भाजपा समाचार: खबरें

कौन हैं भाजपा नेता तजिंदर बग्गा, जिनकी गिरफ्तारी पर आमने-सामने आईं तीन राज्यों की पुलिस?

अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहने वाले दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा इस बार वास्तविक खबरों में हैं। इसका कारण बना है पंजाब पुलिस का उन्हें गिरफ्तार करना।

ग्रेटर नोएडा: शारदा यूनिवर्सिटी के पेपर में पूछा हिंदुत्व और फांसीवाद पर सवाल, खड़ा हुआ विवाद

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में BA प्रथम वर्ष की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा के पेपर में हिंदुत्व, फांसीवाद और नाजीवाद पर सवाल पूछने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

पंजाब में भाजपा तजिंदर बग्गा के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट जारी

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ एक और गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पंजाब के मोहाली की एक कोर्ट ने पंजाब पुलिस को बग्गा को गिरफ्तार करके उसके सामने पेश करने का आदेश जारी किया है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां शुरू, नीतीश कुमार के साथ हुई पहली बैठक

राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनावों में अधिक से अधिक वोट जुटाने के लिए भाजपा ने सहयोगी पार्टियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

07 May 2022

कर्नाटक

कर्नाटक: क्या है भाजपा विधायक को 2,500 करोड़ में मुख्यमंत्री पद का ऑफर देने का मामला?

कर्नाटक में भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के 2,500 करोड़ रुपये में मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर मिलने के दावे ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

आधी रात को मिली तजिंदर बग्गा को रिहाई, घर लौटते ही दी केजरीवाल को चुनौती

शुक्रवार को पूरे दिन चले ड्रामे के बाद भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को आधी रात को रिहाई मिल गई। उन्हें आधी रात को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के घर पेश किया गया था, जहां से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ।

तजिंदर सिंह बग्गा प्रकरण: क्या है दूसरे राज्य में आरोपी को गिरफ्तार करने के नियम?

पंजाब पुलिस के दिल्ली में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने के मामले में बवाल मचा हुआ है।

बग्गा की गिरफ्तारी: पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका, दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज

पंजाब पुलिस के भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार को दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

06 May 2022

दिल्ली

दिल्ली: पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी के पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, जानें क्या है मामला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक पार्टी वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी पार्टी बिखर रही है, तब राहुल विदेश में पार्टी कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को दिए संपत्ति सार्वजनिक करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों और अधिकारियों को अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने के आदेश दिए हैं।

क्या है महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर चल रहा विवाद?

महाराष्ट्र में धार्मिक कार्यक्रमों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और हनुमान चालीसा को लेकर सियासत गरमाई हुई है और मामले में एक सांसद और उनके विधायक पति को गिरफ्तार तक किया जा चुका है।

24 Apr 2022

असम

असम: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा का स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

भाजपा और उसकी सहयोगी असम गण परिषद (AGP) ने असम के गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में स्वीप किया है। आज आए नतीजों में दोनों पार्टियों ने नगर निगम के कुल 60 वार्ड में से 58 पर जीत दर्ज की।

इलेक्टोरल ट्रस्टों से 2020-21 में भाजपा को मिला 212 करोड़ रुपये का चंदा, कांग्रेस पिछड़ी

देश में राजनीतिक दलों के लिए व्यवस्थित रूप से उद्योग जगत और लोगों से चंदा एकत्र करने के लिए गठित सात इेलेक्टोरल ट्रस्टों (चुनावी न्यास) को वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 258.49 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

21 Apr 2022

दिल्ली

जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलाने का आदेश देने वाले राजा इकबाल सिंह कौन हैं?

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सांप्रदायिक हिंसा के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए चले बुलडोजरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजरों का पंजा थमा है।

दिल्ली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भाजपा के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय जीतू चौधरी के रूप में हुई है। चौधरी भाजपा की मयूर विहार इकाई के सचिव थे।

महाराष्ट्र: संजय राउत और एकनाथ खड़से को 'असामाजिक तत्व' मान पुलिस ने टैप किए थे फोन

महाराष्ट्र की राजनीति में फोन टैपिंग मामला नया भूचाल ला सकता है।

उपचुनाव: पश्चिम बंगाल में TMC तो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत, भाजपा का सफाया

देश के चार राज्यों में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इसमें भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो गया।

