Page Loader
पश्चिम बंगाल: भाजपा का आरोप, पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता को गोली मारी
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके कार्यकर्ता को गोली मार दी

पश्चिम बंगाल: भाजपा का आरोप, पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता को गोली मारी

लेखन गजेंद्र
Apr 27, 2023
02:16 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल के कालियागंज में एक किशोरी से कथित रेप और उसकी हत्या के बाद भड़की हिंसा के बीच भाजपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उनके एक कार्यकर्ता को गोली मार दी। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, 'पुलिस ने तड़के 2ः30 बजे भाजपा पंचायत समिति सदस्य बिष्णु बर्मन के घर पर छापा मारा। उन्होंने कालियागंज में मृत्युंजय बर्मन नाम के राजबंशी युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी।'

आरोप

भाजपा सांसद ने कहा- लगातार हो रही कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

भाजपा सांसद देबाश्री चौधरी ने मीडिया से कहा, "प्रदर्शन कर रहे हमारे एक सदस्य को पुलिस ने गोली मार दी। रामनवमी हिंसा के बाद से कार्यकर्ताओं की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। अब तक 150 से ज्यादा को गिरफ्तार किया जा चुका है। हम ममता बनर्जी से कहना चाहेंगे कि उनकी विफलताओं के कारण कालियागंज की घटना हुई और उन्हें घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।" बता दें, हिंसा के बाद उत्तरी दिनाजपुर जिले के कालियागंज में पुलिस बल तैनात है।