भाजपा समाचार: खबरें
यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेगी उत्तराखंड सरकार; आखिर ये है क्या?
उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने का फैसला लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये जानकारी देते हुए कहा कि राज्य कैबिनेट ने UCC पर जल्द से जल्द विशेषज्ञों की समिति बनाने की मंजूरी दे दी है और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।
हिम्मत है तो समय पर MCD चुनाव कराए भाजपा, जीती तो राजनीति छोड़ देंगे- केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव टालने को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।
बीरभूम हिंसा: केंद्र ने राज्य सरकार से तलब की रिपोर्ट, अब तक क्या-क्या हुआ?
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तथाकथित राजनीतिक हिंसा में आठ लोगों को जिंदा जलाए जाने के मामले में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा भाजपा ने भी मामले की जांच के लिए अपने एक टीम बंगाल भेजी है।
हरियाणा विधानसभा ने पारित किया धर्मांतरण विरोधी विधेयक, ऐसा करने वाला चौथा राज्य
हरियाणा विधानसभा ने मंगलवार को धर्मांतरण विरोधी विधेयक पारित कर दिया। हरियाणा गैर-कानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक, 2022 नामक इस विधेयक को मौजूदा बजट सत्र के दौरान 4 मार्च को विधानसभा में पेश किया गया था।
गोवा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे प्रमोद सावंत, भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए
प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को खत्म करते हुए आज भाजपा ने उनके नाम का ऐलान किया।
उत्तराखंड: अपनी सीट से हारने के बावजूद दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर सिंह धामी
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मुख्यमंत्री के नाम पर संशय मिटाते हुए आज भाजपा ने इसका ऐलान किया।
मणिपुर: भाजपा के एन बीरेन सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता एन बीरेन सिंह ने आज मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वे लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं और 2017 में जीत के बाद भी भाजपा ने उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया था।
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में सरकार बनाने को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा की बैठक
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार के निर्माण को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक हुई।
एन बीरेन सिंह बने रहेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री, भाजपा ने किया ऐलान
एन बीरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कई दिन के संशय को खत्म करते हुए भाजपा ने आज इसका ऐलान किया।
उत्तर प्रदेश: 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में होगा कार्यक्रम
प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में लौटी भाजपा 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेगी।
गोवा: कल शपथ लेंगे नए विधायक, मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बरकरार
गोवा में कल यानि मंगलवार को सभी नए विधायक शपथ लेंगे। राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने कल 11:30 बजे से राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है जिसमें सभी नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।
पॉलिटिकल हफ्ता: योगी आदित्यनाथ की जीत के भाजपा और देश की राजनीति के लिए क्या मायने?
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों में दो नेता सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे हैं। इनमें से एक हैं अरविंद केजरीवाल और दूसरे हैं योगी आदित्यनाथ।
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस की सीटें होंगी कम, भाजपा और आम आदमी पार्टी को फायदा
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर आने वाले दिनों में राज्यसभा के चुनावों पर देखने को मिलेगा।
गोवा चुनाव परिणाम: बहुमत के आंकड़े से एक कदम दूर भाजपा, लेकिन सरकार बनना तय
गोवा विधानसभा चुनावों की मतगणना करीब-करीब खत्म हो चुकी है और राज्य की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से जीते योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा चुनाव सीट से जीत गए हैं। उन्होंने कांगेस के प्रत्याशी को एक लाख से अधिक वोटों से मात दी।
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: सांताक्रूज सीट से हारे AAP के अमित पालेकर
गोवा विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल उत्तरी गोवा जिले की सांताक्रूज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अमित पालेकर को हार झेलनी पड़ी है।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: लंबी सीट से हारे प्रकाश सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक और विधानसभा चुनाव में सबसे उम्रदराज प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल (94) को मुक्तसर जिले की अपनी पारंपरिक लंबी विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।
उत्तर प्रदेश: पूर्ण कार्यकाल के बाद सत्ता में वापसी करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पणजी सीट से हारे उत्पल पर्रिकर
गोवा विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल उत्तरी गोवा जिले की पणजी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को हार का सामना करना पड़ा है।
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांकेलिम सीट से हासिल की जीत
गोवा विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल उत्तरी गोवा जिले की सांकेलिम विधानसभा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत ने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी जीत हासिल की है।
महाराष्ट्र: नवाब मलिक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हिरासत में लिया
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया है।
गोवा: एग्जिट पोल्स के अनुमानों के बाद कांग्रेस और भाजपा ने छोटी पार्टियों से साधा संपर्क
गोवा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने के अनुमानों के बीच भाजपा और कांग्रेस ने छोटी पार्टियों को साधने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल्स: उत्तर प्रदेश में भाजपा तो पंजाब में AAP को बहुमत के आसार
उत्तर प्रदेश में सोमवार को सातवें चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिक्ट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण का मतदान जारी, 613 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में राज्य के नौ जिलों की कुल 54 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सभी सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों द्वारा दी जा रही छूट पर क्यों लगाई रोक?
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सराकर द्वारा लागू नई आबकारी नीति शुरुआत से ही विवादों में है।
मणिपुर विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 22 सीटों पर मतदान जारी
मणिपुर विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। छह जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ था और 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण के लिए मतदान जारी, योगी समेत कई बड़े चेहरे मैदान में
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर करीब 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान शुरू, 38 सीटों पर डाले जा रहे वोट
मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सुबह 7 शुरू हो गया है और शाम 4 बजे तक चलेगा।
उत्तर प्रदेश: पांचवें चरण का मतदान खत्म, लगभग 55 प्रतिशत रहा वोटिंग प्रतिशत
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में 12 जिलों की कुल 61 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, यूक्रेन और रूस को दान देने की अपील
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट आज हैक हो गया और हैकर्स ने उनके अकाउंट से रूस और यूक्रेन को समर्थन करने वाले ट्वीट किए।
उत्तर प्रदेश चुनाव: मायावती और अमित शाह की एक-दूसरे की तारीफ ने तेज की अटकलें
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती की एक-दूसरे की प्रशंसा ने सियासी अटकलों को तेज कर दिया है।
केरल: कन्नूर में CPM कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी ने RSS और भाजपा पर लगाया आरोप
केरल के कन्नूर जिले में रविवार देर रात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पीड़ित के घर के सामने ही धारदार हथियारों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
अहमदाबाद बम ब्लास्ट के फैसले पर भाजपा के कार्टून पर विवाद, ट्विटर ने हटाया
अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट केस में कोर्ट के फैसले की प्रशंसा में ट्विटर पर शेयर किए गए भाजपा के एक कार्टून पर विवाद खड़ा हो गया है।
त्रिपुरा: सरकार ने स्कूल के मैदानों में राजनीतिक कार्यक्रमों पर लगाई रोक
त्रिपुरा की भाजपा सरकार ने राजनीतिक कार्यक्रमों और रैलियों के लिए स्कूलों के किसी भी संसाधन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
उत्तर प्रदेश: वोट डालते समय की तस्वीर शेयर कर फंसी कानपुर की मेयर, दर्ज होगी FIR
उत्तर प्रदेश के कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे मतदान केंद्र के अंदर की तस्वीर और वीडियो शेयर करके मुसीबत में आ गई हैं।
मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 21 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 53 प्रतिशत करोड़पति
मणिपुर में 28 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अपनी किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में 37 दागी हैं और इनमें से 27 के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।
मनमोहन का प्रधानमंत्री और सरकार पर हमला, राष्ट्रवाद से लेकर मंहगाई तक के मुद्दों पर घेरा
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है।
विधानसभा चुनाव: केंद्र ने 25 भाजपा नेताओं को दी सुरक्षा, कांग्रेस ने कहा- डराने की कोशिश
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा के 25 नेताओं को सुरक्षा कवर देने का फैसला लिया है। इनमें से ज्यादातर नेता उत्तर प्रदेश और पंजाब से हैं जहां अभी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण के 17 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामले, 39 प्रतिशत करोड़पति
देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं और अब तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां चल रही हैं।
भाजपा नेताओं ने बनाया था महाराष्ट्र सरकार गिराने में सहयोग करने का दबाव- संजय राउत
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को भाजपा पर राज्य की सरकार गिराने में सहयोग करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।