NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: क्या है 'DMK फाइल्स' का मामला, जिसमें मुख्यमंत्री स्टालिन पर लगाया गया भ्रष्टाचार का आरोप? 
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: क्या है 'DMK फाइल्स' का मामला, जिसमें मुख्यमंत्री स्टालिन पर लगाया गया भ्रष्टाचार का आरोप? 
    तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने जारी की हैं 'DMK फाइल्स'

    #NewsBytesExplainer: क्या है 'DMK फाइल्स' का मामला, जिसमें मुख्यमंत्री स्टालिन पर लगाया गया भ्रष्टाचार का आरोप? 

    लेखन सकुल गर्ग
    Apr 26, 2023
    07:58 pm

    क्या है खबर?

    तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मंगलवार को तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल थियाग राजन की एक कथित ऑडियो क्लिप जारी की है, जिसमें वह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

    अन्नमलाई ने कुछ समय पहले भी राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) पर 'DMK फाइल्स' के जरिए कई गंभीर आरोप लगाए थे।

    आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर भाजपा और DMK भिड़ गए हैं।

    मामला 

    कब हुई पूरे मामले की शुरुआत? 

    अन्नामलाई ने 14 अप्रैल को 'DMK फाइल्स' के शीर्षक वाली वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि DMK नेताओं ने 1.34 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

    उन्होंने आरोप लगाया था कि चेन्नई मेट्रो के डिब्बों की आपूर्ति के ठेके में एक निजी कंपनी का पक्ष लेने के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को 200 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी।

    DMK ने अन्नामलाई के इन आरोपों का खंडन किया था।

    आरोप 

    अन्नामलाई ने और क्या आरोप लगाए थे? 

    अन्नामलाई ने स्टालिन और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों की संपत्ति इकट्ठा करने का आरोप लगाया था।

    उन्होंने कहा था कि भाजपा समय-समय पर राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान चलाएगी और मुख्यमंत्री स्टालिन के परिवार के सदस्यों द्वारा अर्जित की गई संपत्तियों की जानकारी देती रहेगी।

    अन्नामलाई ने आगे कहा था कि भाजपा तमिलनाडु में एक पदयात्रा के जरिए जनता को जागरूक भी करेगी।

    जानकारी

    स्टालिन परिवार ने आरोपों पर क्या कहा?

    मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने अन्नामलाई को नोटिस भेजकर माफी की मांग की थी। उन्होंने अपने नोटिस में अन्नामलाई द्वारा जारी की गई वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाए जाने की मांग भी की थी।

    नोटिस 

    क्या DMK ने कोई कानूनी कार्रवाई की है?

    DMK ने अन्नामलाई को कानूनी नोटिस जारी करते हुए माफी की मांग की थी। पार्टी ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मानहानि करने के एवज में 500 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की मांग भी की थी।

    DMK के संगठन सचिव आरएस भारती ने कहा था कि मुख्यमंत्री स्टालिन, उनके परिवार और पार्टी के अन्य नेताओं को निशाना बनाया गया है और यह सभी आरोप झूठे, निराधार और काल्पनिक हैं।

    ऑडियो 

    तमिलनाडु के वित्त मंत्री की कथित ऑडियो क्लिप का मामला क्या है?

    'DMK फाइल्स' पर विवाद के बीच अन्नामलाई ने 20 अप्रैल को तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल थियाग राजन (PTR) की एक कथित ऑडियो क्लिप जारी की थी।

    इसमें एक शख्स को फोन पर बातचीत के दौरान यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और दामाद वी सबरीसन ने एक साल में 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

    अन्नामलाई ने कहा कि यह शख्स वित्त मंत्री राजन हैं।

    वीडियो 

    दूसरी ऑडियो क्लिप में क्या है और आरोपों पर राजन का क्या कहना है?

    दूसरी ऑडियो क्लिप में एक शख्स (कथित तौर पर राजन) कह रहा है कि मुख्यमंत्री के बेटे और दामाद लूट का एक बड़ा हिस्सा अपने पास रख लेते हैं।

    ऑडियो में शख्स भाजपा के 'एक व्यक्ति, एक पद' नियम की प्रशंसा करते हुए और अव्यवस्था को लेकर DMK की आलोचना करते हुए सुना जा सकता है।

    राजन ने ऑडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि उनके और मुख्यमंत्री के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

    मांग 

    भाजपा ने राज्यपाल से की जांच कराने की मांग

    तमिलनाडु भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात कर वित्त मंत्री पलानीवेल की ऑडियो क्लिप में लगाए गए आरोपों की जांच का आदेश देने का अनुरोध किया था।

    भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि स्टालिन के परिवार ने भ्रष्ट तरीकों से एक वर्ष के अंदर 30,000 करोड़ रुपये कमाए हैं।

    भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा था कि मंत्री के ऑडियो टेप की फॉरेंसिक जांच भी की जानी चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तमिलनाडु
    DMK
    भाजपा समाचार
    एमके स्टालिन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: पुलिस के शिकायत न सुनने पर किसान ने थाने में ही जहर खाकर दी जान तमिलनाडु के किसान
    पालतू जानवरों के साथ जाना है घूमने? इन 5 भारतीय जगहों का करें रुख पालतू जानवर
    तमिलनाडु: BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने पर भाजपा के 7 कार्यकर्ता हिरासत में BBC
    महाशिवरात्रि के मौके पर करना चाहिए दक्षिण भारत के इन शिव मंदिरों का रूख लाइफस्टाइल

    DMK

    चुनाव परिणाम के बाद किसकी बनेगी सरकार, संभावित समीकरणों पर एक नजर नरेंद्र मोदी
    जनवरी में राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे रजनीकांत, 31 दिसंबर को होगा औपचारिक ऐलान तमिलनाडु
    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को 25 सीटें देगी DMK, दोनों पार्टियों में हुआ सीटों का बंटवारा कांग्रेस समाचार
    तमिलनाडु: मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने की प्रत्येक परिवार को सालाना छह गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा तमिलनाडु

    भाजपा समाचार

    दिल्ली में पोस्टर वॉर जारी, भाजपा ने कहा- AAP के करप्ट चोर, मचाएं शोर अरविंद केजरीवाल
    प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले हिरासत में लिए गए तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष तेलंगाना
    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दे क्या हैं? कर्नाटक चुनाव
    भाजपा स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित, 10 लाख स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण नरेंद्र मोदी

    एमके स्टालिन

    जगन रेड्डी ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये नेता रहे मौजूद आंध्र प्रदेश
    I&B मंत्रालय का आदेशः सीरियल्स के शुरुआत और आखिर में भारतीय भाषाओं में क्रेडिट दें चैनल प्रकाश जावड़ेकर
    तमिलनाडु: पटाखा फैक्‍ट्री में आग लगने से पांच की मौत, तीन घायल तमिलनाडु
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने एमके स्टालिन, राज्यपाल ने दिलवाई पद की शपथ तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025