NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान शुरू, 38 सीटों पर डाले जा रहे वोट
    अगली खबर
    मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान शुरू, 38 सीटों पर डाले जा रहे वोट
    मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान शुरू

    मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान शुरू, 38 सीटों पर डाले जा रहे वोट

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 28, 2022
    08:11 am

    क्या है खबर?

    मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सुबह 7 शुरू हो गया है और शाम 4 बजे तक चलेगा।

    आज इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, विष्णुपुर, चुराचांदपुर और कांगपोकपी समेत पांच जिलों की 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 12 लाख से अधिक मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।

    राज्य में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं और बाकी सीटों पर 5 मार्च को मतदान होगा।

    जानकारी

    प्रधानमंत्री ने की मतदान की अपील

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वो खासकर युवाओं और पहली बार वोट डालने जा रहे मतदाताओं से अपने मताधिकार के इस्तेमाल की अपील करते हैं।

    मणिपुर विधानसभा चुनाव

    इन बड़ी पार्टियों ने उतारे अपने उम्मीदवार

    मणिपुर चुनाव के पहले चरण में 15 महिलाओं समेत कुल 173 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    पहले चरण में भाजपा ने सभी 38, कांग्रेस ने 35 और जनता दल (यूनाइटेड) ने 28 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। जनता दल 20 सालों बाद मणिपुर में चुनाव लड़ रही है।

    इनके अलावा मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) ने भी 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इस पार्टी का पहले भाजपा के साथ गठबंधन था।

    मणिपुर विधानसभा चुनाव

    इन बड़े नेताओं की सियासी किस्मत का होगा फैसला

    पहले चरण में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, उनके कैबिनेट मंत्री थोंगम विश्वजीत सिंह, उप मुख्यमंत्री और NPP उम्मीदवार युमनाम जॉयकुमार सिंह, भाजपा नेता थोकचोम सत्यव्रत सिंह, कांग्रेस नेता के रतनकुमार सिंह, अकोइजम मीराबाई देवी, लोकेश्वर सिंह, शरतचंद्र सिंह और जनता दल की उम्मीदवार और पूर्व पुलिस अधिकारी रह चुकीं थौनाओजम बृंदा की सीटों पर सबकी नजरें रहेंगी।

    भाजपा ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को उनकी पारंपरिक हेंगांग विधानसभा सीट से टिकट दी है।

    जानकारी

    1,900 मतदान केंद्र संवेदनशील या अति संवेदनशील श्रेणी में

    राज्य में उग्रवाद की समस्या को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। करीब 1,900 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जिन्हें संवेदनशील या अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

    जानकारी

    10 मार्च को आएंगे नतीजे

    मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। उसी दिन उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

    पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में अभी दो चरणों के लिए मतदान होना बाकी है।

    उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी को पांचवे चरण का मतदान हुआ था। अब 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को सातवें और आखिरी चरण के वोट डाले जाएंगे।

    पिछले चुनाव के नतीजे

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं और 2017 में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

    कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 28 सीटें जीती थीं, वहीं भाजपा 21 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

    नागा पीपल्स फ्रंट और नेशनल पीपल्स पार्टी ने चार-चार सीटें जीती थीं।

    चुनाव बाद भाजपा अन्य पार्टियों से जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने में सफल रही थी और एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मणिपुर
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार
    मणिपुर विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मणिपुर

    मणिपुरः भाजपा सरकार, RSS की आलोचना करना पत्रकार को पड़ा भारी, मिली 1 साल की सजा भारत की खबरें
    अगर प्रकृति से प्रेम है तो पूर्वोत्तर भारत की इन जगहों पर जाएँ घूमने असम
    सेना ने ध्वस्त किया उत्तर-पूर्व के सबसे बड़े विद्रोही संगठन का गुप्त और अवैध कैंप नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश विधि आयोग का प्रस्ताव- मॉब लिंचिंग के लिए हो उम्रकैद, बने नया कानून मध्य प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश: भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    पंजाब विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव पंजाब
    पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग क्यों की? पंजाब
    मुलायम सिंह के साढू प्रमोद यादव और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल मुलायम सिंह यादव

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव
    कौन हैं मुलायम सिंह यादव के परिवार से भाजपा का दामन थामने वाली अपर्णा यादव? मुलायम सिंह यादव
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा में शामिल हुए जनरल बिपिन रावत के भाई विजय रावत उत्तराखंड
    मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिली पणजी से भाजपा की टिकट, केजरीवाल ने दिया प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल

    मणिपुर विधानसभा चुनाव

    मणिपुर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हेंगांग से प्रत्याशी होंगे बीरेन सिंह कांग्रेस समाचार
    मणिपुर: उम्मीदवारों के ऐलान के बाद नाराज भाजपा समर्थकों का हंगामा, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया नरेंद्र मोदी
    विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ केस दर्ज, मणिपुर में मतदान की तारीखें बदलीं मणिपुर
    मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 21 प्रतिशत उम्मीदवार दागी, 53 प्रतिशत करोड़पति मणिपुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025