NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / ओडिशा: मुख्यमंत्री को मारने के लिए रची जा रही साजिश, अनाम पत्र में किया गया दावा
    राजनीति

    ओडिशा: मुख्यमंत्री को मारने के लिए रची जा रही साजिश, अनाम पत्र में किया गया दावा

    ओडिशा: मुख्यमंत्री को मारने के लिए रची जा रही साजिश, अनाम पत्र में किया गया दावा
    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 08, 2021, 03:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ओडिशा: मुख्यमंत्री को मारने के लिए रची जा रही साजिश, अनाम पत्र में किया गया दावा

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक पत्र मिला जिसमें दावा किया गया है कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें जान से मरने की साजिश रची जा रही है। इसमें कहा गया है कि उन्नत हथियारों से लैस कॉन्ट्रैक्ट किलर्स उन पर हमला कर सकते हैं। पत्र मिलने के बाद राज्य के सुरक्षा अधिकारी चौंकन्ने हो गए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। सरकार ने जांच के आदेश भी दिए हैं।

    5 जनवरी को मुख्यमंत्री के आवास पर आया था पत्र

    आधिकारिक सूत्रों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, "5 जनवरी को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक बेनाम पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें दावा किया गया है कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई है। यह धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।" उन्होंने बताया कि ये पत्र मुख्यमंत्री पटनायक के आवास पर आया था और अंग्रेजी में लिखा हुआ है।

    पत्र में कहा गया- नागपुर का रहने वाला है मास्टरमाइंड

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस पत्र में लिखा है, "मैं आपको सूचित करना चाहूंगा कि कुछ कॉन्ट्रैक्ट किलर्स आपको मारना चाहते हैं। ये कॉन्ट्रैक्ट किलर्स पेशेवर अपराधी हैं और AK-47 और सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल जैसे आधुनिक हथियारों से लैस हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप किसी भी समय मारे जा सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।" पत्र में कहा गया है कि साजिश का मास्टरमाइंड नागपुर में रहता है और इसके लिए हथियार ओडिशा पहुंच चुके हैं।

    राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों को जांच के आदेश

    ये पत्र मिलने के बाद राज्य के विशेष गृह सचिव डॉ संतोष बाला ने राज्य पुलिस प्रमुख, खुफिया एजेंसी के प्रमुख और भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री के आवास और सचिवालय की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान की सुरक्षा को भी कड़ा किया जा सकता है।

    20 साल से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं पटनायक

    बता दें कि 73 वर्षीय नवीन पटनायक पिछले 20 साल से ओडिशा के मुख्यमंत्री हैं और सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले देश के चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं। 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने वाले पटनायक 2019 विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी बीजू जनता दल (BJD) की बड़ी जीत के बाद पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इसके अलावा वह 1997 से BJD के अध्यक्ष भी बने हुए हैं

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    नवीन पटनायक

    ताज़ा खबरें

    वर्धन पुरी ने कहा- इंडस्ट्री में काम के बदले सीधे यौन संबंध की मांग करते हैं अमरीश पुरी
    टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? जानिए इसकी वजह, लक्षण और इलाज हेल्थ टिप्स
    मिशन मजनू: सिद्धार्थ मल्होत्रा से रश्मिका मंदाना तक, जानिए कलाकारों ने कितनी ली फीस सिद्धार्थ मल्होत्रा
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूरी की गोल धाणा की रस्म, आईं सगाई की तस्वीरें मुकेश अंबानी

    ओडिशा

    ओडिशा: कटक में मकर संक्रांति के मेले के दौरान भगदड़, दो की मौत और कई घायल मकर संक्रांति
    ओडिया फिल्म 'दमन' का हिंदी ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    हॉकी विश्व कप: नीलम संजीप ने कैसे तय किया अंधेरे गांव से भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    ओडिशा के कलाकार ने बनाई मात्र 5 मिलीमीटर की दुनिया की 'सबसे छोटी हॉकी स्टिक' हॉकी विश्व कप

    नवीन पटनायक

    हॉकी विश्व कप: भारत बना चैंपियन तो हर खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़ रूपये- उड़ीसा सरकार हॉकी विश्व कप
    ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यक्रम में आए लोगों के काले कपड़े उतरवाये गये ओडिशा
    ओडिशा: बीमार पद्मश्री पुरस्कार विजेता को अस्पताल में छुट्टी से पहले नाचने पर मजबूर किया ओडिशा
    नीतीश कुमार और नवीन पटनायक के समर्थन के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय नीतीश कुमार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023