NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 21 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 53 प्रतिशत करोड़पति
    अगली खबर
    मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 21 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 53 प्रतिशत करोड़पति
    मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 21 प्रतिशत उम्मीदवार दागी।

    मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 21 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 53 प्रतिशत करोड़पति

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 19, 2022
    03:15 pm

    क्या है खबर?

    मणिपुर में 28 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अपनी किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में 37 दागी हैं और इनमें से 27 के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और मणिपुर इलेक्शन वॉच ने पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 173 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है। विश्लेषण के मुताबिक, कुल 21 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    आइये पूरी खबर जानते हैं।

    हत्या

    दो उम्मीरवारों के खिलाफ हत्या के मामले दर्ज

    विश्लेषण से पता चला है कि 27 के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें से दो पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं और दो के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत हत्या के मामले दर्ज हैं।

    इसी तरह छह उम्मीदवारों ने धारा 307 यानी हत्या के प्रयास के मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।

    बता दें कि 28 फरवरी को पहले चरण में 5 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

    जानकारी

    आठ सीटों पर तीन से अधिक दागी उम्मीदवार

    पहले चरण की 38 विधानसभा सीटों में से आठ ऐसी हैं, जहां चुनाव लड़ रहे तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।पहले चरण में चुनाव लड़ रहे कुल उम्मीदवारों में से केवल केवल नौ ही महिला उम्मीदवार मैदान में हैं।

    दागी उम्मीदवार

    भाजपा ने दिए सबसे ज्यादा दागियों को टिकट

    विश्लेषण के अनुसार, पहले चरण में भाजपा की ओर से उतारे गए कुल 38 उम्मीदवारों में से सबसे अधिक 11 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    इसी तरह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 28 में से सात, कांग्रेस के 35 में से आठ और नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) के 27 में से तीन उम्मीदवारों ने अपने घोषणा पत्रों में खुद के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। ऐसे में यहां भी चुनाव में दागियों का बोलबाला रहेगा।

    जानकारी

    इतने उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज हैं गंभीर मामले

    विश्लेषण में पता चला है कि भाजपा के सबसे अधिक 10 उम्मीदवारों ने खुद पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। इसी तरह JDU के पांच, कांग्रेस के चार और NPP के दो उम्मीदवारों ने गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होना बताया है।

    करोड़पति

    53 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति

    जिन उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया, उनमें से 91 (53 प्रतिशत) करोड़पति हैं। इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा 27, NPP के 21, कांग्रेस के 18 और JDU के 14 उम्मीदवारों ने करोड़पति होने की जानकारी दी है।

    कुल करोड़पति उम्मीदवारों में से लगभग 53 प्रतिशत यानी 48 उम्मीदवार तो भाजपा और NPP से संबंधित है।

    इसी तरह कुल उम्मीदवारों में से 17 ने खुद के पास 10 लाख के कम की संपत्ति होना बताया है।

    शिक्षा

    133 उम्मीदवारों ने की है स्नातक स्तर की पढ़ाई

    पहले चरण में चुनाव लड़ रहे कुल 173 उम्मीदवारों में से 33 ने कक्षा पांच से 12वीं तक की पढ़ाई करने की जानकारी दी है।

    इसी तरह 133 उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे अधिक और तीन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा करने की जानकारी दी है।

    इसके अलावा 115 उम्मीदवारों की उम्र 41-60 साल के बीच, 33 उम्मीदवारों की उम्र 61-80 साल, 23 उम्मीदवारों की उम्र 25-40 साल के बीच और दो की उम्र 80 साल से अधिक है।

    चुनाव

    मणिपुर में कब होंगे चुनाव?

    चुनाव आयोग की ओर से घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार मणिपुर में पहले 27 फरवरी को पहले चरण का और 3 मार्च को दूसरे चरण का मतदान होता था, लेकिन 10 फरवरी को आयोग ने वहां की तरीखों में बदलाव कर दिया।

    अब वहां 28 फरवरी को पहले चरण और 5 मार्च को दूसरे चरण का मतदान होग।

    इसके बाद मणिपुर और चार अन्य राज्यों की मतगणना 10 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    पिछला परिणाम

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं और 2017 में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

    कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 28 सीटें जीती थीं, वहीं भाजपा 21 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। नागा पीपल्स फ्रंट और नेशनल पीपल्स पार्टी ने चार-चार सीटें जीती थीं।

    चुनाव बाद भाजपा अन्य पार्टियों से जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने में सफल रही थी और एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    मणिपुर

    मणिपुरः भाजपा सरकार, RSS की आलोचना करना पत्रकार को पड़ा भारी, मिली 1 साल की सजा भारत की खबरें
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो पूर्वोत्तर भारत की इन जगहों पर जाएँ घूमने असम
    सेना ने ध्वस्त किया उत्तर-पूर्व के सबसे बड़े विद्रोही संगठन का गुप्त और अवैध कैंप नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश विधि आयोग का प्रस्ताव- मॉब लिंचिंग के लिए हो उम्रकैद, बने नया कानून मध्य प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश में दल-बदल जारी, अब सपा और कांग्रेस के विधायक हुए भाजपा में शामिल समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 50 महिलाओं को टिकट प्रियंका गांधी
    कौन हैं उन्नाव विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट पाने वालीं आशा सिंह? उन्नाव
    उत्तर प्रदेश: भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

    भाजपा समाचार

    पॉलिटिकल हफ्ता: उत्तर प्रदेश का जाति का गणित और क्यों निर्णायक साबित हो सकते हैं OBC? योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका, 3 दिनों में तीसरे मंत्री का इस्तीफा समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश: समर्थक विधायकों समेत समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सैनी समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश: भाजपा छोड़ने वाले तीसरे मंत्री दारा सिंह भी हुए समाजवादी पार्टी में शामिल समाजवादी पार्टी

    विधानसभा चुनाव

    तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए लिएंडर पेस, ममता की मौजूदगी में थामा पार्टी का दामन गोवा
    अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे समाजवादी पार्टी
    उत्तर प्रदेश: कांग्रेस का महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र, मुफ्त सिलेंडर सहित किए 6 वादे उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: 12 नवंबर को 700 भाजपा नेताओं की 'मास्टरक्लास' लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025