राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

पुलिसकर्मियों पर लगे लड़कियों के कपड़े उतरवाकर उन्हें नचाने के आरोप गलत- महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार ने जलगांव के पुलिसकर्मियों पर लगे लड़कियों से जबरदस्ती स्ट्रिप डांस (कपड़े उतरवाकर डांस) कराने के आरोपों को गलत बताया है।

04 Mar 2021

केरल

केरल: 'मेट्रो मैन' श्रीधरन होंगे भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

'मेट्रो मैन' के नाम से चर्चित ई श्रीधरन केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने गुरूवार को यह ऐलान किया।

पश्चिम बंगाल: भाजपा में शामिल होने वाले TMC नेता ने मंच पर 'उठक-बैठक' लगाकर मांगी माफी

पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव 27 मार्च से आठ चरणों में होने जा रहा है। चुनाव से पहले जहां नेताओं को दल बदलने का दौर चल रहा है, वहीं कई नेता सुर्खिया बटोरने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।

04 Mar 2021

केरल

केरल: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, चार नेताओं ने छोड़ी पार्टी

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को केरल में बड़ा झटका लगा है। चुनावों से लगभग एक महीने पहले केरल के वायनाड जिले में पार्टी के चार नेताओं ने इस्तीफे दे दिए हैं।

04 Mar 2021

हरियाणा

हरियाणा: 'लव जिहाद' शब्द से सहमत नहीं है भाजपा के साथी और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

हरियाणा की भाजपा सरकार जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने तथा दोषियों पर कार्रवाई के लिए 'लव जिहाद' पर कानून बनाने की तैयारी कर रही है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: जयललिता की करीबी रहीं शशिकला ने छोड़ी राजनीति

एक समय तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने से चुकीं शशिकला ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

03 Mar 2021

कर्नाटक

सेक्स सीडी कांड: कर्नाटक के आरोपी मंत्री ने दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

कर्नाटक की राजनीति में सामने आए सेक्स सीडी कांड ने बवाल मचा दिया है। इस सीडी में कथित तौर पर कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: पांच में चार सीटों पर AAP का कब्जा, भाजपा का सूपड़ा साफ

दिल्ली नगर निगम (MCD) की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में तीनों नगर निगमों में सत्ता पर काबिज भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है।

आपातकाल लगाना भूल थी, उस दौरान जो भी हुआ वो गलत- राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाना एक भूल थी और उस दौरान जो भी हुआ, वो गलत था।

गुजरात निकाय चुनाव: जिला पंचायत की सभी 31 सीटों पर भाजपा का कब्जा

गुजरात निकाय चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

02 Mar 2021

हरियाणा

हरियाणा: प्राइवेट सेक्टर की 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित, राज्यपाल ने दी मंजूरी

हरियाणा में प्राइवेट सेक्टर की 75 प्रतिशत नौकरियों को स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है और राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने आज इससे संबंधित राज्य सरकार के विधेयक को मंजूरी दे दी।

नोटबंदी के कारण देश में उच्च स्तर पर पहुंची बेरोजगारी- मनमोहन सिंह

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने देश में तेजी से बढ़ती बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार के फैसलों को जिम्मेदार ठहराया है।

बंगाल: पीरजादा की पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में रार, आमने-सामने आए वरिष्ठ नेता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में रार हो गई है और पार्टी के दो वरिष्ठ नेता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं।

आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को तिरुपति हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया

आंध्र प्रदेश में आगामी 10 मार्च को होने वाले निकाय चुनावों से पहले सोमवार को तेलगु देशम पार्टी (TDP) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने तिरुपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कहा- अपनी असलियत नहीं छिपाते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बीच तारीफों का आदान-प्रदान जारी है और इस बार गुलाम नबी ने प्रधानमंत्री की तारीफ की है।

बंगाल: क्यों आठ चरणों में हो रहा चुनाव और राजनीतिक पार्टियों के लिए इसके क्या मायने?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है और चुनाव आयोग ने राज्य की 294 सीटों पर अप्रत्याशित आठ चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है।

चुनाव तारीखों के ऐलान से चंद घंटे पहले बंगाल और तमिलनाडु सरकारों ने कीं लोकलुभावन घोषणाएं

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की राज्य सरकारों ने आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से ठीक पहले लोकलुभावन घोषणाएं कीं।

चुनावों के ऐलान के साथ ही लागू होने वाली आचार संहिता का क्या मतलब है?

