NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक चुनाव: भाजपा विधायक का विवादित बयान, सोनिया गांधी को बताया 'विषकन्या'
    अगली खबर
    कर्नाटक चुनाव: भाजपा विधायक का विवादित बयान, सोनिया गांधी को बताया 'विषकन्या'
    भाजपा विधायक ने सोनिया गांधी को कहा 'विषकन्या'

    कर्नाटक चुनाव: भाजपा विधायक का विवादित बयान, सोनिया गांधी को बताया 'विषकन्या'

    लेखन नवीन
    Apr 28, 2023
    03:46 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक चुनाव में करीब 11 दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में यहां चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ-साथ नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

    गुरुवार को कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था।

    अब एक भाजपा विधायक ने खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को 'विषकन्या' कहा है।

    बयान

    भाजपा विधायक ने सोनिया गांधी को कहा 'विषकन्या'

    कर्नाटक के कोप्पल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया को 'विषकन्या' कह दिया।

    उन्होंने कहा, "अब वे (खड़गे) उनकी (प्रधानमंत्री मोदी) की तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे, लेकिन जिस पार्टी में आप नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या है? जिन्होंने पाक-चीन के एजेंट के रूप में काम किया।"

    ट्विटर पोस्ट

    भाजपा विधायक के बिगड़े बोल

    #WATCH कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री मोदी पर 'जहरीले सांप' वाली टिप्पणी पर हमला बोलते हुए कर्नाटक के बीजेपी विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी को 'विषकन्या' कहा। (27.04) pic.twitter.com/Jw8IrFTGqs

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2023

    निंदा

    भूपेश बघेल ने पूछा- विधायक के बयान पर क्या कहना चाहते हैं मोदी और शाह?

    यह बयान सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निंदा की है।

    उन्होंने कहा, "कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने सोनिया गांधी को विषकन्या कहा है। कल खड़गे के बयान का भाजपा ने पूरे देश में विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने (खड़गे) बड़प्पन दिखाते हुए अपने शब्द वापस ले लिए। भाजपा विधायक की बदजुबानी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह क्या कहते हैं? ये देश की जनता जानना चाहती है।"

    बयान

    खड़गे ने अपने बयान में क्या कहा था?

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एक जनसभा के दौरान कहा था, "आपकी विचारधारा और विचार प्रक्रिया खराब है, इसने देश को बर्बाद कर दिया। मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं। आप देखने गए कि यह जहरीला है या नहीं, अगर आपने उसे छूआ तो आप मर जाएंगे। यही लोगों ने किया।"

    बाद में खड़गे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, "यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए नहीं था। मेरा मतलब था कि भाजपा की विचारधारा 'सांप की तरह' है।"

    चुनाव

    कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान

    कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और 13 मई को नतीजे जारी किए जाएंगे।

    उम्मीदवारों के नामाकंन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल थी और 24 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकते थे।

    2018 के चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 80 और जनता दल सेक्युलर (JDS) को 37 सीटें मिली थीं।

    बता दें कि राज्य में एक मनोनीत सीट को मिलाकर कुल 225 विधानसभा सीटें हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक चुनाव
    भाजपा समाचार
    सोनिया गांधी
    मल्लिकार्जुन खड़गे

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    कर्नाटक चुनाव

    टीपू सुल्तान के वंशज की चेतावनी- राजनीतिक लाभ के लिए नाम का इस्तेमाल न करें कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा बोले- चुनावी राजनीति छोड़ना मेरा फैसला था, दोबारा नहीं लौटूंगा बीएस येदियुरप्पा
    बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री मोदी रविवार को करेंगे उद्घाटन, जानें खासियत नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक चुनाव: मतदाताओं को लुभाने के लिए कोचिंग फीस से लेकर LIC प्रीमियम दे रहे नेता कर्नाटक

    भाजपा समाचार

    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले हिरासत में लिए गए तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष तेलंगाना
    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं? कर्नाटक चुनाव
    भाजपा स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित, 10 लाख स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण नरेंद्र मोदी
    भाजपा स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी बोले- विपक्ष हताश, मेरी कब्र खोदनी की धमकी दी जा रही नरेंद्र मोदी

    सोनिया गांधी

    कांग्रेस ने बोला गुलाम नबी आजाद पर हमला, जम्मू-कश्मीर के पांच अन्य नेताओं ने छोड़ी पार्टी राहुल गांधी
    रविवार को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, जारी हो सकता है नए अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम दिल्ली
    17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, दो दिन बाद आएंगे नतीजे राहुल गांधी
    शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- रिपोर्ट शशि थरूर

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग खत्म, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे शशि थरूर
    लगभग ढाई दशक बाद कांग्रेस को मिलेगा पहला गैर-गांधी अध्यक्ष, मतगणना शुरू शशि थरूर
    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: टीम थरूर ने लगाया अनियमितता और सबूतों को नुकसान पहुंचाने का आरोप शशि थरूर
    मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष, शशि थरूर को हराया शशि थरूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025