NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण के लिए मतदान जारी, योगी समेत कई बड़े चेहरे मैदान में
    राजनीति

    उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण के लिए मतदान जारी, योगी समेत कई बड़े चेहरे मैदान में

    उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण के लिए मतदान जारी, योगी समेत कई बड़े चेहरे मैदान में
    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 03, 2022, 09:46 am 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण के लिए मतदान जारी, योगी समेत कई बड़े चेहरे मैदान में
    उत्तर प्रदेश चुनाव: छठे चरण के लिए मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर करीब 2.15 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 66 महिलाओं समेत कुल 676 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत का फैसला होगा। इन प्रत्याशियों में सबसे बड़ा नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। भाजपा ने उन्हें गोरखपुर सदर सीट पर उतारा है।

    प्रधानमंत्री ने की मतदान की अपील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करे की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सभी मतदाता अपने वोट के साथ लोकतंत्र के इस उत्सव में जरूर शामिल हों। आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत!

    इन जिलों में हो रहा मतदान

    छठे चरण में आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बलिया, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर जिले में मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से लोग भारी संख्या में मतदान के लिए आ रहे हैं और बूथों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। हालांकि, कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में गड़बड़ी की शिकायतों के चलते मतदान प्रभावित हुआ है, लेकिन अधिकतर जगहों पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

    मैदान में हैं ये बड़े चेहरे

    छठे चरण में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री और भाजपा उम्मीदवार सूर्य प्रताप शाही पथरेवा से, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद रुद्रपुर-देवरिया से और शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और सपा नेता राम गोविंद चौधरी बांसडीह से, भाजपा से सपा में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर से और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू तमकुहीराज विधानसभा सीट पर अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

    पिछले चुनावों में इन सीटों पर क्या नतीजे रहे थे?

    2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने इन 57 सीटों में से 46 सीटें अपने नाम की थी। बाकी सीटों में पांच पर बसपा, दो पर सपा और एक-एक पर कांग्रेस, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अपना दल के उम्मीदवार जीते थे।

    आखिरी दौर में पहुंचा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। आज मतदान पूरा होने के बाद 7 मार्च को यहां आखिरी और सातवें चरण का मतदान होगा। राज्य में 10 फरवरी को पहले, 14 फरवरी को दूसरे, 20 फरवरी को तीसरे और 23 फरवरी को चौथे और 27 फरवरी को पांचवें चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। 10 मार्च को यह पता चल जाएगा कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी।

    भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबला

    उत्तर प्रदेश में इस बार मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ भाजपा और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के बीच है। अभी तक के मतदान में दोनों पार्टियों के बीच बराबर की टक्कर देखने को मिली है और किसका पलड़ा भारी है, ये अभी नहीं कहा जा सकता। बसपा और कांग्रेस को मुख्य रेस में तो नहीं माना जा रहा, लेकिन किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने की सूरत में दोनों पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    समाजवादी पार्टी
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    योगी आदित्यनाथ

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर उत्तर प्रदेश
    नेपाल विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देगी योगी सरकार उत्तर प्रदेश
    जैकी श्रॉफ ने योगी आदित्यनाथ की सिनेमाघरों में पॉपकॉर्न की कीमतें कम करने की मांग जैकी श्रॉफ
    सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगी मदद, 'बायकॉट ट्रेंड' को बताया खतरनाक बायकॉट ट्रेंड

    समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश: रामचरितमानस विवाद पर मायावती बोलीं- सपा का राजनीतिक रंग सामने आया उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में उत्तर प्रदेश
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में OBC को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाई कोर्ट का अहम फैसला अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    कांग्रेस समाचार

    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस अडाणी समूह
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा

    भाजपा समाचार

    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा दिल्ली
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा सांसदों को समझाएंगी बजट की बारीकियां, कल होगी बैठक बजट
    दिल्ली: 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दिल्ली नगर निगम
    बजट के प्रचार के लिए भाजपा चलाएगी 12 दिवसीय अभियान, टीम गठित बजट

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023