महाराष्ट्र: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवाब मलिक और उनके परिवार की संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आज आए नतीजों में पार्टी ने 36 में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की।

हिमाचाल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी भाजपा, नड्डा ने किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेतृत्व को लेकर बने संशय को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को खत्म कर दिया है।

मतदाताओं को देखना होगा मुफ्त लाभों का असर, नहीं रद्द हो सकती पार्टियों की मान्यता- EC

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि चुनाव से पहले या बाद में मुफ्त लाभों की घोषणा करना राजनीतिक दलों का नीतिगत फैसला है। आर्थिक रूप से ये निर्णय कितने व्यवहारिक हैं, इसका फैसला करना मतदाताओं के हाथ में है।

AMU के प्रोफेसर की रेप को लेकर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, प्रशासन ने दिया नोटिस

उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एक प्रोफेसर के दुष्कर्म पर दिए गए लेक्चर के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

अरुणाचल प्रदेश: सेना ने मछली पकड़कर लौट रहे 2 लोगों को गलती से गोली मारी

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में सेना के जवानों द्वारा गलती से दो आम नागरिकों को गोली मारने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

केरल में फायर अधिकारियों के PFI कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने पर छिड़ा विवाद

केरल के कोझीकोड में फायर अधिकारियों के इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का बड़ा मामला सामने आया है।

01 Apr 2022

असम

असम में भाजपा ने जीतीं दोनों राज्यसभा सीटें, क्रॉस-वोटिंग के कारण हारा कांग्रेस का प्रत्याशी

गुरूवार को असम में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुए और इन दोनों ही सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगियों ने कब्जा कर लिया।

राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 सदस्य, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में दी गई विदाई

राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने पर गुरुवार को 72 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी सांसदों को विदाई दी।

केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़: अब तक आठ गिरफ्तार, हाई कोर्ट पहुंची AAP

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ करने के आरोप में गुरुवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, बाहरी गेट पर तोड़फोड़

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर बयान को लेकर आज भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

TMC विधायक की भाजपा समर्थकों को धमकी, बोले- वोट देने गए तो परिणाम भुगतना पड़ेगा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक नरेन चक्रवर्ती का एक विवादित वीडियो सामने आया है जिसमें वह भाजपा समर्थकों को धमका रहे हैं।

केंद्रीय एजेंसियों के 'दुरुपयोग' पर ममता ने लिखा विपक्षी पार्टियों को पत्र, बैठक करने को कहा

सत्तारूढ़ भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी नेताओं को पत्र लिखकर बैठक करने को कहा है ताकि आगे का रास्ता निकाला जा सके।

हार्दिक इच्छा कि कांग्रेस मजबूत हो, लोकतंत्र के लिए जरूरी- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश के लोकतंत्र के लिए एक मजबूत कांग्रेस जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि कांग्रेस मजबूत हो।

बीरभूम हिंसा पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में झड़प, सुवेंदु अधिकारी सहित भाजपा के पांच विधायक निलंबित

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को बीरभूम हिंसा मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायकों के बीच गंभीर भी झड़प देखने को मिली।

लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

गोवा विधानसभा चुनावों में 20 सीट जीतकर निर्दलीयों के सहयोग से सरकार बनाने वाली भाजपा का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राजधानी पणजी के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया गया।

गोवा: प्रमोद सावंत कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी होंगे समारोह में शामिल

गोवा विधानसभा चुनावों में 20 सीट जीतने वाली भाजपा फिर से सरकार बनाने को तैयार है। भाजपा ने इस बार भी प्रमोद सांवत को ही मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय किया है।

कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 31 मार्च से चलाएगी 'महंगाई मुक्त भारत अभियान'

देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल और रसाई गैस के दामों को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी की है।

मुस्कुरा कर दिया गया नफरती भाषण अपराध नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली में हुए दंगों के दौरान दिए गए नफरती भाषणों से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि चुनावों के दौरान दिए भाषण आम समय के भाषणों से अलग होते हैं और कई बार माहौल बनाने के लिए चीजें बोली जाती हैं।

उत्तर प्रदेश: दूसरे कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ का पहला ऐलान, आगे बढ़ाई मुफ्त राशन योजना

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रचने वाले योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में नए उपमुख्यमंत्री बनने वाले ब्रजेश पाठक कौन हैं?

विधानसभा चुनाव में जोरदार बहुमत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

विधानसभा चुनाव में जोरदार बहुमत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं।