राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

भाजपा विधायक बोले- बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश कर रहे आंदोलनकारी किसान

राजस्थान से भाजपा के विधायक मदन दिलावर ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के नाम पर पिकनिक मना रहे हैं और चिकन बिरयानी खा रहे हैं।

08 Jan 2021

ओडिशा

ओडिशा: मुख्यमंत्री को मारने के लिए रची जा रही साजिश, अनाम पत्र में किया गया दावा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक पत्र मिला जिसमें दावा किया गया है कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें जान से मरने की साजिश रची जा रही है। इसमें कहा गया है कि उन्नत हथियारों से लैस कॉन्ट्रैक्ट किलर्स उन पर हमला कर सकते हैं।

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता को कहा 'बुढ़िया', मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी

उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा ह्रदयेश (79) के खिलाफ मंगलवार को की गई अभद्र टिप्पणी से सियासी पारा गरमा गया है।

RSS मुख्यालय और मोहन भागवत को उड़ाने की धमकी देने वाले किसान नेता के खिलाफ FIR

मध्य प्रदेश पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नागपुर मुख्यालय और RSS प्रमुख मोहन भागवत को उड़ाने की धमकी देने वाले किसान नेता अरुण बनकर के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पश्चिम बंगाल: TMC को एक और बड़ा झटका, लक्ष्मी रतन शुक्ला का मंत्री पद से इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में आगामी गर्मियों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमृल कांग्रेस (TMC) की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उसके दिग्गत नेता एक-एक कर पार्टी से दूर होते जा रहे हैं।

"भाजपा की कोरोना वैक्सीन" नहीं लगवाएंगे अखिलेश यादव, बोले- भरोसा नहीं

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कोरोना वायरस की वैक्सीन न लगवाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन भाजपा लगवाएगी और वह भाजपा की वैक्सीन पर भरोसा नहीं कर सकते।

किस घोटाले में आया संजय राउत की पत्नी का नाम और उन पर क्या आरोप हैं?

शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूछताछ के समन से महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गया है और ED ने उनके लेनदेन के तार पंजाब-महाराष्ट्र सरकारी बैंक (PMC) घोटाले के मुख्य आरोपी और उनकी पत्नी से जुड़े होने की बात कही है।

31 Dec 2020

हरियाणा

हरियाणा निकाय चुनाव: हार पर भाजपा नेता बोले- हमारे वोटर्स घूमने गए हुए थे

कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच हरियाणा में हुए निकाय चुनावों में सत्तारूढ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है।

31 Dec 2020

केरल

केरल: विधानसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित, मुख्यमंत्री बोले- राज्य में भुखमरी आ जाएगी

केरल विधानसभा ने आज केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में किसानों की चिंताओं की दूर करने और तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है।

30 Dec 2020

हरियाणा

हरियाणा: किसान आंदोलन के बीच हुए निकाय चुनावों में भाजपा को लगा बड़ा झटका

कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक महीने से भी अधिक समय से किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इसमें ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान शामिल हैं।

30 Dec 2020

दिल्ली

शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर भाजपा में शामिल

इस साल की शुरुआत में शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के दौरान गोलीबारी करने वाले कपिल गुर्जर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

तमिलनाडु: भाजपा में शामिल हुए भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भारत के पूर्व लेग स्पिनर और क्रिकेट कमेंटेटर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

29 Dec 2020

दिल्ली

किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर मुफ्त वाई-फाई हॉट स्पॉट्स लगवाएगी आम आदमी पार्टी

तीन कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर पिछले 35 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसानों का आंदोलन में अब राजनीतिक रंग भी दिखने लगा है।

राजनीति में नहीं आएंगे रजनीकांत, पत्र लिख प्रशंसकों से मांगी माफी

हां-ना-हां-ना के एक लंबे दौर के बाद फिल्म स्टार रजनीकांत ने राजनीति में आने की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है। हैदराबाद के एक अस्पताल से दो दिन पहले ही डिस्चार्ज हुए रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों को पत्र लिखते हुए ये बात कही और अपने इस फैसले के लिए उनसे माफी भी मांगी।

28 Dec 2020

असम

सरकारी मदरसों को खत्म करने के लिए विधेयक लेकर आई असम की भाजपा सरकार

असम की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार सरकारी मदरसों को खत्म करने वाला विधेयक लेकर आई है। राज्य के शिक्षा मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने आज इस विधेयक को विधानसभा में पेश किया।

28 Dec 2020

बिहार

अरुणाचल की घटना का बिहार में असर नहीं, भाजपा-जदयू गठबंधन मजबूत और अटूट- सुशील मोदी

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों के भाजपा में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और बिहार में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन 'अटूट' है।

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर फिर विदेश गए राहुल गांधी, भाजपा ने कसा तंज

एक तरफ कांग्रेस आज अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है, वहीं दूसरी तरफ उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी एक बार फिर से विदेश चले गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राहुल एक निजी यात्रा के लिए विदेश गए हैं और कुछ दिन के लिए बाहर रहेंगे।

'लव जिहाद' पर कानून के विरोध में जदयू, कहा- व्यस्कों को मर्जी से शादी का अधिकार

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत भाजपा शासित कई राज्यों में 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाए जा रहे हैं।

