NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांकेलिम सीट से हासिल की जीत
    अगली खबर
    गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांकेलिम सीट से हासिल की जीत
    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांकेलिम सीट से हासिल की जीत।

    गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सांकेलिम सीट से हासिल की जीत

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 10, 2022
    01:33 pm

    क्या है खबर?

    गोवा विधानसभा चुनाव की सबसे प्रमुख सीटों में शामिल उत्तरी गोवा जिले की सांकेलिम विधानसभा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सावंत ने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी जीत हासिल की है।

    उन्होंने कांटे के मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश सांगलानी को हराया है।

    बता दें साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सावंत ने इसी सीट से कांग्रेस के धर्मेश गुलिणी को 2,131 वोटों से हराया था।

    जानकारी

    मुख्यमंत्री सावंत ने किया सरकार बनाने का दावा

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है और MGP और निर्दलीय विधायकों को साथ लेकर चलेगी। जानकारी मिल रही है कि भाजपा नेता आज राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा करेगी।

    इतिहास

    कैसा रहा है सांकेलिम विधानसभा सीट का इतिहास?

    सांकेलिम विधानसभा सीट के अस्तित्व में आने के बाद से ही यहां भाजपा का दबदबा रहा है। सावंत ने 2012 में इसी सीट से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

    सीट पर हुए उस चुनाव में सावंत ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप गौंस को 6,918 वोटों से हराया था।

    उसके बाद 2017 में हुए दूसरे चुनाव में भी सांवत ने भाजपा के टिकट पर लड़ते हुए कांग्रेस उम्मीदवार धर्मेश गुलिणी को 4,974 वोटों के अंतर से मात दी थी।

    शपथ

    मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सावंत ने ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ

    बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सांकेलिम सीट से विधायक सावंत ने ही 19 मार्च, 2019 को गोवा के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

    ऐसे में भाजपा ने इसी सीट से टिकट देकर फिर से मैदान में उतारा था। मुख्यमंत्री सांवत पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक भी हैं।

    पर्रिकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

    चुनाव परिणाम

    बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंची भाजपा

    गोवा में इस बार किसी भी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार नहीं किया है। भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

    अब तक के नतीजों में कुल 40 सीटों में से भाजपा एक सीट पर जीत हासिल की है और 18 सीटों पर आगे चल रही है।

    इसी तरह कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है और 10 सीटों आगे हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी (AAP) दो सीटों पर आगे है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    प्रमोद सावंत
    गोवा विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, थामा भाजपा का दामन उत्तर प्रदेश
    गुलाम नबी आजाद को पद्म पुरस्कार दिए जाने पर कपिल सिब्बल ने साधा कांग्रेस पर निशाना शशि थरूर
    4,800 करोड़ की संपत्ति के साथ 2019-20 में सबसे धनवान पार्टी रही है भाजपा- ADR शिवसेना समाचार
    मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह भाजपा समाचार

    भाजपा समाचार

    जयंत चौधरी ने ठुकराया भाजपा का न्योता, बोले- आंदोलन में मरे किसानों के परिवारों को बुलाओ राष्ट्रीय लोकदल
    मुंबई में टीपू सुल्तान को लेकर क्यों विवाद हो रहा है? मुंबई
    महाराष्ट्र विधानसभा से 12 भाजपा विधायकों का एक साल का निलंबन असंवैधानिक- सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शराब नहीं है वाइन, बिक्री बढ़ने से दोगुनी होगी किसानों की कमाई- संजय राउत महाराष्ट्र

    प्रमोद सावंत

    गोवा: यौन शोषण के आरोपों से घिरे मंत्री मिलिंद नाइक का इस्तीफा, जानिये पूरा मामला गोवा
    गोवा: पार्टियों और रेस्टोरेंट में प्रवेश के लिए नए नियम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान गोवा

    गोवा विधानसभा चुनाव

    गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, मंत्री का पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा गोवा
    गोवा विधानसभा चुनाव: अमित पालेकर होंगे AAP की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार आम आदमी पार्टी समाचार
    मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिली पणजी से भाजपा की टिकट, केजरीवाल ने दिया प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल
    गोवा में बीते पांच सालों में 60 प्रतिशत विधायकों ने बदली पार्टी, ADR रिपोर्ट खुलासा गोवा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025