LOADING...
छत्तीसगढ़: प्रमुख आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में हुए शामिल
भाजपा नेता नंद कुमार साय कांग्रेस में शामिल (तस्वीर: ट्विटर/@bhupeshbaghel)

छत्तीसगढ़: प्रमुख आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में हुए शामिल

लेखन गजेंद्र
May 01, 2023
01:35 pm

क्या है खबर?

छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी नेता नंद कुमार साय भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। साय के कांग्रेस में आने पर बघेल ने ट्वीट किया, 'जुड़ा हाथ से हाथ, मिला आपका साथ, भरोसे के साथ जारी, आदिवासी हित की बात, स्वागत एवं अभिनंदन डॉ नंद कुमार साय जी।' साय ने इस्तीफे में आरोप लगाया कि पार्टी में उनकी छवि खराब की गई।

दल बदल

कौन हैं नंद कुमार साय?

बड़ा आदिवासी चेहरा माने जाने वाले नंद कुमार 5 बार सांसद और 3 बार विधायक रह चुके हैं। वह पहली बार 1977 में अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। छत्तीसगढ़ बनने से पहले वह 3 बार विधायक रहे। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद कांग्रेस की अजित जोगी सरकार के समय भाजपा ने साय को विपक्ष का नेता बनाया था। साय मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साय की सरगुजा में काफी पकड़ है।

ट्विटर पोस्ट

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी