LOADING...
क्यों मेटा कर रही चीन में मैनस के साथ डील रद्द?
मेटा चीन में स्थित मैनस के साथ परिचालन तौर पर अलग हो गई है

क्यों मेटा कर रही चीन में मैनस के साथ डील रद्द?

Jun 14, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

मेटा ने मैनस के साथ 2 अरब डॉलर (190 अरब रुपये) के सौदे को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत, चीन के इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप से परिचालन तौर पर अलग होने का काम पूरा किया जा रहा है और दोनों के बीच डाटा शेयरिंग भी रोक दी गई। यह कदम बीजिंग की ओर से लगभग 2 महीने पहले राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर कंपनियों को अलग करने के आदेश के तहत उठाया गया है।

बदलाव 

मैनस को इंटरनल सिस्टम से किया अलग

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा ने मैनस को अपने इंटरनल सिस्टम से अलग कर दिया है। इससे कर्मचारी अब इंटरनल प्रोजेक्ट्स के लिए मैनस के टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे क्योंकि दोनों कंपनियां पूरी तरह से अलग होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मैनस के सह संयोजक ने मेटा से स्टार्टअप को वापस लेने के लिए बाहरी निवेशकों से लगभग एक अरब डॉलर (करीब 95 अरब रुपये) जुटाने पर शुरुआती बातचीत की है।

सख्ती 

चीन ने निजी AI कंपनियों पर लगाई पाबंदी 

यह कदम दिखाता है कि बीजिंग रणनीतिक रूप से संवेदनशील टेक्नोलॉजी पर अपना कंट्रोल बनाए रखने के लिए कितना दृढ़ है, भले ही कंपनी का रजिस्ट्रेशन विदेश में ही क्यों न हुआ हो। जबरदस्ती हिस्सेदारी बेचने के अलावा चीनी अधिकारियों ने अब निजी कंपनियों के शोधकर्ताओं और कार्यकारी अधिकारियों पर भी यात्रा से जुड़ी पाबंदियां बढ़ा दी है। इसके तहत उन्हें विदेश जाने से पहले और बड़ी AI कंपनियों को अमेरिकी निवेश लेने से पहले सरकार की मंजूरी लेनी होगी।

Advertisement