शुक्रवार को चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई।

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस विधायकों ने की राज्यपाल के साथ बदसलूकी, पांच निलंबित

हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने के लिए कांग्रेस के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद पुडुचेरी में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गत दिनों वी नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के बहुमत साबित नहीं कर पाने और भाजपा की ओर से सरकार का दावा पेश नहीं करने के बाद गुरुवार को राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा भाजपा में शामिल हुए, हाल ही में लिया था संन्यास

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले क्रिकेटरों के राजनीतिक पारी का आगाज करने का सिलसिला जैसे शुरू हो गया हो।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस में शामिल हुए 'गोडसे भक्त' नेता, कमलनाथ ने किया स्वागत

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का संदेश दुनियाभर में पहुंचाने की बात करने वाले एक नेता ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस का दामन थामा है।

चुनावों से पहले लोगों को मुफ्त में वैक्सीन देना चाहती हैं ममता, मोदी से मांगी मदद

विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के सभी लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाना चाहती हैं।

बंगाल: ड्रग मामले में एक और भाजपा नेता राकेश सिंह गिरफ्तार, पामेला ने लिया था नाम

कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को ड्रग मामले में एक और भाजपा नेता राकेश सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुडुचेरी: भाजपा और सहयोगी नहीं बनाएंगे सरकार, उप राज्यपाल ने की राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार गठन का दावा नहीं करेंगे।

गुजरात: सभी छह नगर निगमों में बड़ी जीत की ओर अग्रसर भाजपा

गुजरात नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है और सत्तारूढ़ भाजपा इनमें बड़ी जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

22 Feb 2021

दादर

मुंबई: होटल में मृत मिले दादर नगर हवेली सांसद मोहन डेलकर, सुसाइड नोट बरामद

दादर नगर हवेली से निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर (58) का शव सोमवार को मुंबई के मरीन ड्राइव एरिया में स्थित एक होटल में मिलने से राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई।

पुडुचेरी में कैसे गिरी कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार?

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के विधानसभा में बहुमत साबित करने में नाकाम रहने के बाद आज पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार गिर गई।

मुख्यमंत्री के वॉकआउट के बाद पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार गिरी

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई है। आज मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना था, लेकिन बहुमत परीक्षण से पहले ही मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के वॉक आउट के बाद स्पीकर ने सरकार गिरने की घोषणा कर दी।

पुडुचेरी: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, फ्लोर टेस्ट से पहले दो और विधायक ने दिया इस्तीफा

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रविवार को सत्ता बचाने की जुगत में जुटी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है।

बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को CBI का समन, पार्टी ने कहा- डरेंगे नहीं

केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचकर उनकी पत्नी को समन दिया है।

बंगाल: पामेला गोस्वामी का दूसरे भाजपा नेता पर साजिश रचने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग की

कथित तौर पर कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार की गईं भाजपा युुवा मोर्चा की नेत्री पामेला गोस्वामी ने कहा कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है।

आंदोलनकारी किसान नेताओं से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, कल दिल्ली विधानसभा में होगी बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान नेताओं से मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली विधानसभा के परिसर में किसान नेताओं से मिलेंगे और बैठक में कृषि कानूनों समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

पश्चिम बंगाल: 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार की गईं भाजपा युवा मोर्चा की नेता

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा युवा मोर्चा की नेता पामेला गोस्वामी को 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का आरोप है कि उनके पर्स और कार से ये कोकीन बरामद हुई है और वह इसकी सप्लाई और खपत में शामिल हो सकती हैं।

भाजपा से कोई संबंध न रखें किसान, शादियों में न बुलाएं- नरेश टिकैत

कृषि कानूनों की खिलाफत कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने किसानों से भाजपा से कोई संबंध न रखने की अपील की है।

पुडुचेरी: कांग्रेस सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी, 22 फरवरी को साबित करना होगा बहुमत

पुडुचेरी में विधायकों के इस्तीफे के बाद संकट में आई कांग्रेस सरकार के लिए परीक्षा की घड़ी आ गई है।

महंगाई पर चुप्पी तोड़े अमिताभ और अक्षय, वर्ना नहीं करने देंगे फिल्मों की शूटिंग- महाराष्ट्र कांग्रेस

महाराष्ट्र कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर खामोशी अख्तियार करने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अभिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की आलोचना की है और चुप्पी जारी रहने पर राज्य में इन सितारों की फिल्मों की शूटिंग न होने देने की धमकी दी है।

टाइम मैगजीन के 100 उभरते हुए नेताओं में भीमा आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को मिली जगह

प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने दुनिया के '100 उभरते हुए नेताओं' की अपनी सूची में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जगह दी है।

18 Feb 2021

दिल्ली

केरल: भाजपा में शामिल होंगे 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन, 21 फरवरी को लेंगे सदस्यता

देश में मेट्रो रेल की परिकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाने वाले और देशभर में 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर ई श्रीधरन ने अब राजनीतिक पारी शुरू करने की योजना बनाई है।

पुडुचेरी: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से क्यों हटाया?

पुडुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर छाए संकट के बीच किरण बेदी को उपराज्यपाल के पद से हटाकर केंद्र की भाजपा सरकार ने सबको चौंका दिया है।