राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
बिहार: सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीटों पर कब्जा जमाते हुए बहुमत हासिल कर लिया है।
बिहार की सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी AIMIM
बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच सीटों पर कब्जा जमाने वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
बिहार: मुख्यमंत्री बनने के 'अनिच्छुक' थे नीतीश कुमार, भाजपा ने मनाया
बिहार चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिला है।
बिहार: अटकलों के बीच सुशील मोदी ने किया साफ, नीतीश कुमार ही रहेंगे मुख्यमंत्री
तमाम राजनीतिक अटकलों के बीच भाजपा ने साफ कर दिया है कि उसके बड़ी पार्टी बनने के बावजूद बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उनकी पार्टी ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था और वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
राजद सबसे बड़ी पार्टी तो कांग्रेस साबित हुई कमजोर कड़ी; क्या रहे बिहार चुनावों के निष्कर्ष?
बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) एक बार फिर सरकार बनाने जा रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव: इन 11 सीटों पर एक हजार से भी कम रहा जीत का अंतर
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद सभी 243 सीटों के परिणाम आ गए हैं। बिहार की जनता ने इस बार भी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मौका दिया है।
विधानसभा उपचुनाव: 11 राज्यों की 59 सीटों में से 41 पर भाजपा का कब्जा
मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 11 राज्यों की 59 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के भी नतीजे आए और इनमें भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
कड़ी टक्कर के बाद बिहार में NDA की बनेगी सरकार
सभी एग्जिक्ट पोल्स को गलत बताते हुए भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।
बिहार विधानसभा चुनाव: चर्चित सीटों और उम्मीदवारों का क्या रहा हाल?
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं और भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) स्पष्ट बहुमत लाता हुआ दिख रहा है। वहीं एग्जिक्ट पोल में आगे दिख रहा महागठबंधन अभी 113 सीटों पर आगे चल रहा है।
मध्य प्रदेश उपचुनाव: बनी रहेगी भाजपा की सरकार, मिला स्पष्ट बहुमत
मध्य प्रदेश में 3 नवंबर को 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मंगलवार को मतगणना हो रही है।
बिहार चुनाव: देर रात तक आएंगे अंतिम नतीजे, इस बार इतना समय क्यों लग रहा है?
सुबह से चल रही बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना देर रात तक जारी रह सकती है।
बिहार के पिछले पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे क्या रहे थे?
बिहार में मंगलवार शाम तक साफ हो जाएगा कि अगली सरकार किसकी होगी? फिलहाल मतगणना हो रही है और अभी तक के रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आगे चल रहा है।
हरियाणा उपचुनाव: बरोदा से फिर हारे भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त, कांग्रेस प्रत्याशी ने दी मात
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान और भाजपा नेता योगेश्वर दत्त हरियाणा की बरोदा सीट से विधानसभा उपचुनाव हार गए हैं।
बिहार: क्या NDA की जीत के बाद नीतीश बने रहेंगे मुख्यमंत्री? जानिये भाजपा ने क्या कहा
बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के शुरूआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (NDA) बढ़त बनाते हुए दिख रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव: सभी सीटों का आया रुझान, NDA को बढ़त
बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के शुरूआती रुझान आ गए हैं और इनमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बढ़त मिल रही है।
मध्य प्रदेश उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस में सरकार बचाने और बनाने की लड़ाई, मतगणना शुरू
बिहार विधानसभा चुनावों के साथ-साथ मंगलवार को मध्य प्रदेश उपचुनावों के नतीजे भी घोषित होंगे।
बिहार में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है और जल्द ही शुरूआती रुझान आना शुरू हो जाएंगे। राज्य की 243 सीटों पर मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है।
बिहार विधानसभा चुनाव: नतीजों से पहले जानिए मतदान की बड़ी बातें
बिहार विधानसभा चुनाव के तीनों चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है और मंगलवार को मतगणना के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।
पिछले दो सालों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कैसा रहा है?
मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होंगे। एग्जिट पोल्स में इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
बंगाल भाजपा प्रमुख की तृणमूल कार्यकर्ताओं को धमकी, कहा- सुधर जाएं नहीं तो हड्डी-पसली तोड़ देंगे
अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने सरेआम तृणमूल कार्यकर्ताओं को पिटाई और मारने की धमकी दी है।
बिहार विधानसभा चुनाव: ज्यादातर एग्जिक्ट पोल्स में महागठबंधन के आगे रहने का अनुमान, NDA पिछड़ा
आज बिहार विधानसभा चुनाव के सभी चरणों की वोटिंग पूरी हो गई और अब एग्जिक्ट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं।
बिहार: बजरंग दल के नेता की गोली मारकर हत्या, मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज
जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामसेवक सिंह के खिलाफ बजरंग दल के एक पदाधिकारी की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उनके खिलाफ राज्य के मीरगंज पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।
बिहार विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण का मतदान जारी, मुजफ्फरपुर में पोलिंग अफसर की मौत
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों के लिए शनिवार को मतदान चल रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव: शनिवार को होगी अंतिम चरण की वोटिंग, 78 सीटों पर डाले जाएंगे वोट
बिहार में शनिवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान होगा।
लालू को मतगणना से पहले नहीं मिलेगी जमानत, झारखंड हाईकोर्ट ने 27 नवंबर तक टाली सुनवाई
बिहार में शनिवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों मतदान होगा। इसके बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है।
बिहार: चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- ये मेरा आखिरी चुनाव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस साल के विधानसभा चुनाव उनके आखिरी चुनाव हैं। पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
बिहार: नीतीश का बिना नाम लिए योगी पर निशाना, कहा- क्या फालतू बातें करते रहते हैं
भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, इसकी एक और बानगी बुधवार को तब देखने को मिली जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।
दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में राजघाट पर धरने पर बैठे कैप्टन अमरिंदर और सिद्धू
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में जल रही आग बुधवार को दिल्ली तक पहुंच गई।
बिहार: चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार पर फेंके गए पत्थर और प्याज
मधुबनी जिले के हरलाखी इलाके में आयोजित एक चुनावी सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्याज और पत्थर फेंके गए।
कृषि कानून: राष्ट्रपति ने नहीं दिया मिलने का समय, नाराज अमरिंदर सिंह देंगे राजघाट पर धरना
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वो बुधवार को अपने विधायकों के साथ राजघाट पर धरने पर बैठेंगे।
गुजरात उपचुनाव: वीडियो में मतदाताओं को पैसे बांटते दिखे भाजपा कार्यकर्ता, जांच के आदेश
गुजरात के वडोदरा में कथित भाजपा कार्यकर्ताओं के मतदाताओं को पैसे बांटने का मामला सामने आया है जिसके बाद इलाके के निर्वाचन अधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
राज्यसभा में NDA की सीटों का आंकड़ा 100 के पार, कांग्रेस सबसे निचले स्तर पर
सोमवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा नौ सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। इसी के साथ राज्यसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) का संख्याबल 100 के पार हो गया है, वहीं कांग्रेस 40 सीटों से नीचे अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग जारी; आठ राज्यों में भी हो रहे उपचुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस चरण में लगभग 2.85 करोड़ वोटर्स विभिन्न पार्टियों के 1,463 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
राजनीति से संन्यास मंजूर, लेकिन भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं करेगी बसपा- मायवती
बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भाजपा से गठबंधन पर सोमवार को बड़ा बयान दिया है।
केरल कांग्रेस प्रमुख बोले- स्वाभिमानी औरत रेप के बाद मर जाएगी; आलोचना होने पर मांगी माफी
केरल कांग्रेस प्रमुख एम रामचंद्रन रेप पीड़िताओं के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी कर सुर्खियों में आ गए हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री बोले- केंद्र सरकार तक कर रही 'लव जिहाद' पर कानून लाने का विचार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'लव जिहाद' के मामले पर बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार तक इस पर कानून बनाने पर विचार कर रही है।
तमिलनाडु के कृषि मंत्री का निधन, दो हफ्ते पहले पाए गए थे कोरोना वायरस से संक्रमित
तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दुरईकन्नू का शनिवार रात 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे और पिछले दो हफ्ते से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने कल रात करीब 11:15 बजे अपनी अंतिम सांस ली।
सिंधिया ने कमलनाथ पर लगाया उन्हें कुत्ता कहने का आरोप, कहा- हां, मैं जनता का कुत्ता
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में दिन-प्रतिदिन भाषा का स्तर नीचे गिरता जा रहा है और अब भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर उन्हें कुत्ता कहने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने विवादित बयानों के कारण चुनाव आयोग द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए।
बिहार चुनाव: भाजपा का फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा आचार संहित का उल्लंघन नहीं- चुनाव आयोग
कोरोना महामारी के बीच बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने लोगों को आकर्षित करने के लिए चुनावी घोषणा पत्रों में कई बड़े वादे किए हैं।