राजस्थान के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा कथित तौर पर पुलिस झड़प में घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

त्रिपुरा: चुनाव बाद हुई हिंसा की जांच करने गए संसदीय दल पर हुआ हमला, 3 गिरफ्तार

त्रिपुरा में हाल ही में आयोजित किए गए विधानसभा चुनाव के बाद हुई राजनीतिक हिंसा की जांच करने गए संसदीय दल पर शुक्रवार को सिपाहीजाला जिले में हमला हुआ।

लोकसभा चुनाव से पहले AAP को घेरने की तैयारी में भाजपा, 400 दिन का प्लान तैयार

भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बेदखल करने के लिए 400 दिन का प्लान बनाया है।

प्रियंका गांधी पर साध्वी प्राची का तंज, वीडियो शेयर कर कहा- पिता और पति दोनों चोर 

भाजपा नेता साध्वी प्राची अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने एक विवादित बयान को खुद से शेयर किया है।

भाजपा के साथ जारी रहेगा गठबंधन, राज्य में हमारे अधीन रहना होगा- AIADMK

तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और भाजपा के बीच उठापटक के बावजूद गठबंधन जारी रहेगा। AIADMK के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने ये बात कही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन का नेतृत्व AIADMK करेगी।

प्रधानमंत्री को विपक्ष के पत्र पर भाजपा आक्रामक, 9 राज्यों में प्रेस वार्ता कर देगी जवाब

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग वाले विपक्ष के पत्र का जवाब देने के लिए भाजपा कई राज्यों में प्रेस वार्ता करने जा रही है। जिन विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था, ये प्रेस वार्ता उनके गृह राज्यों में आयोजित की जाएंगी।

उत्तर प्रदेश: बदायूं में होली के दौरान पुलिस से अभद्रता, भाजपा नेता समेत 30 पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में होली के दौरान पुलिस से अभद्रता करने पर भाजपा नेता समेत 10 लोगों पर नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK का गठबंधन टूटने की कगार पर, जानें वजह 

तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और भाजपा के बीच गठबंधन खत्म होने की करार पर पहुंच गया है। बुधवार को भाजपा IT विंग के 13 अन्य पदाधिकारियों भी AIADMK में शामिल हो गए।

माणिक साहा ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज रहे मौजूद 

डॉ माणिक साहा ने आज लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अगरतला के विवेकानंद मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी पर भाजपा का हमला, कहा- भारत में यूरोप और अमेरिका की दखल चाहते हैं

भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन दौरे को लेकर उन पर निशाना साधा है।

त्रिपुरा: माणिक साहा के नाम पर भाजपा विधायकों ने लगाई मुहर, बने रहेंगे मुख्यमंत्री

त्रिपुरा चुनाव के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में माणिक साहा को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। ऐसे में साहा एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में त्रिपुरा की भाजपा सरकार की कमान संभालेंगे।

06 Mar 2023

हरियाणा

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री का दावा, 2-5 साल में PoK बन जाएगा भारत का हिस्सा

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने दावा किया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) अगले दो से पांच साल में कभी भी भारत का हिस्सा बन सकता है।

केरल पुलिस ने टीवी चैनल एशियानेट पर मारा छापा, फर्जी खबर चलाने का है आरोप

केरल पुलिस ने टीवी चैनल एशियानेट के कोझिकोड स्थित कार्यालय की तलाशी ली है।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए भाषण पर बोले राहुल- मैंने कभी देश का अपमान नहीं किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में दिए गए भाषण पर छिड़े विवाद के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विदेशी धरती पर कभी भारत का अपमान नहीं किया था।

#NewsBytesExplainer: जयपुर में जाट महाकुंभ, जानें राजस्थान की राजनीति में क्या है जाट समुदाय की अहमियत?

जयपुर में रविवार को जाट महाकुंभ का आयोजन हुआ। इस महाकुंभ में बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग एकत्रित हुए और कई राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।

बिहार के मजदूरों पर कथित हमलों की भ्रामक खबरों के बीच तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पर केस

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर कथित हमलों की भ्रामक खबरों के बीच तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कपिल सिब्बल ने 'इंसाफ' नामक मंच की घोषणा, विपक्ष के मुख्यमंत्रियों से मांगा समर्थन

राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने 'इंसाफ' नामक मंच की घोषणा की है।

 #NewsBytesExplainer: पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से भाजपा का प्रभाव बढ़ने के पीछे क्या वजह हैं?

पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा का प्रभाव करिश्माई रूप से बढ़ रहा है। 2018 से पहले पूर्वोत्तर में भाजपा महत्वहीन थी, लेकिन अब वह यहां अपनी पैठ बनाने में कामयाब हुई है।

हेमंत बिस्वा सरमा: कांग्रेस के कद्दावर नेता से पूर्वोत्तर में 'भाजपा के चाणक्य' तक का सफर

गुरुवार को पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के चुनावी परिणाम आए और तब से एक नाम बहुत चर्चा में है- हेमंत बिस्वा सरमा। असम के मुख्यमंत्री और पूर्वोत्तर में 'भाजपा के चाणक्य' कहे जाने वाले सरमा ने मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की सत्ता में वापसी में अहम भूमिका अदा की।

03 Mar 2023

कर्नाटक

कर्नाटक: भाजपा विधायक का बेटा रिश्वत लेते पकड़ा गया, घर से मिले 6 करोड़

कर्नाटक लोकायुक्त टीम ने भाजपा विधायक एम वीरुपक्षप्‍पा के घर से 6 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है।

त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में सरकार बनाने की कवायद तेज, जानें कहां कौन बनेगा मुख्यमंत्री

त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। त्रिपुरा और नागालैंड के अलावा मेघालय में भी भाजपा गठबंधन के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है।

त्रिपुरा चुनाव नतीजे: बनमालीपुर सीट पर राज्य भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य की हार, कांग्रेस उम्मीदवार जीता

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बनमालीपुर सीट पर कांग्रेस के गोपाल चंद्र रॉय और भाजपा के त्रिपुरा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

त्रिपुरा चुनाव: धनपुर में भाजपा ने गिराया वाम मोर्चे का किला, प्रतिमा भौमिक जीतीं

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में धनपुर सीट पर भाजपा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

त्रिपुरा चुनाव नतीजे: चारिलम सीट से उपमुख्यमंत्री हारे, TMP उम्मीदवार ने दी मात 

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां चारिलम सीट पर भाजपा उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। जिष्णु को उनके भतीजे की टिपरा मोथा पार्टी (TMP) के उम्मीदवार सुबोध देव वर्मा ने 858 वोटो के नजदीकी अंतर से हराया।

त्रिपुरा चुनाव नतीजे: अगरतला से सुदीप रॉय बर्मन जीते, भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले सुदीप रॉय बर्मन ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की राजधानी अगरतला सीट पर भाजपा प्रत्याशी पापिया दत्ता को हरा दिया है।

त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की जीत, मेघालय में NPP के साथ बनाएगी सरकार

उत्तर-पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। तीनों राज्यों में से त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा के गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

नागालैंड चुनाव: इन सीटों पर रहेंगी सबकी नजरें, दांव पर बड़े नेताओं का भविष्य 

नागालैंड विधानसभा की 59 सीटों पर 27 फरवरी को हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार दिख रहे हैं।

त्रिपुरा चुनाव नतीजे: इन अहम सीटों पर रहेगी सबकी नजर 

त्रिपुरा की सभी 60 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है और बहुमत के आंकड़े से ऊपर है। वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस का गठबंधन दूसरे नंबर पर है, वहीं टिपरा मोथा पार्टी (TMP) भी 13 सीटों पर आगे है।

कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- चुनावी राजनीति छोड़ना मेरा फैसला था, दोबारा नहीं लौटूंगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि वे राजनीति छोड़ने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह से उनका अपना फैसला था और इसके लिए किसी ने उन्हें मजबूर नहीं किया था।

25 Feb 2023

दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD की स्थायी समिति का चुनाव दोबारा कराने पर लगाई रोक

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति के 6 सदस्यों के दोबारा चुनाव करवाने पर रोक लगा दी है।

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला, TMC पर आरोप

केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में हमला हुआ है। घटना तब हुई जब निसिथ को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता काले झंडे दिखा रहे थे।

MCD सदन में AAP और भाजपा पार्षदों के बीच चले लात-घूंसे, जानें मामला और क्या-क्या हुआ

मेयर शैली ओबरॉय के एक वोट को अमान्य करार देने के बाद आज दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन में आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के पार्षदों में जमकर लात-घूंसे चले और एक भाजपा पार्षद का कुर्ता फट गया।

तेलंगाना: मेडिकल छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, सीनियर पर लगा उत्पीड़न का आरोप

तेलंगाना के वारंगल जिले के एक मेडिकल कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा के आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

24 Feb 2023

दिल्ली

AAP पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल, बोले- पार्टी बना रही थी हंगामा करने का दबाव

दिल्ली नगर निगम (MCD) के स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद पवन सहरावत शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।

#NewsBytesExplainer: क्या होती है दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति और इसे लेकर इतना घमासान क्यों?

बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव तो शांतिपूर्ण तरीके से हो गए, लेकिन स्थायी समिति के चुनावों में हंगामा हो गया। 

जासूसी मामला: AAP मुख्यालय के बाहर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया का इस्तीफा मांगा

भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं ने जासूसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यालय के बाहर अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली में विमान से उतारकर गिरफ्तार किया

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को आज असम पुलिस ने दिल्ली में विमान से उतारकर गिरफ्तार कर लिया। वे कांग्रेसी नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाले पार्टी के अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे।

MCD: स्थायी समिति के चुनाव में हंगामा, मेयर ने भाजपा पार्षदों पर लगाया हमले का आरोप

बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो गया, लेकिन स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव को लेकर सदन में देर रात तक जमकर हंगामा देखने को मिला।