Page Loader
रिहाई पर विवाद: डॉन आनंद मोहन ने बिलकिस बानो मामले के जरिए किया भाजपा पर कटाक्ष 
डॉन आनंद मोहन सिंह ने बिलकिस बानो मामले के जरिए भाजपा पर किया कटाक्ष

रिहाई पर विवाद: डॉन आनंद मोहन ने बिलकिस बानो मामले के जरिए किया भाजपा पर कटाक्ष 

लेखन गजेंद्र
Apr 25, 2023
06:34 pm

क्या है खबर?

बिहार में जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या में दोषी पूर्व सांसद और डॉन आनंद मोहन की रिहाई पर भाजपा राज्य की नीतीश सरकार को घेर रही है। आनंद ने बिलकिस बानो मामले का जिक्र करते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा, "बहुत कुछ कहा जा सकता है। गुजरात में भी कुछ फैसले नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दबाव में लिए गए हैं। कुछ लोगों को रिहा किया गया है और माला पहनाकर स्वागत किया गया।"

बयान

क्या है बिलकिस बानों से संबंधित मामला?

2002 गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो का गैंगरेप करने वाले 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने पिछले साल 15 अगस्त को समय से पहले रिहा कर दिया था। जेल से निकलने पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत हुआ था। बता दें, आनंद सिंह के साथ 27 कैदियों को बिहार सरकार जेल नियमों में बदलाव के बाद रिहा करेगी। नए नियमों में ड्यूटी पर तैनात एक लोक सेवक की हत्या के दोषी की सजा में छूट की अनुमति है।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए अपनी रिहाई पर क्या बोले आनंद सिंह