27 Dec 2020

बिहार

पूर्व IAS अधिकारी रामचंद्र प्रसाद सिंह होंगे नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी, JDU के अध्यक्ष बनाए गए

जनता दल यूनाइटेड (JDU) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह पूर्व IAS अधिकारी रामचंद्र प्रसाद सिंह पार्टी की कमान संभालेंगे।

कृषि कानून: अकाली दल के बाद राजस्थान के सहयोगी ने भी छोड़ा भाजपा का साथ

राजस्थान में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर उसका साथ छोड़ने का ऐलान किया है। शनिवार को इसका ऐलान करते हुए पार्टी प्रमुख हनुमान बेनिवाल ने कहा कि वह ऐसी किसी भी पार्टी के साथ खड़े नहीं होंगे जो किसानों के खिलाफ है और इसलिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) को छोड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र: चुनावों के दौरान भाजपा में गए कई नेता NCP में करेंगे वापसी- अजित पवार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने कहा कि चुनावों से पहले उनकी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेता वापस आना चाहते हैं।

शिवराज सिंह की माफियाओं को चेतावनी- मध्य प्रदेश छोड़ दो वरना जमीन में गाड़ दूंगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं।

कृषि कानून: AAP सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने संसद के केंद्रीय कक्ष में की नारेबाजी

आम आदमी पार्टी (AAP) के दो सांसदों ने आज संसद के केंद्रीय कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी की और उनसे इन्हें वापस लेने की मांग की।

25 Dec 2020

बिहार

अरुणाचल प्रदेश में जदयू को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए छह विधायक

बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रही जनता दल (यूनाइटेड) को अरुणाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के सात विधायकों में से छह ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

स्मृति ईरानी और करीबियों पर लगे रिश्वत मांगने के आरोप, मामला दर्ज

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

कृषि कानूनों पर कांग्रेस का मार्च; प्रियंका हिरासत में, राहुल राष्ट्रपति से मिले

आज कृषि कानूनों के मुद्दे पर राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस के मार्च को पुलिस ने रोक दिया और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं में हिरासत में ले लिया।

पश्चिम बंगाल: TMC में शामिल हुईं भाजपा सांसद की पत्नी, पति भेजेंगे तलाक का नोटिस

तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं के बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल होने के बीच एक भाजपा सांसद की पत्नी TMC में शामिल हुई हैं। बंगाल से भाजपा के सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल खान आज TMC में शामिल हो गईं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह सांस लेने में तकलीफ के कारण 19 दिसंबर से दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती थे और यही पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

बंगाल: प्रशांत किशोर ने लगाई भाजपा की सीटों पर शर्त, ज्यादा आने पर छोड़ेंगे ट्विटर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर भविष्यवाणी की है और इसे लेकर एक शर्त भी लगाई है।

कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद जल्द बनाए जाएंगे CAA के नियम- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण नए नागरिकता कानून (CAA) के नियम बनाने में देरी हुई है और इस संकट के खत्म होते ही इससे संबंधित नियम बनाए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल के दौरे पर अमित शाह, बोले- चुनाव तक अकेली रह जाएंगी ममता बनर्जी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचते ही वहां की सियासत में गर्माहट आ गई है।

सोनिया गांधी ने असंतुष्ट नेताओं से की मुलाकात, नए अध्यक्ष के चुनाव पर की चर्चा

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंदुरुनी कलह के बीच शनिवार को पार्टी के असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात की।

TMC विधायक तिवारी ने इस्तीफा देने के बाद लिया यू-टर्न, ममता बनर्जी से मांगेंगे माफी

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) में अंदरुनी घमासान जारी है। नेताओं के इस्तीफा देने का सिलसिला नहीं थम रहा है।

19 Dec 2020

हरियाणा

हरियाणा: कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह, किसानों के साथ धरने पर बैठे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे चौधरी बीरेंद्र सिंह कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में उतर आए हैं।

पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह, TMC के कई बागी भाजपा में हो सकते हैं शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के बंगाल दौरे के लिए शनिवार सुबह कोलकाता पहुंच चुके हैं।

18 Dec 2020

दिल्ली

कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ने को लेकर भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने और विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कानूनों की प्रतियां फाड़ने को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

प्रधानमंत्री मोदी की किसानों से हाथ जोड़कर अपील, कहा- हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

नए कृषि कानूनों को लेकर पिछले 24 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच अब तक बात नहीं बन पाई है।

TMC के एक और विधायक का इस्तीफा, दो दिन में तीन नेताओं ने कहा अलविदा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं और आज उसके एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी। बैरकपुर से विधायक शीलभद्र दत्त ने आज सुबह पार्टी से इस्तीफा दे दिया और इसी के साथ वह पिछले दो दिन में पार्टी छोड़ने वाले तीसरे विधायक बन गए हैं।

असंतुष्ट नेताओं से मिलने को तैयार हुईं सोनिया गांधी, आज हो सकती है बैठक- रिपोर्ट

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पत्र लिखने वाले पार्टी के असंतुष्ट नेताओं से मिलने के लिए तैयार हो गई हैं और उनके बीच आज मुलाकात हो सकती है।

17 Dec 2020

दिल्ली

किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर सड़क किनारे सो रहे पंजाब कांग्रेस के चार नेता

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए पंजाब कांग्रेस के नेता पिछले 11 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं।