NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: लंबी सीट से हारे प्रकाश सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात
    अगली खबर
    पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: लंबी सीट से हारे प्रकाश सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात
    लंबी विधानसभा सीट से हारे प्रकाश सिंह बादल।

    पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: लंबी सीट से हारे प्रकाश सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 10, 2022
    04:02 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक और विधानसभा चुनाव में सबसे उम्रदराज प्रत्याशी प्रकाश सिंह बादल (94) को मुक्तसर जिले की अपनी पारंपरिक लंबी विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

    उन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी गुरमीत खुड्डियां ने 11,000 से अधिक वोटों से मात दी है।

    बता दें कि बादल का यह 11वां विधानसभा चुनाव था और लंबी सीट पर साल 1997 के बाद से यह उनकी पहली हार है।

    इतिहास

    क्या है लंबी विधानसभा सीट का इतिहास?

    लंबी विधानसभा सीट पर साल 1997 से लगातार SAD संरक्षक बादल का ही दबदबा रहा है। उससे पहले 1962, 1967 और 1992 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने यहां से जीत हासिल की थी।

    हालांकि, 1969 और 1972 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के दाना राम और 1977 में बादल के छोटे भाई गुरदास सिंह बादल ने जीत हासिल की थी।

    इसी तरह 1982 और 1987 में भी इस सीट पर SAD उम्मीदवार हरदीपेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी।

    जानकारी

    पांच बार पंजाब में मुख्यमंत्री रह चुके हैं बादल

    बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। साल 1970 में पहली बार देश में सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की कमान संभाली थी। इसी तरह 2012 में जब वह पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने तो वह देश के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री थे।

    चुनाव परिणाम

    पंजाब में AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

    पंजाब में इस बार परिवर्तन की लहर नजर आ रही है। अब तक के नतीजों में AAP सबसे आगे चल रही है।

    राज्य की 117 सीटों में से 54 सीट पर उसने जीत दर्ज कर ली है, वहीं 38 सीटों पर वह आगे चल रही है। इसी तरह कांग्रेस ने आठ सीट जीत ली है और 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    इसके अलावा भाजपा, SAD और निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती है। SAD दो सीट पर आगे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली सरकार ने 2015-19 के बीच नहीं बनाया कोई फ्लाईओवर और अस्पताल, RTI में हुआ खुलासा दिल्ली
    मुफ्त फैबिफ्लू बांटने पर गौतम गंभीर और AAP आमने-सामने, भाजपा नेता बोले- जमाखोरी नहीं कर रहा दिल्ली
    दिल्ली में अब उप राज्यपाल ही 'सरकार', संशोधित कानून लागू दिल्ली
    गौतम गंभीर पर दवा की जमाखोरी के आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश दिल्ली पुलिस

    कांग्रेस समाचार

    लखनऊ: कन्हैया कुमार पर फेंका गया तरल पदार्थ, कांग्रेस नेताओं का 'एसिड' फेंके जाने का दावा कन्हैया कुमार
    पंजाब विधानसभा चुनाव: 6 फरवरी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है कांग्रेस पंजाब
    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू का गांधी परिवार पर निशाना, बोले- कमजोर मुख्यमंत्री चाहता है शीर्ष नेतृत्व पंजाब
    सोशल मीडिया के लिए और भी सख्त नियम बनाने को तैयार है सरकार- अश्विन वैष्णव सोशल मीडिया

    भाजपा समाचार

    महाराष्ट्र विधानसभा से 12 भाजपा विधायकों का एक साल का निलंबन असंवैधानिक- सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: शराब नहीं है वाइन, बिक्री बढ़ने से दोगुनी होगी किसानों की कमाई- संजय राउत महाराष्ट्र
    4,800 करोड़ की संपत्ति के साथ 2019-20 में सबसे धनवान पार्टी रही है भाजपा- ADR शिवसेना समाचार
    मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह कांग्रेस समाचार

    विधानसभा चुनाव

    उत्तर प्रदेश: 12 नवंबर को 700 भाजपा नेताओं की 'मास्टरक्लास' लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह योगी आदित्यनाथ
    प्रियंका गांधी का ऐलान- अकेले उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कांग्रेस ने जारी किया महिला घोषणा पत्र, नौकिरयों में 40 प्रतिशत आरक्षण का वादा लखनऊ
    पंजाब विधानसभा चुनाव: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया भाजपा के साथ गठबंधन का ऐलान पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025