NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / गोवा: एग्जिट पोल्स के अनुमानों के बाद कांग्रेस और भाजपा ने छोटी पार्टियों से साधा संपर्क
    अगली खबर
    गोवा: एग्जिट पोल्स के अनुमानों के बाद कांग्रेस और भाजपा ने छोटी पार्टियों से साधा संपर्क
    गोवा: एग्जिट पोल्स के अनुमानों के बाद कांग्रेस और भाजपा ने छोटी पार्टियों से साधा संपर्क

    गोवा: एग्जिट पोल्स के अनुमानों के बाद कांग्रेस और भाजपा ने छोटी पार्टियों से साधा संपर्क

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 08, 2022
    03:47 pm

    क्या है खबर?

    गोवा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने के अनुमानों के बीच भाजपा और कांग्रेस ने छोटी पार्टियों को साधने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

    जहां भाजपा ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) और निर्दलियों से संपर्क साधा है, वहीं कांग्रेस ने खुलेआम तृणमूल कांग्रेस (TMC) और आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन के लिए तैयार होने की बात कही है।

    छोटी पार्टियों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

    पृष्ठभूमि

    एग्जिट पोल्स में दोनों पार्टियों के पूर्ण बहुमत से पीछे रहने का अनुमान

    एग्जिट पोल्स में 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में कांग्रेस को 15-20 तो वहीं भाजपा को 14-18 सीटें दी गई है।

    इसी तरह ABP-C वोटर्स ने भाजपा को 13-17 और कांग्रेस 12-16, इंडिया न्यूज ने भाजपा 14-18 और कांग्रेस 15-20 और इंडिया टीवी-CNX ने भाजपा को 16-22 और कांग्रेस को 11-17 सीटें दी हैं।

    सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिए।

    भाजपा

    भाजपा ने MGP और निर्दलीयों से संपर्क साधा, लेकिन पेच फंसा

    एग्जिक्ट पोल्स को देखते हुए भाजपा ने MGP और जीतने के प्रबल दावेदार निर्दलीयों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

    हालांकि इसमें एक पेच है और MGP मौजूदा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को समर्थन देने को तैयार नहीं है। दरअसल, मनोहर पर्रिकर की मौत के बाद 2019 में मुख्यमंत्री बनने पर सावंत ने MGP को कैबिनेट से निकाल दिया था।

    पार्टी इसी से नाराज है और भाजपा को सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्बानी देनी पड़ सकती है।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे सावंत, देवेंद्र फडणवीस से भी मिलेंगे

    हाईकमान के साथ मामले पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री सावंत दिल्ली आए हुए हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके उन्हें पार्टी की संभावनाओं के बारे में बताएंगे। इसके बाद वो मुंबई जाकर गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस से भी मिलेंगे।

    कांग्रेस

    कांग्रेस क्या कर रही है?

    कांग्रेस ने अपने रुख में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यों में अपने प्रतिद्वंद्वियों AAP और कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार होने की बात कही है।

    पार्टी के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने NDTV से कहा, "हम भाजपा का विरोध करने वाली किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। हम तृणमूल कांग्रेस और AAP या जो भी गोवा में भाजपा के विरोध में है, उसके साथ गठबंधन करने को तैयार हैं।"

    सबक

    पिछली गलती से सबक लेते हुए कांग्रेस ने गोवा भेजे वरिष्ठ नेता

    कांग्रेस के लिए मौजूदा स्थिति बिल्कुल पिछले विधानसभा चुनाव जैसी है, जब वो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह छोटी पार्टियों को अपने साथ लाने में नाकाम रही थी और MGP और निर्दलीयों के साथ मिलकर भाजपा ने सरकार बना ली थी।

    अपनी इस गलती से सबक लेते हुए उसने अपने वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार को संभावित किंगमेकर्स से बात करने के लिए गोवा भेज दिया गया है।

    चिदंबरम को खुली छूट दी गई है।

    जानकारी

    दल-बदल को रोकने के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारो को रिजॉर्ट भेजा

    कांग्रेस अपने नेताओं के दल-बदल को लेकर भी सावधान है और उसने अपने सभी उम्मीदवारों को उत्तरी गोवा के एक रिजॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। वो गुरूवार को नतीजे आने तक यहीं रहेंगे। पिछली बार कई कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    कांग्रेस समाचार
    तृणमूल कांग्रेस
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: पांच में चार सीटों पर AAP का कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ दिल्ली नगर निगम
    कोरोना वायरस संक्रमित हुए आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा दिल्ली
    केंद्र ने दिया दिल्ली की AAP सरकार को झटका, घर-घर राशन योजना पर रोक लगाई दिल्ली
    दिल्ली सरकार ने शराब पीने की कानूनी उम्र को 25 से घटाकर किया 21 साल दिल्ली

    कांग्रेस समाचार

    इंड‍िया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्‍य प्रतिमा, प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान दिल्ली
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा? उत्तर प्रदेश
    अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी अरविंद केजरीवाल
    उत्तर प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, थामा भाजपा का दामन उत्तर प्रदेश

    तृणमूल कांग्रेस

    क्या बंगाल में असफल हुआ भाजपा का 'ऑपरेशन कमल'? पश्चिम बंगाल की राजनीति
    मुकुल रॉय ने बेटे संग की TMC में वापसी, 2017 में भाजपा में हुए थे शामिल ममता बनर्जी
    भाजपा सांसदों की उत्तर बंगाल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर भड़की ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल
    केंद्र सरकार ने मुकुल रॉय से वापस ली जेड कैटेगरी की सुरक्षा पश्चिम बंगाल

    भाजपा समाचार

    गोवा में बीते पांच सालों में 60 प्रतिशत विधायकों ने बदली पार्टी, ADR रिपोर्ट खुलासा गोवा
    पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी को मिली 37 सीटें पंजाब
    जयंत चौधरी ने ठुकराया भाजपा का न्योता, बोले- आंदोलन में मरे किसानों के परिवारों को बुलाओ राष्ट्रीय लोकदल
    मुंबई में टीपू सुल्तान को लेकर क्यों विवाद हो रहा है? मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025