NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हिम्मत है तो समय पर MCD चुनाव कराए भाजपा, जीती तो राजनीति छोड़ देंगे- केजरीवाल
    अगली खबर
    हिम्मत है तो समय पर MCD चुनाव कराए भाजपा, जीती तो राजनीति छोड़ देंगे- केजरीवाल
    हिम्मत है तो समय पर MCD चुनाव कराए भाजपा, जीती तो राजनीति छोड़ देंगे- केजरीवाल

    हिम्मत है तो समय पर MCD चुनाव कराए भाजपा, जीती तो राजनीति छोड़ देंगे- केजरीवाल

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 23, 2022
    04:31 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव टालने को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

    भाजपा को समय पर चुनाव कराने की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि अगर भाजपा समय पर ये चुनाव कराकर जीत जाती है तो आम आदमी पार्टी (AAP) राजनीति छोड़ देगी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा हार के डर से ये चुनाव टाल रही है और ये शहीदों का अपमान है।

    मुद्दा

    क्या है पूरा मुद्दा?

    दिल्ली में नगर निगम के चुनाव लंबित हैं, लेकिन तीनों नगर निगमों के विलय के केंद्र सरकार के फैसले के कारण इन्हें टाला जा रहा है।

    मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इससे संबंधित दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक, 2022 को मंजूरी दी और मौजूदा बजट सत्र के दौरान अगले हफ्ते इसे संसद में पेश किया जा सकता है।

    केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर इस विलय के कारण नगर निगम चुनाव टालने को कहा था।

    बयान

    चुनाव टालना देश के साथ खिलवाड़- केजरीवाल

    AAP चुनाव टालने का जमकर विरोध कर रही है और इसी कड़ी में आज दिल्ली विधानसभा के बाहर रिपोर्टर्स से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा, "अपनी हार के डर से जो ये लोग (भाजपा) चुनाव टाल रहे हैं, ये सीधे-सीधे इस देश के साथ खिलवाड़ है... एक छोटे से चुनाव को जीतने के लिए आप इस देश की व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, देश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं... ये बिल्कुल मंजूर नहीं है।"

    चुनौती

    "दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होकर छोटी सी पार्टी से घबरा गई भाजपा"

    केजरीवाल ने आगे कहा, "भारतीय जनता पार्टी कहती है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। सबसे बड़ी पार्टी और दिल्ली की एक छोटी सी पार्टी से घबरा गए तुम। दिल्ली के एक छोटे से चुनाव से घबरा गए तुम। क्या हिम्मत है यार तुम्हारे अंदर? लानत है तुम्हारे ऊपर। मैं चैलेंज करता हूं भाजपा को। अगर हिम्मत है तो MCD के चुनाव टाइम पर कराकर दिखाओ और जीत कर दिखा दो, हम राजनीति छोड़ देंगे।"

    आरोप

    चुनाव टालना शहीदों का अपमान- केजरीवाल

    AAP प्रमुख केजरीवाल ने मामले पर एक के बाद एक कई ट्वीट भी किए।

    अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'भाजपा का दिल्ली नगर निगम के चुनाव टालना शहीदों का अपमान है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुरबानियां दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।

    सवाल

    केजरीवाल का सवाल- क्या नगर निगमों के विलय के कारण टाले जा सकते हैं चुनाव?

    एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा, 'भाजपा MCD के चुनाव टाल रही है क्योंकि दिल्ली के तीनों निगम एक कर रही है। क्या इस वजह से चुनाव टल सकते हैं? कल ये गुजरात हार रहे होंगे तो क्या ये कह कर टाल सकते हैं कि गुजरात और महाराष्ट्र को एक कर रहे हैं? क्या इसी तरह का कोई बहाना बना कर लोकसभा चुनाव टाले जा सकते हैं?'

    उन्होंने कहा कि भाजपा में हिम्मत है तो चुनाव समय पर कराए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली नगर निगम
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली सरकार खराब हुई फसलों के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये का मुआवजा देगी दिल्ली
    यमुना में कहां से आता है सफेद झाग और बचाव के लिए क्या कर रही सरकार? दिल्ली
    आजादी वाले बयान को लेकर AAP ने की कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कंगना रनौत
    कंगना रनौत ​का विवादित बयान: कांग्रेस नेता ने की पद्म पुरस्कार वापस लेने की मांग कांग्रेस समाचार

    अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन में मनोज तिवारी घायल, अस्पताल में भर्ती मनोज तिवारी
    दिल्ली: भाजपा के प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने LG से मांगी छठ पूजा आयोजन की छूट दिल्ली
    दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर हो सकेगी छठ पूजा, कोविड प्रोटोकॉल का पालन होगा जरूरी दिल्ली
    दिल्ली: एक ही सरकारी स्कूल के 51 छात्रों ने पास की NEET परीक्षा दिल्ली सरकार

    दिल्ली नगर निगम

    दिल्लीः 1991 में लगा 250 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, 28 साल बाद बरी हुआ कर्मचारी दिल्ली
    दिल्ली: कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या केजरीवाल सरकार से ज्यादा बता रहे नगर निगम दिल्ली सरकार
    दिल्ली: 300 MCD डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी दिल्ली
    दिल्ली: MCD ने केजरीवाल सरकार से दोगुनी बताई कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दिल्ली

    भाजपा समाचार

    विधानसभा चुनाव: उत्तराखंड और गोवा में वोटिंग शुरू, उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान समाजवादी पार्टी
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया आचार संहिता का उल्लंगन, पत्नी पर भी आरोप पुष्कर सिंह धामी
    भाजपा नेताओं ने बनाया था महाराष्ट्र सरकार गिराने में सहयोग करने का दबाव- संजय राउत महाराष्ट्र
    उत्तर प्रदेश: तीसरे चरण के 17 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर मामले, 39 प्रतिशत करोड़पति समाजवादी पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025