Page Loader
भाजपा युवा मोर्चा की नेता ने बकरीद को बताया सपा का स्थापना दिवस, गलत निकला दावा
उत्तर प्रदेश भाजयुमो की सोशल मीडिया प्रमुख ने सपा को लेकर फेक न्यूज फैलाई (तस्वीर: ट्विटर/@doctorrichabjp)

भाजपा युवा मोर्चा की नेता ने बकरीद को बताया सपा का स्थापना दिवस, गलत निकला दावा

लेखन गजेंद्र
Apr 10, 2023
06:53 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रिचा राजपूत का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इसमें उन्होंने भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थापना दिवस की जानकारी दी है। उनका दावा है कि भाजपा की स्थापना हनुमान जयंती पर और सपा की स्थापना दिवस बकरीद के दिन हुई थी। इसका जब डिजिटल फॉरेंसिक रिसर्च एंड एनालिटिक सेंटर (DFRAC) ने फैक्ट चेक किया तो यह जानकारी गलत पाई गई।

फेक न्यूज

कैसे चेक किया गया फैक्ट?

DFRAC के मुताबिक, उन्होंने इस दावे की जांच के लिए पहले गूगल पर भाजपा और समाजवादी पार्टी की स्थापना दिवस की तिथि चेक की और पाया कि भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल, 1980 और सपा का 4 अक्टूबर, 1992 है। इसके बाद DFRAC ने उसी वर्ष के हिंदू पंचांग से भाजपा के स्थापना दिवस और हिजरी कैलेंडर से सपा के स्थापना दिवस की जानकारी ली। इनमें हनुमान जयंती और बकरीद की तिथियां भिन्न थीं।

ट्विटर पोस्ट

भाजपा युवा मोर्चा की नेता पर लगा फेक न्यूज फैलाने का आरोप