NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अरविंद केजरीवाल के बंगले की मरम्मत पर खर्च हुए 45 करोड़ रुपये, भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल 
    अगली खबर
    अरविंद केजरीवाल के बंगले की मरम्मत पर खर्च हुए 45 करोड़ रुपये, भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल 
    अरविंद केजरीवाल पर बंगले की मरम्मत में 45 करोड़ खर्च करने का आरोप

    अरविंद केजरीवाल के बंगले की मरम्मत पर खर्च हुए 45 करोड़ रुपये, भाजपा-कांग्रेस ने उठाए सवाल 

    लेखन नवीन
    Apr 26, 2023
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी बंगले की मरम्मत पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है।

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल को 'महाराजा' करार देते हुए कहा कि वह घर में नहीं, बल्कि एक 'शीश महल' में रहते हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि केजरीवाल के घर की छत कई बार गिर चुकी है।

    ये पूरा विवाद क्या है, आइए आपको बताते हैं।

    खर्च

    बंगले की मरम्मत पर कितना हुआ खर्च?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंगले की मरम्मत पर कुल 44.78 करोड़ रुपये खर्च किये गए।

    9 सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच 6 किस्तों में ये राशि खर्च की गई, जिसमें 11.30 करोड़ रुपये आंतरिक सज्जा, 6.02 करोड़ रुपये पत्थर और मार्बल फर्श, एक करोड़ रुपये कंसल्टेंसी, 2.58 करोड़ रुपये बिजली संबंधी फिटिंग और उपकरण, 2.85 करोड़ रुपये अग्निशमन प्रणाली, 1.41 करोड़ रुपये अलमारी और 1.1 करोड़ रुपये किचन उपकरणों पर खर्च किये गए।

    बयान

    भाजपा ने क्या आरोप लगाए?

    भाजपा नेता पात्रा ने कहा, "जब पूरी दिल्ली में कोरोना महामारी से लोग मर रहे थे, तब केजरीवाल अपने बंगले की मरम्मत कराने में व्यस्त थे। उन्होंने अपने 'शीशमहल' की मरम्मत में करोड़ों रुपये खर्च किए। यह आम आदमी पार्टी (AAP) की संवेदनहीनता का प्रमाण है। एक समय केजरीवाल कहते थे, एक कमरे के मकान में रहना चाहिए। अब उनके पैर पसारने से लेकर शराब घोटाले तक की कहानियां सबके सामने हैं।"

    केजरीवाल

    पात्रा ने कहा- मीडिया को दिया जा रहा प्रलोभन

    पात्रा ने सरकारी बंगले की मरम्मत में 45 करोड़ रुपये खर्च करने पर केजरीवाल को 'महाराजा' बताया। उनका आरोप है कि इस मामले को दबाने के लिए 'केजरीवाल महाराज' द्वारा मीडिया को भी प्रलोभन दिया जा रहा है, जबकि इन आरोपों को लेकर केजरीवाल को जवाब देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि केजरीवाल कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाड़ी पर तो कभी सेंट्रल विस्टा पर सवाल उठाते हैं, लेकिन सेंट्रल विस्टा इस देश की धरोहर है।

    कांग्रेस

    कांग्रेस ने भी केजरीवाल पर खड़े किये सवाल  

    इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के लोक सेवक के पद पर बने रहने के अधिकार पर सवाल उठाया और उन्हें उनका पुराना शपथ पत्र याद दिलाया है।

    माकन ने कहा कि केजरीवाल ने कथित तौर पर अपने आलीशान बंगले पर सार्वजनिक धन के 45 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें वियतनाम मार्बल, महंगे पर्दे और महंगे कालीन जैसी फालतू चीजें शामिल हैं।

    AAP

    AAP का आरोपों पर क्या कहना है?

    AAP नेता और सासंद संजय सिंह ने इस मामले को लेकर पार्टी की ओर से सफाई देते हुए कहा कि इस 80 साल पुराने घर में छत गिरने की 3 घटनाएं हो चुकी हैं और इसके बाद ही लोक निर्माण विभाग ने घर की मरम्मत करने की सिफारिश की थी।

    उन्होंने दावा किया, "जिस कमरे में केजरीवाल के माता-पिता रह रहे थे, उसकी छत गिर गई थी। इसके बाद 2 अन्य कमरों में भी इसी तरह की घटनाएं हुईं थीं।"

    ट्विटर पोस्ट

    AAP नेता नरेश बालियान ने शेयर किया छत गिरने का वीडियो

    ये दिल्ली के CM का सरकारी घर है। 3 बार छत टूट कर गिरा। तब जा कर उसे PWD ने बनाया। कौन CM ऐसे टूटे घर में रहता होगा? टूटने से पहले बनवा लिया होता। जोगी जी के बंगले की कीमत 300 करोड़ से ज्यादा है। आवाज तक किसी की आवाज नहीं निकली। बाकी चिल्लाने वाले मानसिक कोढ़ है। उनकी राजनीति, pic.twitter.com/oKEtNVk2qn

    — Naresh Balyan (@AAPNareshBalyan) April 26, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    भाजपा समाचार
    कांग्रेस समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया ऑटो-टैक्सी का किराया, जानें नए शुल्क दिल्ली
    AAP के सरकारी विज्ञापनों के नाम पर "राजनीतिक प्रचार" करने का मामला क्या है? दिल्ली सरकार
    'महाठग' सुकेश ने फिर लिखा उपराज्यपाल सक्सेना को पत्र, कहा- केजरीवाल और जैन धमकी दे रहे सुकेश चंद्रशेखर
    दिल्ली: अब सरकारी शिक्षकों के फिनलैंड टूर को लेकर आमने-सामने आए AAP और LG, जानें मामला दिल्ली

    भाजपा समाचार

    भाजपा नेता के भाई ने एंबुलेंस के आगे कार लगाकर दी गालियां, मरीज की मौत उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: ताजमहल में पनप रहे मच्छर, अखिलेश ने तस्वीर शेयर कर कसा भाजपा पर तंज अखिलेश यादव
    दिल्ली में पोस्टर वॉर जारी, भाजपा ने कहा- AAP के करप्ट चोर, मचाएं शोर अरविंद केजरीवाल
    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले हिरासत में लिए गए तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष तेलंगाना

    कांग्रेस समाचार

    सोनिया गांधी समेत कांग्रेस सांसद राष्ट्रपति की नाश्ता बैठक में नहीं हुए शामिल सोनिया गांधी
    कांग्रेस ने भाजपा के IT प्रमुख अमित मालवीय को किस मामले में कानूनी नोटिस भेजा? अमित मालवीय
    पटियाला जेल से नवजोत सिंह सिद्धू को 1 अप्रैल को किया जाएगा रिहा  नवजोत सिंह सिद्धू
    नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद आज होंगे रिहा, जानें किस मामले में गए थे जेल पंजाब

    आम आदमी पार्टी समाचार

    शराब नीति मामला: अरविंद केजरीवाल के PA से पूछताछ, सबूत नष्ट करने का आरोप अरविंद केजरीवाल
    जासूसी मामला: AAP मुख्यालय के बाहर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया का इस्तीफा मांगा भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: क्या होती है दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति और इसे लेकर इतना घमासान क्यों? दिल्ली नगर निगम
    AAP पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल, बोले- पार्टी बना रही थी हंगामा करने का दबाव दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025