LOADING...
फीफा विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने तुर्की को हराकर किया उलटफेर
ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीता मैच (तस्वीर: एक्स/@MickyJnr__)

फीफा विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने तुर्की को हराकर किया उलटफेर

Jun 14, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

फीफा विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल टीम ने तुर्की फुटबॉल टीम को 2-0 से हराया। ऑस्ट्रेलिया से नेस्टोरी इरानकुंडा और कॉनर मेटकाफ ने 1-1 गोल किए। वैंकूवर में हुए मैच में तुर्की के फॉरवर्ड खिलाड़ी कैमरन बर्गेस और हैरी साउटर की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई रक्षा पंक्ति को भेदने में नाकाम रहे। इसके साथ-साथ कई अहम मौकों पर ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर पैट्रिक बीच ने अविश्वसनीय बचाव करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहला हाफ

पहले हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त 

ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त जवाबी हमले से पहला गोल किया। पॉल ओकॉन-एंगस्टलर ने नेस्टोरी इरानकुंडा की दौड़ को देखा और उनके लिए ऊपर से एक शानदार पास बढ़ाया। इरानकुंडा ने गेंद को बेहतरीन ढंग से संभाला, चालाकी से डिफेंडर को छकाया और 27वें मिनट में सटीक शॉट मारकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। 20 वर्षीय इरानकुंडा फीफा विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की ओर से गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।

दूसरा हाफ 

रोचक रहा दूसरा हाफ 

दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी आक्रामकता में इजाफा किया। इस बीच मैच के 53वें मिनट में कॉर्नर किक में हैरी साउटर ने हेडर पर गोल करने का प्रयास किया, जिसे गोलकीपर उगुरकान काकिर ने नाकाम किया। मैच के 56वें मिनट में तुर्की के अर्दा गुलेर ने जोरदार फ्रीकिक ली, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर बीच ने नीचे झुककर डाइव लगाते हुए उसे मजबूती से रोक लिया। मैच के 75वें मिनट में मेटकाफ ने गोल करते हुए बढ़त को दोगुना किया।

Advertisement

अंक तालिका 

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम 

ग्रुप-D में मौजूद ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले ही मैच को जीतकर अंक तालिका में फिलहाल दूसरा स्थान हासिल किया। इस ग्रुप से USA की टीम शीर्ष पर है, जिसने अपने पहले मैच में पराग्वे को हराया था। आज पहली शिकस्त झेलने वाली तुर्की की टीम फिलहाल तीसरे स्थान पर है। इस ग्रुप में पराग्वे की टीम आखिरी चौथे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया अपने अगले मैच में USA से भिड़ेगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

इतिहास 

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत 

तुर्की की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) के देश (ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ शिकस्त झेली है। इससे पहले 1954 से 2002 के बीच तुर्की ने AFC के दक्षिण कोरिया (2 बार), चीन और जापान जैसी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की थी। इस हार के साथ ही तुर्की के अगले दौर में जाने की उम्मीदों को झटका लगा है।

Advertisement